Skip to main content

ताजा खबर

5 खिलाड़ी जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में अपना डेब्यू Concussion Sub के रूप में किया

Harshit Rana (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टी20 मैच के बाद काफी विवाद में है। यह मैच 31 जनवरी को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था। बता दें कि, हर्षित राणा प्लेइंग XI का भाग नहीं थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मैच में हिस्सा लिया और शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

दरअसल हर्षित राणा ने पहली पारी के बाद शिवम दुबे के Concussion Sub के रूप में टीम इंडिया की ओर से डेब्यू किया। भारत की बल्लेबाजी की पारी के दौरान शिवम दुबे के हेलमेट में गेंद लग गई थी। हालांकि पहली पारी के खत्म होने के बाद हर्षित राणा को उनकी जगह सब्सीट्यूट खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया। हर्षित राणा ने इस मैच में तीन विकेट झटके।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी खिलाड़ी ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू Concussion Sub के रूप में किया हो। इसी के साथ आज हम आपको ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

5- नील रॉक

Neil Rock (Pic Source-X)

आयरलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज नील रॉक ने अपना वनडे डेब्यू 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबीना पार्क में Concussion Sub के रूप में किया था। आयरलैंड की बल्लेबाजी के 16वें ओवर में एंडी मैकब्रायन के हेलमेट पर गेंद लग गई थी। एंडी मैकब्रायन 34 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे जिसके बाद नील रॉक ने अपना डेब्यू किया।

हालांकि शानदार खिलाड़ी अपने डेब्यू मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और पांच रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। आयरलैंड को इस मैच में हार झेलनी पड़ी।

4- मैट पार्किंसन

Matt Parkinson. (Photo by Philip Brown/Popperfoto/Popperfoto via Getty Images)

इंग्लैंड के बेहतरीन स्पिनर मैट पार्किंसन ने अपना टेस्ट डेब्यू 2022 में किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान जैक लीच को चोट लग गई थी जिसके बाद मैट पार्किंसन को Concussion Sub के रूप में टीम में शामिल किया गया।

मैट पार्किंसन ने इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान 8 रन बनाए और फिर उन्होंने 15.3 ओवर में 47 रन देकर एक विकेट झटका।

3- बाहिर शाह

Bahir Shah (Pic Source-X)

अफगानिस्तान के बल्लेबाज बाहिर शाह ने अपना टेस्ट डेब्यू 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में किया था। इस धाकड़ खिलाड़ी ने पहली पारी में तो बल्लेबाजी नहीं की थी लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने नंबर 7 पर खेलते हुए 7 रन बनाए।

यह बाहिर शाह का एकमात्र टेस्ट मैच था जो उन्होंने अपने पूरे क्रिकेटिंग करियर में खेला था।

2- कामरान गुलाम

ZIM vs PAK, Kamran Ghulam & Sikander Raza (Photo Source: Getty Images)

कामरान गुलाम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में 2023 में अपना वनडे डेब्यू Concussion Sub के रूप में किया था। हालांकि उनका डेब्यू बहुत ही हैरतअंगेज था।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और कामरान गुलाम प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे। उन्हें हारिस सोहेल की जगह टीम में शामिल किया गया था। हारिस सोहेल नहीं 22 रन बनाए थे। पाकिस्तान की बल्लेबाजी की पारी खत्म हो गई थी और गुलाम बल्लेबाज थे इसीलिए उन्हें अपने डेब्यू मैच में सिर्फ फील्डिंग करने का मौका मिला।

1- हर्षित राणा

Harshit Rana (Photo Source: Getty Images)

हर्षित राणा ने अपना अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में चौथे टी20 मैच के दौरान किया। हर्षित राणा शिवम दुबे की जगह टीम में शामिल किए गए थे जिनके हेलमेट पर गेंद लग गई थी।

सब लोगों के मन में ही हर्षित राणा को लेकर सवाल इसलिए उठ रहे थे क्योंकि शिवम दुबे ऑलराउंडर थे और हर्षित राणा तेज गेंदबाज। नियम के मुताबिक ऑलराउंडर की जगह ऑलराउंडर की टीम में शामिल किया जा सकता है। यही वजह है कि हर्षित राणा की जमकर आलोचना हुई। हर्षित राणा ने इस मैच में तीन विकेट झटके।

আরো ताजा खबर

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में इन टाॅप 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

ENG vs IND 1st T20I: Top 3 players (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट...