Skip to main content

ताजा खबर

5 खिलाड़ी जिन्हें IPL मेगा ऑक्शन में ज्यादा पैसा मिलना चाहिए था

Sam Curran (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में हुआ था। कुल पंजीकृत हुए 1574 खिलाड़ियों में से कुल 577 खिलाड़ियों को शाॅर्टलिस्ट किया गया था। हालांकि, इनमें से भी कुल 182 खिलाड़ी ही अधिकतम बिके। 120 भारतीय और 62 विदेशी खिलाड़ी इस मेगा ऑक्शन में बिके।

तो वहीं इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 10 फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसा बहाया। तो वहीं स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। पंत को 27 करोड़ रुपए में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। खैर, इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आईपीएल ऑक्शन में ज्यादा पैसा मिलना चाहिए था। तो चलिए शुरू करते हैं:

Check out top 5 players who deserved higher bids in IPL 2025 auction:

5. आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma)

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले इस बात की संभावना थी कि आशुतोष शर्मा को पंजाब किंग्स रिटेन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आईपीएल के पिछले सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से सुर्खियों में आए आशुतोष ने पंजाब के लिए कुछ मैच विनिंग पारियां खेली।

ऐसे में इस बात को देखकर लग रहा था कि इस ऑक्शन में खिलाड़ी पर बड़ी बोली लगेगी, लेकिन उन्हें 3.80 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा। तो वहीं खिलाड़ी को डीसी को बेचा जाना काफी अप्रत्याशित था। लेकिन डीसी ने अपनी टीम में आशुतोष को जोड़कर मिडिल ऑर्डर को और विस्फोटक बना लिया है।

4. सैम करन (Sam Curran)

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे सैम करन भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में बड़ी रकम मिलनी चाहिए थी। बता दें कि साल 2022 के ऑक्शन में सैम को पंजाब किंग्स ने रिकाॅर्ड 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। सैम उस सीजन बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी भी थे।

हालांकि, इस बार के ऑक्शन में सैम को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने महज 2.40 करोड़ रुपए देकर अपने साथ जोड़ लिया। गौरतलब है कि सैम करन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत सीएसके के साथ ही की थी। तो वहीं अब एक बार फिर से अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के पास लौटकर, खिलाड़ी काफी खुश नजर आ रहा है।

3. क्विंटन डिकाॅक (Quinton de Kock)

साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकाॅक को इस मेगा ऑक्शन में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.60 करोड़ रुपए में खरीदा। ऑक्शन में उम्मीद थी कि लखनऊ सुपर जायंट्स खिलाड़ी के लिए बोली लगाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

साथ ही अन्य कोई फ्रेंचाइजी डिकाॅक को खरीदने के लिए इच्छुक नहीं दिखी, इस वजह से केकेआर को इतनी सस्ती डील मिल गई। बता दें कि साल 2019 से 2022 तक डिकाॅक लगातार तीन आईपीएल सीजन में 500 से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं। देखने लायक बात होगी कि आईपीएल 2025 में वह अपनी नई आईपीएल टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं।

2. फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis)

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें इस मेगा ऑक्शन में अधिक पैसा मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दें कि दो मौकों पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व आईपीएल विजेता को दिल्ली कैपिटल्स के साथ एक नया घर मिला। हैरानी की बात यह है कि उन्हें उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

साथ ही हैरानी की बात ये रही फाफ को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के अलावा और किसी टीम ने बिड ही नहीं किया। अगर ऐसा होता तो शायद फाफ की कीमत और बढ़ सकती थी। यह डीसी की आईपीएल मेगा ऑक्शन में एक स्टील डील मानी गई।

1. केएल राहुल (KL Rahul)

अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल जब आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में महज 14 करोड़ रुपए में बिके, तो सभी को काफी हैरानी हुई। यह दिल्ली कैपिटल्स की ऑक्शन में एक और स्टील डील मानी जा रही है। तो वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीलामी से पहले, इस बात पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ कि राहुल को कितनी बड़ी रकम में खरीदा जाएगा, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला।

बता दें कि पिछले तीन सीजन से लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने वाले राहुल का टाॅप ऑर्डर में पिछले दो सीजन में औसत 55.83 और 62.60 का है। इस तरह के प्रदर्शन के बावजूद राहुल को मेगा ऑक्शन में सिर्फ 14 करोड़ रुपए की कीमत मिली। देखना हो कि क्या दिल्ली उन्हें अपनी टीम का कप्तान बनाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...