Skip to main content

ताजा खबर

5 आईपीएल टीमों ने हंड्रेड टीम London Spirit में हिस्सेदारी के लिए हल्की दिलचस्पी दिखाई: MCC अध्यक्ष मार्क निकोलस

Mark Nicholas and London Spirit (Image Credit- Twitter X)

Marylebone Cricket Club (MCC) के अध्यक्ष और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर व लेखक मार्क निकोलस ने हाल में ही बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पांच आईपीएल टीमों ने लाॅर्ड्स बेस्ड द हंड्रेड फ्रेंचाइजी लंदन स्पिरिट (London Spirit) में हिस्सेदारी के लिए हल्की दिलचस्पी दिखाई है।

गौरतलब है कि वर्तमान MCC अध्यक्ष अक्टूबर में लंदन स्पिरिट फ्रेंजाइजी के चेयरमैन बनने वाले हैं। निकोलस का यह बयान उस समय आया है जब एमसीसी सीईओ Guy Lavender ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से लंदन स्पिरिट फ्रेंचाइजी में 49 प्रतिशत प्राइवेट हिस्सेदारी देने की अनुमति मांगी है।

हालांकि, मार्क निकोलस ने उन आईपीएल टीमों के नामों की घोषणा नहीं की है, जिन्होंने इस टीम में हिस्सेदारी लेने के लिए हल्की दिलचस्पी दिखाई है। लेकिन इस हिस्सेदारी के लिए फ्रेंचाइजी द्वारा बिडिंग की जाएगी और बाकी की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी लंदन स्पिरिट फ्रेंचाइजी के पास ही रहेगी, जिसके कि फ्रेंचाइजी का स्वामित्व भी टीम के पास ही बना रहे।

मार्क निकोलस ने पहले दिया था बयान

बता दें कि उक्त मसले को लेकर इस महीने 5 जुलाई को वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्ट (World Cricket Connects) में मार्क निकोलस ने कहा था कि हम जो मतदान कर रहे हैं, वह ईसीबी की इस फ्रेंचाइजी (लंदन स्पिरिट) की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश को स्वीकार करना है। हम हमेशा सदस्यों का क्लब रहेंगे। पहला लक्ष्य सदस्यता सद्भाव है क्योंकि एक सदस्य के रूप में आप एक विचार के हकदार हैं।

बता दें कि जब वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्ट का आयोजन इंग्लैंड में हुआ था, तो इसमें आईसीसी के शीर्ष अधिकारियों के साथ क्रिकेट जगत के आला अधिकारी हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। इसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव जय शाह और आईपीएल टीमों के कुछ मालिक भी यहां मौजूद थे।

हालांकि, अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि लंदन स्पिरिट टीम में कौन-कौन सी टीमें हिस्सेदारी खरीदने वाली हैं। तो वहीं एक बार जब ईसीबी द्वारा बिडिंग प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा, तब ही हिस्सेदारी खरीदने वाली टीमों के नाम सामने आ पाएंगे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज...

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल

Aaryavir Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...