Skip to main content

ताजा खबर

48 साल की उम्र में CPL 2027 में खेलना चाहते हैं इमरान ताहिर, गुयाना में करियर का समापन करने की जताई इच्छा

Imran Tahir keen to return for CPL 2027 at age 48 to finish career in Guyana (image via X)
Imran Tahir keen to return for CPL 2027 at age 48 to finish career in Guyana (image via X)

गुयाना अमेजन वॉरियर्स के कप्तान और अनुभवी लेग-स्पिनर इमरान ताहिर ने 2027 में कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में वापसी करने की अपनी इच्छा जाहिर की है। वे 48 साल की उम्र में अपने चहेते गुयाना के फैंस के सामने अपने करियर का आखिरी मैच खेलना चाहते हैं।

सीपीएल 2026 सीजन में गुयाना अमेजन वॉरियर्स के कप्तान ने साबित कर दिया था कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। ताहिर ने 16 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर सीजन खत्म किया और अपनी टीम को क्वालिफायर 2 तक पहुंचाया था। टूर्नामेंट के दौरान, 10 सितंबर 2026 को प्रोविडेंस स्टेडियम में सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ 17 रन देकर 5 विकेट लेने का शानदार कारनामा करके उन्होंने इतिहास रच दिया था। इस प्रदर्शन से उन्होंने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा और पुरुषों के टी20 क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गए।

मैं वापस आकर खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं – ताहिर

क्रिकइन्फो के अनुसार ताहिर ने कहा, “मैं वापस आकर खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मुझे लगता है कि यह मेरा घर है। यहां आने पर मुझे बहुत प्यार मिलता है। इसलिए, मैं बहुत प्रेरित हूं। मैं सच में [इस सीजन] का समापन शानदार ढंग से करना चाहता था, और जाहिर है कि मैं गुयाना के दर्शकों के सामने ही अपना करियर खत्म करना चाहता हूं। मैं बस उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहता हूं। मैं सच में यहां आकर विदाई लेना चाहूंगा।”

2018 में टूर्नामेंट में डेब्यू करने के बाद से ताहिर कैरेबियन क्रिकेट में एक मशहूर खिलाड़ी बन गए हैं। आठ सालों में, उन्होंने 102 मैच खेले हैं (सभी अमेजन वॉरियर्स के लिए) और सीपीएल में 100 मैच खेलने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बन गए हैं। साथ ही, उन्होंने सुनील नरेन को पीछे छोड़ते हुए 146 विकेट के साथ सीपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

यह भी पढ़ें – क्या रोहित शर्मा प्रति एपिसोड ₹10 करोड़ फीस ले रहे हैं? जानिए वायरल दावे का सच

আরো ताजा खबर

‘शुभमन गिल भाग्यशाली हैं कि उन्हें रोहित-विराट मिले’ हेड कोच गौतम गंभीर ने कही बड़ी बात

Shubman Gill, Virat Kohli and Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने शुभमन गिल को लेकर अपनी राय रखी है। गंभीर...

23 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. 48 साल की उम्र में CPL 2027 में खेलना चाहते हैं इमरान ताहिर, गुयाना में करियर का समापन करने की जताई इच्छा...

SA vs AUS 2026: वनडे सीरीज में तेज गेंदबाजों को रोटेट करेगा ऑस्ट्रेलिया, टेस्ट सीरीज के वर्कलोड पर नजर

SA vs AUS: Australia to Rotate Frontline Pacers in South Africa ODI Series Ahead of Tests (image via getty) ऑस्ट्रेलिया 24 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली...

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हो सकते हैं पैट कमिंस, जान लीजिए कारण

Pat Cummins (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान पैट कमिंस के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में खेलने की संभावना कम...