
MS Dhoni & Sakshi (Photo Source: X)
MS Dhoni Birthday: भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सितारों से लेकर फैंस तक उन्होंने इस खास मौके पर बधाई दे रहे हैं। माही के नाम से मशहूर धोनी ने इस बार अपना बर्थडे पत्नी साक्षी और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ मनाया। इस दौरान वहां मौजूद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने उनके पैर भी छुए।
इस शानदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी ज़्यादा पसंद भी कर रहे हैं। आपको बता दें, माही शनिवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ‘संगीत सेरेमनी’ के लिए मुंबई पहुंचे थे। इस समारोह के बाद ही उन्होंने होटल में अपना जन्मदिन मनाया।
MS Dhoni ने पत्नी साक्षी और सलमान खान के संग मनाया अपना बर्थडे
साक्षी ने धोनी के बर्थडे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बर्थडे बॉय केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां बॉलीवुड दबंग सलमान खान भी मौजूद थे। वीडियो में जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा वह था साक्षी का धोनी के पैर छूना। साक्षी के इस जेस्चर ने इंटरनेट पर सभी का दिल जीत लिया है।
And the party begins! 🎂🙌
And the party begins! 🎂🙌
PS: Cakes and Thala make the best combo! 🥳💛#Thala43 #SuperBirthday
📸 : @SaakshiSRawat pic.twitter.com/GmaxM3Um9s— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 6, 2024
MS Dhoni cut the cake and celebrating his birthday with Salman Khan.👌
– WHOLESOME VIDEO OF THE DAY. ❤️ pic.twitter.com/r9cEJYWR3r
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) July 6, 2024
वहीं सलमान खान ने बाद में सोशल मीडिया पर धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने एक्स पर माही के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब’
Happy Birthday Kaptaan Sahab!@msdhoni pic.twitter.com/2bjCTNWRil
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 6, 2024
आपको बता दें कि, उनके जन्मदिन के मौके पर, यह भी घोषणा की गई कि हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा और सराहनीय बायोपिक में से एक ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जुलाई 2024 में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सफर पर आधारित इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। एमएस धोनी के 43वें जन्मदिन के खास मौके पर इसे फिर से रिलीज किया गया है।
IPL 2026 Auction: कौन हैं मंगेश यादव, जिनपर RCB ने लगाया बड़ा दांव, 30 लाख से पहुंचे सीधे 5.20 करोड़
CSK Final Squad for IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां
RR Final Squad for IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां
SRH Final Squad for IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

