Skip to main content

ताजा खबर

बतौर कप्तान शुभमन गिल के नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, एमएस धोनी के इस लिस्ट में दर्ज हुआ नाम

Shubman Gill (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया इन दिनों पांच मैचों की T2oI सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला T20I कल हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया जहां भारत को हार का सामना करना पड़ा।  पहला मैच 13 रनों से हारने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह इस हार के साथ एमएस धोनी के शर्मनाक क्लब में शामिल हो गए हैं।

दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का T20I रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। अभी तक दोनों टीमों के बीच 9 मैच खेले गए हैं जिसमें 6 भारत ने जीता है, वहीं 3 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। जिन तीन मुकाबलों में भारत हारा है उसमें टीम के अलग-अलग कप्तान रहे हैं। शुभमन गिल जिम्बाब्वे से इस फॉर्मेट में हारने वाले तीसरे भारतीय कप्तान हैं।

शुभमन गिल से पहले इन दो कप्तानों की कप्तानी में जिम्बाब्वे से हारा है भारत

आपको बता दें कि, जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I क्रिकेट में भारत को पहली हार का सामना 2015 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में करना पड़ा था। उस मैच में टीम को 10 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। उस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 135 ही रन बना पाया था।

इसके बाद टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरी हार का सामना 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में करना पड़ा। वह मैच भारत मात्र 2 रन से हारा था। उस मैच में भी जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बोर्ड पर लगा दिए। जवाब में मनीष पांडे की 48 रनों की पारी के बावजूद भारत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 ही रन बना पाया था।

भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तीसरी हार का सामना शुभमन गिल की कप्तानी में करना पड़ा। ताज्जुब की बात यह है कि इस मैच में भी टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही। जिम्बाब्वे के 115 रनों के स्कोर के सामने भारत 102 रनों पर ढेर हो गया। रनों के मामले में यह टीम इंडिया की जिम्बाब्वे के खिलाफ इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी हार है।

 

আরো ताजा खबर

16 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. भारत की 5वें टी20आई टीम में अर्शदीप सिंह की जगह भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है भुवनेश्वर कुमार की भारत की...

’26 दिनों तक रिहैब में रहा’: युजवेंद्र चहल ने शराब की लत, एंग्जायटी और तलाक के दर्द पर तोड़ी चुप्पी

Yuzvendra Chahal Reflects on 26-Day Rehab Stint, Anxiety, and Post-Divorce Struggles (image via X) एक भावुक और खुलकर किए गए खुलासे में, भारतीय लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शराब की लत,...

IND vs WI: बेंगलुरु टी20 के लिए भुवनेश्वर कुमार की सरप्राइज एंट्री! अर्शदीप सिंह की चोट के बाद मिला मौका

IND vs WI: Bhuvneshwar Kumar Added to India Squad for 5th T20I as Arshdeep Singh Sustains Shoulder Injury (Image Credit- Twitter X) अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के...

SM Trends: 16 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आज जैक्स कैलिस को उनके 51वें जन्मदिन की बधाई! 16 अक्टूबर 1975 को जन्मे, दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्गज खिलाड़ी को मॉडर्न क्रिकेट...