Skip to main content

ताजा खबर

42 साल के इस क्रिकेटर ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए दिया नाम, 10 साल पहले खेला था आखिरी T20I मैच

James Anderson (Photo Source: X)

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 का मेगा ऑक्शन नवंबर 2024 के अंत में साउदी अरब के जेद्दा में आयोजित होने वाली है। इस मेगा ऑक्शन में कई स्टार प्लेयर्स अपनी किस्मत आजमाएंगे। इसी बीच ऑक्शन से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि, इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने आईपीएल ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया है।

2014 के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेलने वाले एंडरसन 10 साल के लंबे समय के बाद इस फॉर्मेट में वापसी करेंगे। इसके अलावा, एंडरसन कभी आईपीएल का भी हिस्सा नहीं रहे हैं, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले, उन्होंने 1.25 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में उन्होंने अपना नाम रजिस्टर करवाया है।

वर्तमान में इंग्लैंड मेंस टीम के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे जेम्स एंडरसन ने अपने पूरे करियर में सिर्फ 19 T20I मैच खेले हैं; 19 मैचों में, पूर्व तेज गेंदबाज ने 18 विकेट लिए और इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7.84 की रही। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ऑक्शन में कौन सी टीम जेम्स एंडरसन के लिए बोली लगाती है।

एंडरॉन के अलावा और भी कई स्टार प्लेयर हैं जो आईपीएल 2024 की मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे। हैरानी की बात यह है कि ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और कई अन्य स्टार प्लेयर को उनकी संबंधित फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया। पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया, जबकि श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज किया, बावजूद इसके कि उन्होंने 2024 में टीम को तीसरा आईपीएल खिताब दिलाया था।

मेगा नीलामी से पहले, कई स्टार प्लेयर्स ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर अपना नाम रजिस्टर करवाया है। इसके अलावा, रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल ने भी 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के लिए पंजीकरण कराया है।

IPL 2025 Mega Auction: 2-2 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, अश्विन, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, दीपक चाहर, वेंकटेश अय्यर, अवेश खान, ईशान किशन, मुकेश कुमार, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मिचेल स्टार्क, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, जॉनी बेयरस्टो, कैगिसो रबाडा, मार्क वुड, गस एटकिंसन

আরো ताजा खबर

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...

IPL 2027: स्टीफन फ्लेमिंग के बाद कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? ये 3 दिग्गज हैं सबसे बड़े दावेदार

Stephen Fleming (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अपने लंबे और सफल सफर को समाप्त कर दिया है।...

LPL में पहली बार खेलते दिखेंगे शाहीन अफरीदी, PCB ने थमाया NOC; कैंडी रॉयल्स टीम में हुए शामिल

Shaheen Shah Afridi (image via getty) पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ मिलने के बाद लंका प्रीमियर लीग में अपना पहला...

“क्यों नहीं?” लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अमोल मजूमदार ने किया विमेंस WTC का पुरजोर समर्थन

Amol Muzumdar backs Women’s World Test Championship after India’s historic Lord’s triumph (image via getty) सोमवार (13 जुलाई) को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारीतय महिला टीम की 270 रनों...