Skip to main content

ताजा खबर

4 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

4 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. सिलेक्टर न्यूजीलैंड दौरे के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, जसप्रीत बुमराह खेल सकते हैं एक रणजी मैच: रिपोर्ट्स

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की फिटनेस को लेकर चयनकर्ता कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे से पहले बुमराह को एक फर्स्ट-क्लास मुकाबला खिलाने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल, बुमराह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में फिटनेस और मैच सिमुलेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। बुमराह के साथ नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा भी 4 से 9 सितंबर तक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मैच सिमुलेशन में हिस्सा ले रहे हैं। चारों खिलाड़ियों की फिटनेस का मेडिकल टीम आकलन कर रही है।

2. “मैंने तुम्हें आगे बढ़ते देखा है” – मिताली राज ने अपना ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ने पर स्मृति मंधाना को दी बधाई

गुरुवार, 3 सितंबर को भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने सभी फॉर्मेट में महिलाओं के इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनकर पूर्व कप्तान मिताली राज का लंबे समय से चला आ रहा रिकॉर्ड तोड़ दिया। रिकॉर्ड तोड़ने वाली पारी के बाद, राज ने X (पहले ट्विटर) पर अपनी पूर्व साथी खिलाड़ी की तारीफ की।

राज ने लिखा, “बहुत-बहुत बधाई, @mandhana_smriti! मैंने तुम्हें एक युवा खिलाड़ी से भारत की बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक बनते हुए देखा है। तुम्हें मेरा रिकॉर्ड तोड़ते और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनते हुए देखना मेरे लिए सचमुच गर्व का पल है। उम्मीद है कि तुम आगे भी ऐसे ही ढेर सारे रन बनाओगी और नए मुकाम हासिल करोगी। ऐसे ही आगे बढ़ती रहो!”

3. BCCI की मुंबई में हुई समीक्षा बैठक से क्यों गायब रहे चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर? सामने आई बड़ी वजह

भारतीय क्रिकेट टीम की हालिया स्थिति और भविष्य की योजनाओं को लेकर, 3 सितंबर को मुंबई में BCCI मुख्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण शामिल हुए। हालांकि, मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर बैठक में मौजूद नहीं थे। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने अगरकर के बैठक में शामिल नहीं होने की वजह साफ कर दी। उन्होंने बताया कि बैठक बेहद कम समय के नोटिस पर बुलाई गई थी और उस समय अगरकर शहर से बाहर थे।

4. ‘उनके पास किस तरह का अधिकार है?’ – माइकल एथरटन ने बाबर की कप्तानी पर उठाए सवाल

इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के बीच में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बड़े पैमाने पर दखल के बाद, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान के तौर पर बाबर आजम के कंट्रोल और अधिकार के स्तर पर खुलकर सवाल उठाए हैं।

एथरटन ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा, “इस मामले में तो बिल्कुल नहीं, क्योंकि इससे लंबे समय में नुकसान होगा। खिलाड़ियों को मैनेज करने और लंबे समय का विजन बनाने का यह कोई तरीका नहीं है। मुझे लगता है कि कप्तान बाबर आजम के लिए यह बहुत ही खराब स्थिति है और इस टीम में उनके पास या पाकिस्तान के किसी भी कप्तान के पास असल में कितना अधिकार है?”

5. 18वां शतक जड़ते ही स्मृति मंधाना ने विश्व क्रिकेट में मचाया तहलका, दिग्गज मेग लैनिंग को पीछे छोड़ रचा इतिहास

3 सितंबर, गुरुवार को महिला एशिया कप के सातवें मैच में भारत की ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने शानदार खेल दिखाया और महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली और सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया।

महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

  • स्मृति मंधाना (भारत) – 18 शतक
  • मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 17 शतक
  • लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका) – 17 शतक
  • हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज) – 15 शतक
  • सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड) – 14 शतक
  • टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड) – 14 शतक

6. काउंटी चैंपियनशिप में युजवेंद्र चहल की बेहतरीन गेंद पर गच्चा खा गए Ben Stokes, पलक झपकते ही बिखरी गिल्लियां, देखें वीडियो

इंग्लैंड में जारी काउंटी चैंपियन में डरहम बनाम नाॅर्थम्प्टनशायर मुकाबले में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक ऐसी गेंद फेंकी है, जिसके सामने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान व दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी गच्चा खा गए। चहल की कमाल की स्पिन करती हुई गेंद पर स्टोक्स क्लीन बोल्ड आउट हो गए। तो वहीं, जैसे काउंटी चैंपियनशिप में यह वाक्या कैमरे में कैद हुआ, वैसे ही इस घटना की वीडियो आग की तरह इंटरनेट पर वायरल हो गई।

बेन स्टोक्स सिर्फ 14 रन ही बना पाए, जब 47वें ओवर में चहल ने उन्हें आउट करके टीम को जरूरी सफलता दिलाई। इस ओवर में चहल ने एक गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर डाली और स्टोक्स ने अपने फ्रंट फुट का इस्तेमाल करते हुए उसे डिफेंड करने का फैसला किया। हालांकि, उनका डिफेंस काफी कमजोर था। स्टोक्स की शॉट खेलते समय उनके बल्ले और पैड के बीच इतनी जगह बन गई कि गेंद तेजी से टर्न हुई और सीधे ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से से जा टकराई।

7. CPL 2026 में दासुन शनाका के बल्ले ने उगली आग! महज 39 गेंदों में ठोका टूर्नामेंट इतिहास का सबसे तेज शतक

3 सितंबर, गुरुवार को श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वार्नर पार्क में सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की ओर से खेलते हुए, शनाका ने सिर्फ 39 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने आंद्रे रसेल, टिम साईफर्ट और शिमरोन हेटमायर के संयुक्त रूप से बनाए गए 40 गेंदों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

8. महिला क्रिकेट को मिली नई ‘रन मशीन’, मिताली राज का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

3 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचा गया, जब भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) आधिकारिक तौर पर महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। महिला एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ एक शानदार पारी खेलते हुए, मंधाना ने भारतीय क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज के 10,868 इंटरनेशनल रनों के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

আরো ताजा खबर

23 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: श्रीलंका ने ब्रूक के रिकॉर्ड दोहरे शतक को पीछे छोड़ते हुए ऐतिहासिक चेज किया गुरुवार, 22 अक्टूबर को रावलपिंडी...

वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज! श्रीलंका ने ब्रूक के दोहरे शतक पर फेरा पानी, इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

SL vs ENG: Rathnayake and Shanaka Power Sri Lanka to Historic Rawalpindi Triumph (image via getty) गुरुवार, 22 अक्टूबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ट्राई-नेशन सीरीज के रोमांचक तीसरे...

हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

Harry Brook (Image Credit- Twitter X) हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने जब से व्हाइट बाॅल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम की कमान संभाली है, तब से वह अलग तरह की फाॅर्म...

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”

Greg Chappell and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल के...