Skip to main content

ताजा खबर

4 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Jos Butller, New Zealand Team, Moh. Shami, Pat Cummins, Kamran Ghulam (Photo Source: X)

1. न्यूजीलैंड सीरीज हारने के तुरंत बाद इस क्रिकेटर ने लिया संन्यास, धोनी की कप्तानी में किया था डेब्यू

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वे लंबे समय तक भारत की टेस्ट टीम का प्रमुख हिस्सा रहे थे, लेकिन बाद में उनको खराब फॉर्म के कारण ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि, टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद वो लगातार घरेलू क्रिकेट में एक्टिव थे, लेकिन अब उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट से भी दूरी बनाने का फैसला किया है।

2. IPL 2025: “उन्होंने मुझे कुछ भी नहीं….”, KKR द्वारा रिलीज किए जाने से निराश हैं मिचेल स्टार्क

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। KKR आगामी मेगा ऑक्शन में 51 करोड़ पर्स के साथ उतरेगी, उनके पास कोई RTM कार्ड भी नहीं है। इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने हाल ही में खुलासा किया कि, फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज करने को लेकर इनफॉर्म नहीं किया, इस बात से तेज गेंदबाज काफी निराश हैं।

3. BGT 2024-25 शुरू होने से पहले Unofficial Test खेलने के लिए इंडिया-A से जुड़े टीम इंडिया के ये दो खिलाड़ी

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पहले केएल राहुल और ध्रुव जुरेल ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट खेलने के लिए इंडिया-ए टीम से जुड़ेंगे। केएल राहुल और ध्रुव जुरेल के इंडिया-ए से जुड़ने का फैसला बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को देखते हुए लिया है।

4. अपने डेब्यू मैच में सैम अयूब ने किया तमाम पाकिस्तानी फैंस को निराश, पहले वनडे में मात्र एक रन पर आउट हुए युवा बल्लेबाज

सैम अयूब अपने डेब्यू वनडे मैच में मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। सैम अयूब का विकेट ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने झटका। बता दें कि, पाकिस्तान की पारी का तीसरा ओवर लेकर आए मिचेल स्टार्क की बेहतरीन गेंद को सैम अयूब बिल्कुल भी नहीं समझ पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधा स्टंप्स पर जा लगी।

5. मुझे पूरा भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया को क्लीनस्वीप की हर 1 मिनट में याद दिलाएगी: साइमन डूल

साइमन डूल ने जिओसिनेमा को बताया कि, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पिछली दो सीरीज को इंडिया ने जीता था और यह अच्छी बात भी है। लेकिन आप ऑस्ट्रेलिया में क्लीनस्वीप होकर जा रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है की पूरी ऑस्ट्रेलिया इस चीज का इंतजार कर रही होगी और हर एक मिनट वो टीम इंडिया को क्लीनस्वीप की याद दिलाएगी।

6. आखिर कब मैदान पर वापसी करेंगे मोहम्मद शमी, BGT के बाद रणजी टीम में भी नहीं है नाम

आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मोहम्मद शमी नाम नहीं होने के बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि वह शमी अभी या तो पूरी तरह फिट नहीं है, या उन्हें मैच प्रैक्टिस नहीं मिला है। बीसीसीआई ने उनके ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ना होने का कोई कारण नहीं बताया था। अब उम्मीद लगाई जा रही थी कि रणजी ट्रॉफी में वह बंगाल के लिए खेलते नजर आएंगे। लेकिन बंगाल के आगामी दो मुकाबले के स्क्वॉड में उनका नाम नहीं है।

7. AUS vs PAK: पहले वनडे के दौरान मिचेल स्टार्क इस अविश्वसनीय लिस्ट में हुए शामिल

मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया में वनडे में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। अपने देश की ओर से यह उपलब्धि हासिल करने वाले मिचेल स्टार्क छठवें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि ब्रेट ली, क्रेग मैक्डरमोत, ग्लेन मैकग्रा, स्टीव वॉ और शेन वॉर्न हासिल कर चुके हैं।

8. डेविड वॉर्नर को सता रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी लाइनअप की चिंता, अब ऑस्ट्रेलियाई परिस्थिति में कैसा प्रदर्शन करेंगे रोहित शर्मा एंड कंपनी?

डेविड वॉर्नर ने फॉक्स स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को काफी मदद करेगा। टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीनस्वीप होकर ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही है। उनके ऊपर काफी दबाव होगा और ऑस्ट्रेलिया टीम में तीन वर्ल्ड क्लास तेज गेंदबाज है और एक वर्ल्ड क्लास स्पिनर है। अगर मैं टीम इंडिया में होता तो मैं काफी नर्वस होता।’

9. पैट कमिंस के सामने हीरो बन रहे थे कामरान गुलाम, एक बाउंसर ने फिर लगा दी अक्ल ठिकाने

पाकिस्तान की पारी का 19वां ओवर पैट कमिंस ने डाला था। ओवर की पहली चार गेंदों पर सिर्फ 3 रन आए थे। पांचवीं गेंद को कामरान गुलाम ने अच्छे से डिफेंड किया और मुस्कुराते हुए अपना बल्ला कमिंस की ओर दिखाया और जोर से वेट ऑन चिल्लाया। यह देखकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान भी हंसते हुए नजर आए। ओवर की आखिरी गेंद फेंकने से पहले कप्तान पैट कमिंस ने फील्ड को एडजस्ट किया और एक बेहतरीन बाउंसर गेंद फेंकी। कामरान ने छलांग लगाकर गेंद का सामना करने की कोशिश शी, लेकिन गेंद उनके दस्तानों से टकराकर विकेटकीपर जोश इंगलिस के पास चली गई और उन्होंने एक आसान सा कैच लपका। कामरान गुलाम 6 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए।

10. Rajasthan Royals से अलग होते ही इमोशनल हुए Jos Buttler, सोशल मीडिया पर शेयर किए अपने जज्बात

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले Rajasthan Royals ने अपने Core खिलाड़ियों को रिटेन किया है, वहीं सभी को उम्मीद थी कि टीम Jos Buttler को भी रिटेन करेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है, ऐसे में बटलर और राजस्थान की राह अलग हो गई। जिसके बाद अब बटलर ने RR टीम के लिए सोशल मीडिया खास और इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

11. होटल पहुंचने पर New Zealand टीम का हुआ शानदार स्वागत, खिलाड़ियों ने भी मचाया खूब धमाल

टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर New Zealand टीम ने इतिहास रचा है, वहीं सीरीज जीतने के बाद कीवी टीम के खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था। इस बीच न्यूजीलैंड टीम का एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर सुपर वायरल हो रहा है और फैन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, होटल पहुंचने का टीम का शानदार अंदाज में स्वागत किया गया।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...