
Hemang Badani. (Photo Source: TNPL)
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी से बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। दिग्गज खिलाड़ी हेमांग बदानी को आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया जा सकता है।
बता दें कि, हेमांग बदानी ने टीम इंडिया की ओर से चार टेस्ट और 40 वनडे मैच खेले हैं। 4 टेस्ट में इस पूर्व खिलाड़ी ने 94 रन बनाए हैं जबकि 40 वनडे में उनके नाम 867 रन है। हेमांग बदानी के अलावा दिल्ली कैपिटल्स पूर्व भारतीय बल्लेबाज वेणुगोपाल राव को अपना डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त कर सकते हैं।
हेमांग बदानी मुख्य कोच का पद रिकी पोंटिंग की जगह ले सकते हैं जिन्होंने 7 साल तक यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली है जबकि वेणुगोपाल राव पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया जा सकते हैं।
बता दें कि, पिछले काफी समय से इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रखा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मैच में 7 में जीत दर्ज की थी जबकि 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। टीम 14 अंको के साथ छठवें पायदान पर थी। 2023 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मैच में सिर्फ पांच में ही जीत दर्ज की थी।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में दिल्ली कैपिटल्स धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेंगी
आईपीएल सूत्र ने PTI को बताया कि, ‘DC मैनेजमेंट हेमांग बदानी और मुनाफ पटेल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना चाह रहा है। अभी फाइनल फैसला लेना बचा है। मुनाफ पटेल को गेंदबाजी कोच का पद मिल सकता है।’
हेमांग बदानी सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए दो सीजन में फील्डिंग कोच और स्काउट के रूप में काम कर चुके हैं लेकिन कभी भी उन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में मुख्य कोच की भूमिका नहीं निभाई है। हालांकि आगामी सीजन में इस दिग्गज खिलाड़ी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। भले ही पिछले कुछ सीजन से दिल्ली कैपिटल्स जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं लेकिन 2025 सीजन की ट्रॉफी को टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी।
SENA देशों में कोहली का 30वां अर्धशतक: राहुल द्रविड़ को पछाड़ा, दिग्गज विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी की
टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज होगी आखिरी! न्यूजीलैंड के इस दिग्गज कोच ने दिया इस्तीफा
लॉर्ड्स वनडे हो सकता है ‘हिटमैन’ का आखिरी 50-ओवर मैच, BCCI के 2027 WC प्लान में नहीं रोहित: रिपोर्ट
ENG vs IND: ‘वह दबाव सोखने में उस्ताद हैं’ आउट ऑफ फाॅर्म रोहित शर्मा को बल्लेबाजी कोच का साथ 

