

1. इतिहास रचने से महज 1 विकेट दूर अक्षर पटेल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। तो वहीं, इस मुकाबले में टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर व स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल (Axar Patel) के पास इतिहास रचने का एक सुनहरा मौका होगा।
बता दें 17 जुलाई, 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में डेब्यू करने वाले अक्षर पटेल ने टीम इंडिया के लिए खबर लिखे जाने तक कुल 97 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 99 विकेट हासिल किए हैं। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में एक विकेट और हासिल कर लेते हैं, तो वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बन जाएंगे।
2. मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद के सामने भारी संकट, पाकिस्तान की टेस्ट टीम और काव्या मारन की फ्रेंचाइजी में किसे चुनेंगे?
पाकिस्तान के स्टार लेग स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) इन दिनों मुश्किल स्थिति में हैं। उन्हें एक तरफ वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में चुने जाने की उम्मीद है, जबकि दूसरी ओर इंग्लैंड की प्रतिष्ठित टी20 प्रतियोगिता द हंड्रेड में भी उनकी भागीदारी तय है। दोनों टूर्नामेंट की तारीखें आपस में टकरा रही हैं, जिससे अबरार और उनके मैनेजमेंट के सामने बड़ा फैसला खड़ा हो गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, अगर पाकिस्तान चयन समिति अबरार को टेस्ट टीम में शामिल करती है, तो उनके लिए द हंड्रेड खेलना मुश्किल हो सकता है। द हंड्रेड 21 जुलाई से शुरू होगा, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट 25 जुलाई से खेला जाएगा। ऐसे में दोनों कार्यक्रम एक-दूसरे से टकरा रहे हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तान टीम को वेस्टइंडीज की परिस्थितियों में एक गुणवत्ता वाले लेग स्पिनर की जरूरत है और अबरार इस भूमिका के मजबूत दावेदार हैं।
3. श्रेयस अय्यर की तारीफ में बोले पार्थिव पटेल, कहा ‘उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर चिंता करने की जरूरत नहीं’
पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने श्रेयस की इस पारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब भारत ने जल्दी दो विकेट गंवा दिए थे, तब टीम दबाव में थी। ऐसे समय में श्रेयस ने आक्रामक बल्लेबाजी करने के बजाय परिस्थिति के अनुसार खेला। उन्होंने स्ट्राइक रोटेट की, सिंगल-डबल लेकर पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के बाद बड़े शॉट भी लगाए। पार्थिव के मुताबिक, टी20 क्रिकेट में केवल छक्के लगाना ही सफलता की कुंजी नहीं है। हालात को समझकर बल्लेबाजी करना और सही समय पर जोखिम लेना भी उतना ही जरूरी होता है। श्रेयस ने अपनी पारी में यही समझ दिखाई।
पार्थिव पटेल का मानना है कि श्रेयस अय्यर एक साबित हुए खिलाड़ी हैं और उन्हें अपनी बल्लेबाजी को लेकर किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस पारी के बाद श्रेयस पर सवाल उठाने वाले लोगों को भी राहत मिली होगी। उनकी बल्लेबाजी ने दिखा दिया कि वह बड़े मुकाबलों में जिम्मेदारी निभाना जानते हैं।
4. कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी पर जताया भरोसा, बोले- उम्र नहीं, काबिलियत के दम पर मिले मौका
भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि अगर भारतीय टीम प्रबंधन को लगता है कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार हैं, तो उन्हें सिर्फ कम उम्र की वजह से इंतजार नहीं कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की उम्र नहीं, बल्कि उसकी क्षमता सबसे ज्यादा मायने रखती है।
हालांकि, कपिल ने यह भी कहा कि टी20 में शानदार प्रदर्शन करना एक बात है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में लंबी पारी खेलना और कठिन परिस्थितियों का सामना करना बिल्कुल अलग चुनौती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या वैभव टेस्ट में लगातार पांच मेडन ओवर खेलकर टिक सकते हैं।
5. क्या इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? गेंदबाजी कोच माॅर्ने माॅर्कल ने दिया बड़ा अपडेट
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले भारतीय गेंदबाजी कोच माॅर्ने मोर्कल ने प्री मैच काॅन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें इस बात का सम्मान करने की जरूरत है कि हमारे पास टी20 क्रिकेट के नंबर वन बल्लेबाज (अभिषेक शर्मा) मौजूद हैं, और आप जानते हैं कि संजू विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी थे। सैमसन का आईपीएल शानदार रहा था। इसलिए, एक कोचिंग स्टाफ के रूप में अपने खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना और उनका समर्थन करना ही सही है।’
माॅर्कल ने आगे कहा ‘मैच के दिन, मैदान पर प्रदर्शन करना ही सबसे महत्वपूर्ण बात है। यह मुख्य चाबी है, लेकिन हम बहुत ज्यादा सोच-विचार कर अन्य खिलाड़ियों को उनके तय क्रम से बाहर भेजकर बल्लेबाजी नहीं कराना चाहते। इसलिए, मेरा मानना है कि यह इतना सीधा और आसान नहीं है कि चलो (सूर्यवंशी को) खिला लेते हैं।’
6. ENG vs IND: कितने बजे शुरू होगा इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई? जानें भारत में फ्री में कैसे देखें लाइव
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच इस समय पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ चुका है। तो वहीं, दूसरा टी20 मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा, टाॅस 6.30 बजे होगा। फैंस मुकाबले को लाइव सोनी लिव ऐप व बेवसाइट और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि, इसके लेकर क्रिकेट फैंस के पास सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। इसके अलावा इस मुकाबले को भारत में क्रिकेट फैंस डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देख सकेंगे।
7. ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड के बारे में
ENG vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)
| मैच खेले | 31 |
| भारत ने जीते | 18 |
| इंग्लैंड ने जीते | 12 |
| नो रिजल्ट/टाई | 01/00 |
| सबसे पहले मैच | 19 सितंबर, 2007 (भारत ने जीता) |
| हालिया मैच | 1 जुलाई, 2026 (कोई नतीजा नहीं) |
8. ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट के बारे में
ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर: पिच रिपोर्ट
उम्मीद है कि पावरप्ले के दौरान तेज गेंदबाज गेंद को सीम और स्विंग करा पाएंगे। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनरों की भूमिका भी अहम होगी। जो बल्लेबाज क्रीज पर समय बिताने को तैयार होंगे, वे काफी रन बना पाएंगे। नए बल्लेबाज के लिए आते ही बाउंड्री लगाना आसान नहीं होगा। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बॉलिंग करने का फैसला कर सकता है, क्योंकि एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए पिछले तीन टी20आई मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं।
Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला
ENG vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के साथ ही रच दिया इतिहास
महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद परिवार से मिलके भावुक हुई इंग्लिश पेसर लाॅरेन बेल, देखें वायरल वीडियो
इंग्लैंड की धरती पर T20I में किस गेंदबाज ने लिए हैं भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट? यहां जानें

