Skip to main content

ताजा खबर

4 गेंदबाज जिनका सामना करने से डरते थे चेतेश्वर पुजारा, देखें कौन-कौन है शामिल

Cheteshwar Pujara (image via getty)
Cheteshwar Pujara (image via getty)

राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की दूसरी दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने, हाल में ही क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट को अलविदा कह दिया है। 24 अगस्त को पुजारा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की।

हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 103 टेस्ट मैच खेल चुके पुजारा ने वैसे तो हर गेंदबाज व हर जगह रन बनाए। लेकिन अपने क्रिकेट करियर के दौरान उन्हें भी बाकी क्रिकेटरों की तरह कुछ गेंदबाजों का सामना करने में परेशानी होती थी। तो वहीं, हाल में ही एक मीडिया इंटरव्यू में पुजारा ने उन चार गेंदबाजों के बारे में बताया है, जिनका सामना करने में उन्हें परेशानी होती थी।

पुजारा को इन गेंदबाजों से लगता था डर

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट को हाल में ही अलविदा कहने वाले चेतेश्वर पुजारा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा- मेरे टेस्ट करियर के दौरान डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल, जेम्स एंडरसन और पैट कमिंस सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण गेंदबाज रहे हैं।

गौरतलब है कि पुजारा ने डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल के खिलाफ ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने जेम्स एंडरसन व पैट कमिंस का डटकर सामना किया। कमिंस ने पुजारा को टेस्ट क्रिकेट में कुल 8 बार आउट किया है।

पुजारा के क्रिकेट करियर पर एक नजर

घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले चेतेश्वर पुजारा के क्रिकेट करियर के बारे में आपको बताएं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 8वें नंबर पर हैं।

भारत के लिए साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम पर डेब्यू करने वाले पुजारा ने खेले गए 103 टेस्ट मैचों में उन्होंने 43.61 की औसत से कुल 7195 रन बनाए। इस दौरान पुजारा के बल्ले से 35 अर्धशतक, 19 शतक और 3 दोहरे शतक निकले। साथ ही पुजारा ने भारत के लिए 5 वनडे मैच भी खेले, जिसमें वे सिर्फ 51 रन ही बना पाए।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...

NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

NZ vs CAN, T20 WC 2026: Glenn Philips (image via getty) युवराज समरा की सेंचुरी बेकार गई और न्यूजीलैंड ने चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में कनाडा...

IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IND vs NED, T20 WC 2026: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में भारत का सामना नीदरलैंड से अहमदाबाद के...