Skip to main content

ताजा खबर

37 साल के सिकंदर रजा ने गुलाटी खाते हुए पकड़ा बेहतरीन कैच, वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा

37 साल के सिकंदर रजा ने गुलाटी खाते हुए पकड़ा बेहतरीन कैच वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा

Northamptonshire vs Worcestershire (Image Credit- Twitter X)

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने जारी विटालिटी टी20 ब्लास्ट में एक बेहतरीन कैच लपका है, जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। बता दें कि रजा ने यह कैच Northamptonshire बनाम Worcestershire मैच के दौरान लिया, जिसकी वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

37 साल के सिकंदर रजा द्वारा लपके गए इस शानदार कैच की वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया है। साथ ही रजा की इस वीडियो पर फैंस ना सिर्फ तेजी से रिएक्शन दे रहे हैं, बल्कि वीडियो को भी काफी तेजी से शेयर भी कर रहे हैं।

रजा ने मुकाबले में Worcestershire की पारी के 13वें ओवर में सैफ जायब द्वारा फेंकी गई पहली गेंद पर एडम हूज का बेहतरीन कैच लपका। मुकाबले में हूज 30 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन हूज का कैच सिकंदर रजा ने जिस तरह गुलाटी मारते हुए लपका, वो काफी हैरतअंगेज था। रजा द्वारा लपके इस कैच की वीडियो देखकर हर कोई हैरान रह गया।

देखें सिकंदर रजा द्वारा लपके गए इस शानदार कैच की वीडियो

दूसरी ओर, मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो Northamptonshire ने 6 विकेट से जीत हासिल की है। नाॅर्थम्पटन के काउंटी ग्राउंड पर खेले गए इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो Northamptonshire ने मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। टीम के लिए ओपनर रिकार्डो वैसकोन्लस ने 28 और मैथ्यू ब्रीटज़की ने 26 रन बनाए। इसके अलावा सिकंदर रजा ने 42* और सैफ जायब ने 44* रनों की नाबाद पारी खेली।

इसके बाद जब Worcestershire विरोधी टीम Northamptonshire से मिले 170 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 163 रन ही बना पाई, और मैच में उसे 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। Worcestershire के लिए विकेटकीपर ग्रेथ राॅडरीक ने 39 रनों की बेस्ट पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका।

আরো ताजा खबर

“रैंडम द्विपक्षीय सीरीजों का दौर अब खत्म”: ICC CEO Sanjog Gupta का बड़ा बयान

ICC CEO Sanjog Gupta Calls for Structure to Save ODIs and Test Cricket (image via X) बिना किसी खास प्लान्स के होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का दौर अब ऑफिसियल तौर...

SM Trends: 13 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में जारी पहले टेस्ट मैच में आज 13 अगस्त को पहले दिन का खेल खत्म हुआ। इस दिन के खेल को लेकर काफी वीडियो...

SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां

SL vs IND: Who should be India’s 5 bowlers in 1st Test against Sri Lanka? (image via X) SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका...

मैं Kapil Dev की तरह फास्ट बाॅलिंग करियर बनाना चाहता था, लेकिन….., हरभजन सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान

Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर और वर्तमान राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने हाल में ही एक बड़ा बयान दिया है। क्रिकेट गलियारों...