Skip to main content

ताजा खबर

31 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

31 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty)

1. IPL 2026: आज (31 मार्च) न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की दो बड़ी टीम्स मंगलवार, 31 मार्च को टूर्नामेंट के चौथे मैच में एक जोरदार मुकाबले में आमने-सामने होंगे, जब पंजाब किंग्स का सामना न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स से होगा।

2. IPL 2026: PBKS vs GT मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स की बात करें, तो खेले गए 6 मैचों बाद, दोनों टीमें बराबरी पर खड़ी हैं। पंजाब किंग्स ने तीन बार जीत हासिल की है, तो इतनी ही बार गुजरात टाइटंस ने भी जीत का स्वाद चखा है। हालांकि, पंजाब को होम ग्राउंड का एडवांटेज मिल सकता है। खैर, फिर भी इस मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर विशेष तौर पर क्रिकेट फैंस की नजर रहेंगी:

1. श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स), 2. जोस बटलर (गुजरात टाइटंस), 3. अजमतुल्लाह उमरजई (पंजाब किंग्स)

3. IPL 2026, 4th Match: PBKS vs GT की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में यहांं जानें

पिच रिपोर्ट

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए अनुकूल है। दूसरी पारी में ओस का असर गेंदबाजों पर ज्यादा पड़ेगा, इसलिए अगर कोई टीम टॉस जीतती है, तो वह पहले गेंदबाजी करना ही चुनेगी।

PBKS vs GT, संभावित प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन।

गुजरात टाइटंस संभावित XI: शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

4. IPL 2026: पंजाब किंग्स या गुजरात टाइटंस, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?

दोनों टीमों के बीच अगर हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स की बात करें, तो साल 2022 से दोनों टीमों के बीच खबर लिखे जाने तक कुल 6 मैच खेले गए हैं। इस दौरान दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली है। इन 6 मैचों में पंजाब किंग्स ने तीन मैचों में जीत हासिल की, तो गुजरात टाइटंस ने भी तीन मैचों में जीत हासिल की। अभी तक दोनों टीमों के बीच एक भी मैच टाइ या नो रिजल्ट वाला नहीं रहा है।

मैच खेले  6
पंजाब किंग्स ने जीते  3
गुजरात टाइटंस ने जीते 3
टाइ/नो रिजल्ट 0
सबसे पहला मैच अप्रैल 08, 2022 (गुजरात टाइटंस ने जीता)
हालिया मैच मार्च 25, 2025 (पंजाब किंग्स ने जीता)

5. ‘मुझे गुलाबी रंग पसंद आ रहा है, पीला रंग अब पुराना लगने लगा था’ – CSK छोड़ने के बाद रवींद्र जडेजा ने अपने विचार साझा किए

जडेजा ने जिओहॉटस्टार पर कहा, “मुझे गुलाबी रंग पसंद आ रहा है। पीला रंग थोड़ा पुराना लगने लगा था, लेकिन मैं तो बस मजाक कर रहा हूं। ज़ाहिर है, CSK जैसी फ्रेंचाइजी को छोड़ना, जहां मैं 12-13 साल तक खेला था, शुरू में थोड़ा मुश्किल था। यह बहुत भावुक पल था। लेकिन मैंने खुद से कहा कि इस तरह के बदलाव भी इस सफर का ही हिस्सा हैं। अच्छी बात यह थी कि अब मैं उस टीम के साथ हूं जिसके साथ मैंने पहली बार IPL का खिताब जीता था।”

6. बांग्लादेश के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए चोट से उबरकर लौटे ओ’रूर्क, फिशर और टिकनर

न्यूजीलैंड ने अप्रैल में बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए अपनी टीम में वापसी कर रहे तेज गेंदबाजों विल ओ’रूर्के, ब्लेयर टिकनर और मैथ्यू फिशर को शामिल किया है।

न्यूजीलैंड वनडे टीम: टॉम लैथम (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, निक केली, जेडन लेनोक्स, हेनरी निकोल्स, विल ओ’रूर्के, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग

न्यूजीलैंड टी20आई टीम: टॉम लैथम (कप्तान), कैटेन क्लार्क, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, बेविन जैकब्स, निक केली, जेडन लेनोक्स, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर

7. IPL 2026 मैचों पर काम कर रहे ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर मुंबई में मृत पाए गए

पुलिस ने मंगलवार, 31 मार्च को बताया कि दक्षिण मुंबई में अपने होटल के कमरे में जान विलियम लैंगफोर्ड नाम के एक ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का शव मिला है। 76 वर्षीय लैंगफोर्ड देश में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीज़न पर काम कर रहे थे।

8. ‘वह खेलने के लिए काफी काबिल है’ – माइकल वॉन ने भारत से इंग्लैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी को चुनने की अपील की

वॉन ने क्रिकबजज के यूट्यूब चैनल पर कहा, “वह भारत के लिए अपना डेब्यू कब करेगा? मैं बस यही सोच रहा हूं, और मुझे पता है कि शायद हम कुछ ज्यादा ही आगे की सोच रहे हैं। यह आईपीएल की सिर्फ पहली पारी है, लेकिन कुछ ही महीनों में इंग्लैंड का एक व्हाइट-बॉल टूर होने वाला है। और अगर मैं भारतीय क्रिकेट का हिस्सा होता, तो मैं उसे उस टूर पर जरूर ले जाता। जरूरी नहीं कि वह अभी टीम में मौजूद खिलाड़ियों की जगह ले ले, लेकिन एक चीज जिसकी उसे जरूरत होगी, वह यह है कि उसे भारतीय टीम में शामिल किया जाए और उसे भारतीय क्रिकेट के माहौल से रूबरू कराया जाए।”

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026, IND W vs PAK W: भारत की विश्व कप में शानदार शुरुआत, पाकिस्तान को 64 रनों से दी करारी शिकस्त

Women’s World Cup 2026, IND W vs PAK W: Deepti Sharma (image via getty) 14 जून को एजबेस्टन में खेले गए 2026 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के छठे मैच...

Women’s T20 WC 2026: ‘भारत को सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा’ – भारतीय महिला टीम को अभिषेक नायर की अहम सलाह

Women’s T20 WC 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। टूर्नामेंट...

BAN vs AUS, 3rd ODI: कूपर कॉनॉली के धुआंदार 149 की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट से जीता, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज

BAN vs AUS, 3rd ODI: Australia defeated Bangladesh by one wicket, aided by a magnificent century from Cooper Connolly (image via Getty) ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और...

IND vs AFG 2026: ‘यह एक स्पेशल फीलिंग है’ – धर्मशाला में अपने शानदार डेब्यू पर गुरनूर बरार

IND vs AFG 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने शानदार प्रदर्शन कर सभी...