Skip to main content

ताजा खबर

31 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

31 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. आईपीएल में बिकने के बाद VHT में गरजा सरफराज खान का बल्ला, महज इतनी गेंदों में ठोक दिए 157 रन

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में सोल्ड होने के बाद, टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज कहे जाने वाले सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। बता दें कि 28 वर्षीय सरफराज ने जारी विजय हजारे ट्राॅफी 2025-26 में मुंबई के लिए गोवा के खिलाफ ऐसी कमाल की पारी खेली है, जिसकी हर जगह चर्चा देखने को मिल रही है।जयपुर के जयपुरिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में सरफराज ने मुबंई के लिए 75 गेंदों में 157 रनों की कमाल की पारी खेली है। अपनी इस तूफानी पारी के दौरान सरफराज ने 14 लंबे छक्के और 9 चौके लगाए।

2. T20 World Cup 2026 के लिए अफगानिस्तान ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, राशिद खान संभालेंगे कमान

अगले साल भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आज 31 दिसंबर को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि यह मल्टीनेशन टूर्नामेंट अगले साल 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज सीरीज और टी20 विश्व कप 2026 के लिए अफगानिस्तान टीम

राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजल हक फारूकी और अब्दुल्ला अहमदजई।

रिजर्व: एएम गजनफर, इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी

3. टी20 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया दौरे तक, 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का 2026 का कार्यक्रम

श्रृंखला/टूर्नामेंट मेजबान देश मैच तारीख
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा ऑस्ट्रेलिया 3 वनडे, 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 1 टेस्ट 15 फरवरी – 9 मार्च 2026
भारत का इंग्लैंड दौरा इंग्लैंड 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 28 मई – 2 जून 2026
महिला टी20 विश्व कप 2026 इंग्लैंड 4-6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 12 जून-5 जुलाई 2026
भारत का इंग्लैंड दौरा इंग्लैंड 1 टेस्ट 10-13 जुलाई 2026
महिला एशिया कप टीबीए 3-5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच टीबीए
एशियाई खेल 2026 जापान 1-3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 19 सितंबर – 4 अक्टूबर, 2026
भारत का जिम्बाब्वे दौरा भारत 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 3 वनडे मैच अक्टूबर/नवंबर 2026
दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा दक्षिण अफ्रीका 1 टेस्ट, 3 वनडे, 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2026

4. दीप्ति शर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, बनीं महिला टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट महिला टी20 क्रिकेट में एक नया और वर्ल्ड रिकाॅर्ड बना दिया है।

बता दें कि अब दीप्ति महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं। साल 2016 में डेब्यू करने वाली दीप्ति शर्मा के अब खेले गए 133 टी20आई मैचों में 152 विकेट हो गए हैं।

5. एशेज गंवाने के बाद भी स्टोक्स-मैकुलम की जोड़ी को मिला जो रूट का सपोर्ट, कह दी ये बड़ी बात

बीबीसी के हवाले से जो रूट ने कहा- खिलाड़ियों के समूह की बात करें तो, हम मैनेजमेंट (स्टोक्स-मैकुलम) के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उनका काम शानदार रहा है। आप हमारे मौजूदा खिलाड़ियों के समूह को देखिए और उन खिलाड़ियों को देखिए जो चार साल पहले जब मैं कप्तान था तब टीम में थे, और आप उनके व्यक्तिगत रिकॉर्ड को देखिए, तो उनमें से हर एक खिलाड़ी के रूप में बेहतर हुआ है। इस टीम में सुधार हुआ है। मुझे लगता है कि इतनी मेहनत और प्रयासों के बावजूद इसे कम आंकना मूर्खतापूर्ण होगा।

6. हरभजन सिंह ने T20 WC 2026 को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, इन चार टीमों को सेमीफाइनल में जगह देकर चौंकाया

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने लेजेंड्स 90 की रिलीज के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए 4 टीमों का चुनाव किया है। हरभजन सिंह सबसे पहले टीम इंडिया को साल 2026 का चैंपियन बताया और इसके साथ ही सेमीफाइनल के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान को जगह दी है।

7. कोमा में हैं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर डेमियन मार्टिन, अस्पताल में हैं भर्ती

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेमियन मार्टिन की हालत ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में काफी गंभीर है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बुधवार को यह रिपोर्ट की। 54 साल के पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। नाइन न्यूजपेपर्स की मानें तो वह इंड्यूस्ड कोमा में हैं और मेनिनजाइटिस से जूझ रहे हैं। इस बीच पूर्व टेस्ट टीम के साथी डैरेन लेहमैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “डेमियन मार्टिन के लिए बहुत सारा प्यार और प्रार्थनाएं भेज रहा हूं। मजबूत रहो और लड़ते रहो लीजेंड, परिवार को प्यार।”

8. T20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में वापसी कैसे होगी? जानें रिकी पोंटिंग ने क्या कहा?

रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू पर बात करते हुए कहा यह मेरे लिए एक बड़ा सरप्राइज है, खासकर उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए। वह लंबे समय से T20 क्रिकेट में भारत के लिए एक सॉलिड और लगातार योगदान देने वाले खिलाड़ी रहे हैं, और हाल ही में वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। वह एक दिलचस्प खिलाड़ी हैं क्योंकि जब मैंने उन्हें अपना बेस्ट खेलते देखा है, तो आप जानते हैं कि उन्हें शुरू करने के लिए छह, आठ या 10 गेंदें लगती हैं और फिर वह अपने सभी शॉट खेलते हैं और खुद पर भरोसा करते हैं, और कुछ हद तक ट्रैविस हेड की तरह, उनकी बैटिंग देखकर लगता है कि उन्हें आउट होने का डर नहीं है।

আরো ताजा खबर

LSG vs RR, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs RR: Top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 के 32वें मैच में, जो लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, राजस्थान रॉयल्स...

IPL 2026: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते लो स्कोरिंग मैच में राजस्थान राॅयल्स ने LSG को 40 रनों से हराया 

LSG vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 32वां मैच आज 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया। बता दें इस...

टीम कोच पर हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुडुचेरी के तीन क्रिकेटर निलंबित!

Puducherry cricket body suspends 3 players (image via X) क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी (CAP) ने पुष्टि की है कि पुडुचेरी के तीन क्रिकेटरों – जे. कार्तिकेयन, ए. अरविंदराज और एस....

IPL2026: फैंस को मिले धोनी की वापसी के संकेत, कप्तान गायकवाड़ ने कहा ‘शायद अगले मैच में’

Ruturaj Gaikwad (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दिग्गज खिलाड़ी एम.एस....