Skip to main content

ताजा खबर

31 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Kuldeep Yadav, Virat Kohli, Irfan Pathan, Vinod Kambli, Australia Team (Photo Source: X)

1. WTC फाइनल में साउथ अफ्रीका के पहुंचने के बाद तेज गेंदबाज डेल स्टेन का बड़ा बयान, कहा- मुझे फ्री में…

साउथ अफ्रीका के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के बाद, डेल स्टेन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में स्टेन ने कहा- लॉर्ड्स में WTC फाइनल किस तारीख को है? MCC के एक नए सदस्य के रूप में, मुझे फ्री में बैठने के लिए अपने विशेषाधिकार का उपयोग करने की आवश्यकता हो सकती है। शाबाश लड़कों, ज्यादा मैच तो नहीं मिले, लेकिन जो मिला है, उसमें तुम्हें सभी जीतना ही था, और इसलिए तुमने जो भी जीता, सब जीता और आपने वैसा ही किया। मैं तुम्हें वहां मिलता हूं! जोर-जोर से चिल्ला रहा है, यह स्मारकीय होने वाला है। स्वस्थ रहें।

2. ‘शर्म करने वाले नंबर’ जारी BGT सीरीज में विराट कोहली की खराब फाॅर्म पर इरफान पठान

स्टार स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए इरफान पठान ने कहा- पांच साल हो गये, आप इतने बड़े खिलाड़ी हैं और पिछले पांच साल में आपका औसत 28 के करीब रहा है। क्या भारतीय क्रिकेट इसका हकदार है? क्या भारतीय क्रिकेट अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी से 28 के औसत का हकदार है? बिल्कुल नहीं, वे इससे बेहतर के हकदार हैं। अक्टूबर 2024 से उनका टेस्ट औसत 21 का है। भारतीय टीम इसकी हकदार नहीं है। यहां तक ​​कि एक युवा खिलाड़ी भी आपको 21 का औसत दे देगा, आप विराट से इससे ज्यादा की उम्मीद करते हैं। यदि आपका करियर औसत 50 के करीब है, तो वहां कुछ शर्म करने वाले नंबर हैं।

3. “उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए…”, ट्रैविस हेड के विवादित सेलिब्रेशन को लेकर बोले सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, “मेलबर्न टेस्ट के दौरान ट्रैविस हेड का व्यवहार जेंटलमैन गेम के लिए अच्छा नहीं है… यह सबसे खराब उदाहरण प्रस्तुत करता है, जब बच्चे, महिलाएं, युवा और बूढ़े खेल देख रहे हों… उनके ऐसे बर्ताव ने किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि 1.5 बिलियन भारतीयों का अपमान किया है… उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक निवारक के रूप में काम करेगी ताकि कोई भी ऐसा करने की हिम्मत न कर सके।”

4. AUS vs IND: बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में युवा सैम कोंस्टास के प्रदर्शन की डेविड वाॅर्नर ने की जमकर तारीफ, यहां जाने क्या कहा?

बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच खत्म होने के बाद, वाॅर्नर ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- यह बहुत खास था, लोग उनकी आलोचना भी करने वाले हैं, क्योंकि यह बीस्ट का स्वभाव है। जब बुमराह जैसा कोई व्यक्ति आपके लिए गेंदबाजी कर रहा हो, तो आपको किसी तरह उससे पार पाने का प्रयास करना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री XI में जैसा प्रदर्शन किया, उससे पता चलता है कि उनमें (कोंस्टास) टैलेंट है। साथ ही उसके शाॅट सेलेक्शन को देखकर पता चलता है कि वह बहादुर भी है।

5. ‘रिटायमरमेंट व्यक्तिगत फैसला है, लेकिन सेलेक्शन सेलेक्टर्स का काम’ सिडनी टेस्ट से पहले रोहित को लेकर पूर्व भारतीय ने दिया बड़ा बयान

आकाश चोपड़ा ने कहा- अब तक किसी भी कप्तान ने ऐसा नहीं किया होगा कि वह खुद को ड्राॅप करे। रिटायमरमेंट व्यक्तिगत फैसला है, लेकिन सेलेक्शन सेलेक्टर्स का काम है। हालांकि, एक कप्तान के रूप में सेलेक्टर्स यह फैसला नहीं लेना चाहते। आपने उन्हें पूरे दौरे के लिए कप्तान बनाया है। इसलिए, आप बीच दौरे में काॅल नहीं लेना चाहते, लेकिन अब काॅल रोहित शर्मा के पास है।

सिडनी में भारत को हराकर इतिहास रचने वाला है ऑस्ट्रेलिया, 1997 के बाद पहली बार होगा ऐसा…

भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट में जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलियाई टीम 1997 एशेज सीरीज की यादों को ताजा करने वाली है। abc.net.au की रिपोर्ट के अनुसार, यदि ऑस्ट्रेलिया सिडनी में ट्रॉफी जीतती है, तो यह 1997 एशेज के बाद पहली बार होगा जब वह 0-1 से पिछड़ने के बाद कोई टेस्ट सीरीज जीतेंगे। हालांकि, अगर भारत सिडनी टेस्ट जीतता है तो वे 2-2 की बराबरी के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी रिटेन कर लेंगे।

6. इलाज के दौरान हाॅस्पिटल में डांस करते हुए नजर आए विनोद कांबली, वायरल हुआ वीडियो

विनोद कांबली का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूर्व क्रिकेटर ‘चक दे इंडिया’ गाने पर नाचते हुए नजर आए हैं। हालांकि, यह कोई सामान्य डांस नहीं है, बल्कि हाॅस्पिटल स्टाफ खिलाड़ी को अवसाद से बचाने के लिए इस तरह का डांस या यूं कहे कि ऐसी एक्टीविटी करवाती हुई नजर आई।

7. सुनील गावस्कर ने दिया चौंकाने वाला बयान, टेस्ट क्रिकेट में नीतीश रेड्डी को हार्दिक पांड्या से बेहतर बताया!

स्पोर्टस्टार के लिए लिखे अपने काॅलम में गावस्कर ने लिखा, मेलबर्न टेस्ट मैच में जब भारत खराब स्थिति में था, तो उन्होंने शतक जड़ा, जिससे आने वाले समय के लिए उनकी जगह टीम में पक्की हो गई। टेस्ट क्रिकेट में हार्दिक पांड्या की अनुपलब्धता के बाद से, भारत एक ऐसे ऑलराउंडर की तलाश में है, जो मीडियम पेस गेंदबाजी करने के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सके। रेड्डी की गेंदबाजी पर काम चल रहा है, लेकिन एक बल्लेबाज के रूप में वह निश्चित रूप से उस समय के हार्दिक पांड्या से बेहतर है।

8. आईपीएल ऑक्शन में नहीं बिका ये भारतीय खिलाड़ी, अब विजय हजारे ट्राॅफी में लगातार 3 शतक जड़कर मचाया गदर

IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन पिछले महीने सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में देखने को मिला था। इस नीलामी में ऋषभ पंत (27 करोड़) में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि, इस नीलामी में भारतीय टीम के लिए 21 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेल चुके मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को कोई भी खरीददार नहीं मिला था। तो वहीं अब मयंक का बल्ला जारी विजय हजारे ट्राॅफी 2024-25 में जमकर आग उगलता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि 33 वर्षीय खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली हैं।

9. साल 2025 में Kuldeep Yadav करेंगे कड़ा वार, GYM से लेकर नेट्स में कर रहे हैं खुद को तैयार

कुछ समय पहले ही Kuldeep Yadav की ग्रोइन इंजरी की सर्जरी हुई थी, जिसके कारण वो BGT के लिए टीम इंडिया में नहीं चुने गए थे। दूसरी ओर ये खिलाड़ी अब भारतीय टीम में वापसी करने की तैयारी शुरू कर चुका है, वहीं अपनी तैयारियों के वीडियो कुलदीप लगातार इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

10. “अगर जिंबाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छी फील्डिंग की होती तो…”, क्रेग एर्विन ने अपनी टीम से की खास अपील

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक क्रेग एर्विन ने कहा कि, ‘यह एक एरिया है जहां हम पीछे मुड़कर देखेंगे और यही कहेंगे कि अगर हमने इसमें थोड़ा और अच्छा प्रदर्शन किया होता, तो रिजल्ट कुछ और होता। रहमत शाह और हशमतुल्लाह शहीदी ने जिस तरीके से बल्लेबाजी की उन्होंने सभी फैंस का दिल जीत लिया। पहले टेस्ट में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने बिल्कुल भी जल्दबाजी नहीं की और इसी वजह से उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की और रन बनाए।

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...