Skip to main content

ताजा खबर

31 जनवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Navjot Singh Sidhu, Rinku Singh, Afghanistan Team, Virat Kohli (Photo Source: X)

1. चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 फरवरी को रवाना हो सकती है टीम इंडिया

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 19 फरवरी से शुरू हो रही है। टीम इंडिया पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांंग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट के लिए टीम 15 फरवरी को दुबई के लिए रवाना हो सकती है।

2. चैंपियंस ट्रॉफी 2025ः रिपोर्ट्स के मुताबिक नहीं होगी कोई ओपनिंग सेरेमनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने से पहले कोई ओपनिंग सेरेमनी, कैप्टन इवेंट और फोटोशूट नहीं होगा। एक प्री-टूर्नामेंट इवेंट 16 फरवरी को लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाएगा।

3. और भी शानदार हुई विराट कोहली की रणजी ट्रॉफी में वापसी, DDCA करेगा सम्मानित

विराट कोहली को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कोहली को DDCA उनके 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए सम्मानित करेगा। कोहली को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर सम्मानित किया जाएगा। कोहली ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपना 100वां टेस्ट मैच साल 2022 में खेला था।

4. महज 5 महीने में नवजोत सिंह सिद्धू ने घटाया 33 किलो वजन, तस्वीर देख आप भी रह जाएंगे दंग

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर को साझा किया है, जिसको देख तमाम फैंस भी दंग रह गए। उन्होंने सिर्फ 5 महीनों में 33 किलो वजन कम किया और अपने पहले की और बाद की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। पूर्व खिलाड़ी ने बताया कि इच्छाशक्ति और अनुशासित आहार की वजह से उन्हें यह परिणाम मिला है।

5. IND vs ENG: चौथे टी20 से पहले टीम इंडिया के कैंप से बड़ी खबर आई सामने, रिंकू सिंह हुए पूरी तरह फिट

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 31 जनवरी को खेला जाएगा। आगामी मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक खुशखबरी है। धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह आगामी मैच के लिए पूरी तरह से फिट है। रिपोर्ट्स का मानना है कि चौथे टी20 में उन्हें भी टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि, चोटिल होने की वजह से रिंकू सिंह दूसरे और तीसरे टी20 में भाग नहीं ले पाए थे।

6. 38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को किया अपने नाम

शेल्डन जैक्सन ने रणजी ट्रॉफी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। शेल्डन रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राजकोट में असम के खिलाफ अंतिम लीग चरण के मैच के दौरान उन्होंने ये कारनामा किया।  शेल्डन ने भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा का रिकॉर्ड तोड़ा और यह अविश्वसनीय उपलब्धि अपने नाम की। सबसे खास बात यह थी कि शेल्डन जैक्सन ने अपने 100वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। पूर्व खिलाड़ी नमन ओझा ने इस टूर्नामेंट में 143 छक्के जड़े थे।

7. SL vs AUS: श्रीलंका क्रिकेट ने किया खास काम, गॉल में वार्न-मुरली लेगेसी बोर्ड का हुआ अनावरण

वॉर्न-मुरली ट्रॉफी के तहत दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 जनवरी से गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन के सम्मान में गॉल स्टेडियम के प्रवेश द्वारा पर एक बोर्ड लगवाया है, जिसमें दोनों दिग्गजों की तस्वीर है। श्रीलंका क्रिकेट ने फैंस को बोर्ड पर अपना सिग्नेचर कर दिग्गजों को ट्रिब्यूट देने की अनुमति दी है।

8. अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान

अफगानिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शापूर जादरान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने 44 वनडे और 36 टी20 मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है।

9. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्तान टीम ने अपनी नई जर्सी की लॉन्च, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। यह शानदार टूर्नामेंट UAE और पाकिस्तान में खेला जाएगा। हालांकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी नई जर्सी को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि, पहली बार अफगानिस्तान टीम चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने जा रही है। पिछले कुछ समय से सभी फॉर्मेट में अफगानिस्तान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है।

আরো ताजा खबर

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम को लगातार दो सीजन में निराशा...