

1. पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी टेस्ट टीम के कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहा है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान के मौजूदा व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन को टेस्ट टीम से भी जोड़ा जा सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले हेसन टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
2. Duleep Trophy: दलीप ट्राॅफी इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-3 क्रिकेटर
भारतीय घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी हमेशा से युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच रही है। इस टूर्नामेंट में कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम तक का सफर तय कर चुके हैं।
अब 2026-27 सीजन में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने उन्हें दलीप ट्रॉफी के इतिहास में खास जगह दिला दी। ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आइए जानें इस टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-3 खिलाड़ियों के बारे में:
1. वैभव सूर्यवंशी (15 साल और 157 दिन)
2. लक्ष्मण सिंह (16 साल और 23 दिन)
2. पीयूष चावला (16 साल और 307 दिन)
3. ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को हटाने की तैयारी में बीसीसीआई! फ्रेंचाइजियों से मांगी राय
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आधिकारिक तौर पर आईपीएल में इस्तेमाल हो रहे इम्पैक्ट प्लेयर नियम को समाप्त करने पर विचार कर रहा है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए उसने सभी स्टेकहोल्डर्स व 10 फ्रेंचाइजियों से राय मांगी है। एपेक्स बोर्ड के इस कदम से इस बात की पूरी संभावना है कि 2023 सीजन से लागू यह नियम, IPL 2027 के शुरू होने से पहले हटाया जा सकता है।
क्रिकबज के अनुसार, BCCI/IPL के ईमेल नोट में यह लिखा था कि IPL 2026 के कप्तानों की मीटिंग में हुई चर्चा के अनुसार, यह तय किया गया था कि टूर्नामेंट खत्म होने पर सभी फ्रेंचाइजी से क्रिकेट से जुड़े अहम कामों के बारे में फीडबैक लिया जाएगा। इसलिए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपनी क्रिकेट ऑपरेशन्स टीमों के साथ इन विषयों पर चर्चा करें और अपना इकट्ठा किया हुआ फीडबैक हमारे साथ साझा करें।
4. महिला एशिया कप में Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, खतरे में पड़ गया मिताली राज का वर्ल्ड रिकाॅर्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान स्मृति ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
थाईलैंड के खिलाफ मैच में स्मृति मंधाना ने 10 गेंदों में 19 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया। स्मृति के नाम अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 10,756 रन दर्ज हो गए हैं। सूजी बेट्स के नाम 10,740 रन थे। ऐसे में स्मृति ने उनसे आगे निकलकर महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे सफल बल्लेबाजों की खास सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। इस रिकॉर्ड लिस्ट में स्मृति मंधाना से आगे अब सिर्फ भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज हैं। मिताली के नाम महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,868 रन दर्ज हैं।
5. वैभव सूर्यवंशी ने किया एक और बड़ा कारनामा, Duleep Trophy में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
जारी दलीप ट्राॅफी का पहला सेमीफाइनल मैच 30 अगस्त से ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच, बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड 1 पर खेला जा रहा है। तो वहीं, मुकाबले के दूसरे दिन वंडर बाॅय और ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने एक बार फिर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
बता दें अब वह दलीप ट्राॅफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यवंशी ने यह कारनामा 42 गेंदों में छक्का लगाकर पूरा किया और 15 साल 175 दिनों की उम्र में दलीप ट्राॅफी में हाफ सेंचुरी लगाई व 1969 से चले आ रहे रिकाॅर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकाॅर्ड लक्ष्मण सिंह के नाम दर्ज था, जिन्होंने 16 साल 23 दिनों की उम्र में दलीप ट्राॅफी में अर्धशतक लगाया था।
6. लाॅर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद Joe Root ने इंग्लैंड को क्यों दी चेतावनी?
इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 194 रनों से जीत हासिल करने के बाद, तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। यह नए कप्तान जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की 2024 के बाद पहली घरेलू टेस्ट सीरीज जीत है।
बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट और बैजबाॅल एरा के बाद, यह इंग्लैंड की पहली टेस्ट सीरीज जीत भी रही। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट की तरह दूसरे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान को कभी भी वापसी करने का मौका नहीं दिया और खेल के चौथे दिन मुकाबले को अपने नाम किया। दूसरी ओर, इंग्लैंड की इस शानदार जीत के बाद भी कप्तान जो रूट ने टीम को चेतावनी दी है। रूट ने जीत के महत्व के बावजूद अनुशासन और संयम बनाए रखने पर जोर दिया।
7. Deepti Sharma ने रचा इतिहास, महिला टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं
महिला एशिया कप के अपने पहले ही मैच में भारतीय टीम की अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने इतिहास रच दिया है। बता दें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में थाईलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दीप्ति, महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।
इस मुकाबले से पहले उनके नाम महिला टी20आई में 168 विकेट दर्ज थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने इस मैच में नाओमी हैमिल्टन (1) का विकेट लिया, वैसे ही उन्होंने इस वर्ल्ड रिकाॅर्ड को अपने नाम किया। और इससे पहले पहले नंबर थाइलैंड की ही टी पुथवाॅन्ग (170 विकेट) को दूसरे नंबर पर धकेल दिया।
8. PAK vs ENG: वसीम अकरम का फूटा गुस्सा, इंग्लैंड से हार पर इस खिलाड़ी पर हुए आगबबूला
पाकिस्तान को लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 194 रन से मात देकर इंग्लैंड ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। मेजबान टीम ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को जीत के लिए 389 रन का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में मुकाबले के चौथे दिन पाकिस्तान दूसरी पारी में सिर्फ 194 रन पर ढेर हो गया। पाकिस्तान टीम के खस्ताहाल प्रदर्शन और सीरीज गवांने के बाद पूर्व दिग्गज कप्तान वसीम अकरम ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
अकरम ने कहा है कि रिजवान काफी समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, फिर भी उन्हें लगातार मौका दिया जा रहा है। अकरम का मानना है कि उनकी जगह किसी युवा खिलाड़ी को आजमाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट लगातार नीचे जा रहा है और हालात सुधारने के लिए किसी को जिम्मेदारी लेनी होगी।
SM Trends: 31 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में
Duleep Trophy: दलीप ट्राॅफी इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-3 क्रिकेटर
‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को हटाने की तैयारी में बीसीसीआई! फ्रेंचाइजियों से मांगी राय 

