Skip to main content

ताजा खबर

30 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli & Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

1) WATCH: हार्दिक-क्रुणाल ने फैंस को दिखाया Attitude…! वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा

हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या इस वक्त सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बरोदा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर दोनों भाईयों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे फैंस को इग्नोर करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में फैंस हार्दिक को प्लीज-प्लीज कहकर फोटो और ऑटोग्राफ के लिए गुजारिश कर रहे हैं, लेकिन हार्दिक और क्रुणाल जल्दबाजी में वहां से निकल गए। हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के इस वायरल वीडियो पर फैंस नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।

2) SMAT में अजिंक्य रहाणे ने ठोका बैक-टू-बैक अर्धशतक, KKR ने खिलाड़ी के लिए शेयर किया ऐसा पोस्ट…

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में भारतीय बल्लबेाज अजिंक्य रहाणे शानदार फॉर्म दिखा रहे हैं। शुक्रवार (29 नवंबर) को केरल के खिलाफ मैच में उन्होंने 35 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रन की शानदार पारी खेली। यह टूर्नामेंट में उनका बैक-टू-बैक दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 52 रन की पारी खेली थी, जिसकी मदद से मुबंई ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। रहाणे शानदार फॉर्म के चलते इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

3) SMAT 2024: पंजाब को 4 गेंद में चाहिए थे 24 रन, फिर हरप्रीत बरार ने क्लास दिखाते हुए मैच को करवाया टाई

जारी सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में दिन प्रतिदिन भारतीय खिलाड़ियों द्वारा कमाल का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। हर एक दिन खिलाड़ी कोई ना कोई रिकाॅर्ड अपने नाम कर रहा है, तो कुछ खिलाड़ी एक ओवर में किए गए अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं। तो वहीं अब कुछ ऐसा ही कारनामा पंजाब के लिए घरेलू और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर हरप्रीत बरार ने, मिजोरम के खिलाफ एक मैच में कर दिखाया है। बता दें कि सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में ग्रुप ए का एक मैच पंजाब और मिजोरम के बीच खेला गया।

4) पीसीबी को झटका, ECB ने खिलाड़ियों को PSL में भाग लेने से किया बैन, लेकिन आईपीएल को हरी झंडी

हाल में ही इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को एक बड़ा झटका दिया है। बता दें कि ईसीबी ने अपने घरेलू सीजन के दौरान अनुबंधित खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में भाग लेने से बैन कर दिया है। हालांकि, आईपीएल खेलने को लेकर खिलाड़ियों को ग्रीन सिग्नल मिला है। दूसरी ओर, आपको ईसीबी की इस नई पाॅलिसी के बारे में बताएं तो यह इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट के दौरान, अनुबंधित खिलाड़ियों को विदेशी क्रिकेट लीग में भाग लेने से रोकती हुई नजर आएगी।

5) ऋषभ पंत सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय क्रिकेटर बने, कोहली-रोहित को पछाड़ा

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इसी के साथ युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। ऋषभ ने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

6) SA vs SL: डरबन में जारी पहले टेस्ट के बीच साउथ अफ्रीका को झटका, ये खिलाड़ी हुआ बीच मैच से बाहर

श्रीलंका क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौर पर है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच 27 दिसंबर, 2024 से दोनों टीमों के बीच डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच के दौरान चोटिल हुए बाॅलिंग ऑलराउंडर वियान मुल्डर (Wiaan Mulder) पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। तो वहीं मुल्डर के रिप्लेसमेंट के तौर पर क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने मैथ्यू ब्रीट्जके (Matthew Breetzke) को टीम में शामिल किया है।

7) अपने IPL मेगा ऑक्शन को देख आपा खो बैठे थे Anshul Kamboj, टीम बस में मचाया था जमकर हल्ला

हाल ही में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर Anshul Kamboj ने सुर्खियां बटोरी थी, उसके कुछ दिनों बाद ही इस खिलाड़ी की IPL मेगा ऑक्शन में बल्ले-बल्ले हो गई। वहीं अब अंशुल से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उनके IPL ऑक्शन से जुड़ा है और ये वीडियो उनका नई आईपीएल टीम ने शेयर किया है।

8) Hardik Pandya ने फिर काटा अपने बल्ले से बवाल, एक ही ओवर में कर डाली कई छक्कों की बौछार

Hardik Pandya सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में काफी धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां हर मैच में वो अपने बल्ले का जादू चला रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से पांड्या ने गेंदबाजों को दिन में तारे दिखाने का काम किया है, जहां Baroda टीम से खेलते हुए हार्दिक ने एक ही ओवर में विरोधी टीम के होश उड़ा दिए हैं।

9) “डेथ ओवरों में सबसे…”, दिल्ली कैपिटल्स की बॉलिंग यूनिट को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

दिल्ली कैपिटल्स के पास टी नटराजन और मुकेश कुमार जैसे गेंदबाज है, जो अंतिम ओवरों में गेम को पलटने का दमखम रखते हैं। आकाश चोपड़ा ने नटराजन की कंसिस्टेंसी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके आंकड़े भारतीय गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं। दूसरी ओर, मुकेश दिल्ली के लिए डेथ-बॉलिंग स्पेशलिस्ट बन गए हैं। वहीं, टीम के पास स्टार्क और मोहित शर्मा भी हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...