Skip to main content

ताजा खबर

30 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

30 जनवरी Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Sachin Tendulkar And Tilak Varma (Image Credit- Instagram)

1) VHT 2024-25 शुरू होने से पहले कर्नाटक की टीम से बाहर होने वाले थे मयंक अग्रवाल, लेकिन फिर बल्लेबाज ने…

कर्नाटक ने हाल ही में पांचवीं बार विजय हजारे ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रचा। मयंक अग्रवाल की कप्तानी में टीम ने इस सीजन पूरे पांच साल का सूखा खत्म करते हुए खिताब जीता है। बता दें, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में खराब प्रदर्शन के बाद मयंक के टीम से बाहर होने की नौबत आ गई थी। उन्होंने टूर्नामेंट में 7 मैचों में 25.57 के औसत से 179 रन बनाए थे। मयंक ने फिर कहा था कि, उन्हें बाहर न करें। विजय हजारे ट्रॉफी एक खास टूर्नामेंट होगा और सब उनका 2.0 देखेंगे, जिसका खुलासा उनके कोच आर मुरलीधर ने किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स टीम की होगी खास जर्सी, आप भी देखें वीडियो

राजस्थान रॉयल्स ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए अपनी जर्सी लॉन्च कर दी है। बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे शानदार फ्रेंचाइजियों में से एक है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर खास वीडियो शेयर करते हुए जर्सी को रिलीज किया है। वीडियो में बताया गया है कि इस जर्सी को राजस्थान में ही डिजाइन किया गया है। इस बार भी जर्सी में गुलाबी रंग को महत्व दिया गया है। वहीं, इस जर्सी को चित्तौड़गढ़ के विजय स्तंभ से प्रेरणा लेकर डिजाइन किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) हार्दिक पांड्या ने बनाए सबसे ज्यादा रन फिर भी पार्थिव पटेल नाखुश, स्टार ऑलराउंडर को दी ये सलाह

भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में हुए तीसरे मैच में भारत की ओर से स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा रन बनाए लेकिन पार्थिव पटेल उनकी पारी से खुश नहीं दिखे। पार्थिव पटेल ने हार्दिक पांड्या की धीमी पारी के लिए आलोचना की है। पार्थिव पटेल ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ”मैंने सोचा कि जब आप अपना समय लेते हैं तो आप पेस और बाउंस को समझने के लिए ऐसा करते हैं। लेकिन आप सेटल होने के लिए 20-25 गेंदें नहीं ले सकते। इससे दूसरे बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ता है। अगर आप बड़े शॉट नहीं खेलना चाहते तो कोई बात नहीं, लेकिन आपको स्ट्राइक रोटेट करते रहना होगा। आप लगातार तीन या चार डॉट बॉल नहीं खेल सकते।” (पढ़ें पूरी खबर)

4) 13 साल बाद विराट कोहली की रणजी में वापसी और इस दिग्गज खिलाड़ी का होगा आखिरी मैच

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के आज 7वें राउंड का आगाज होने जा रहा है और हर किसी की नजरें विराट कोहली पर टिकी है। किंग कोहली 13 साल के लंबे अंतराल के बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलने जा रहे हैं। मगर इसके इतर एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसके करियर का यह आखिरी मैच है। जी हां, यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि भारत के सबसे शानदार विकेट कीपर में से एक ऋद्धिमान साहा है। साहा पिछले साल नवंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं और उन्होंने उस समय कहा था कि यह रणजी सीजन उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। (पढ़ें पूरी खबर)

5) दोस्ती कहां है अगर शोएब अख्तर…सौरव गांगुली का बयान हुआ वायरल, तेज गेंदबाज ने भी किया रिएक्ट

बुधवार को नेटफ्लिक्स ने डॉक्यूमेंट्री द ग्रेटेस्ट राइवलरी: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान का ट्रेलर लॉन्च किया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट र्स पुराने मैचों से जुड़े दिलचस्प किस्से बताते हुए नजर आए। सौरव गांगुली ने कहा, ”ये सिर्फ नाम का फ्रेंडशिप टूर था, लेकिन जब शोएब अख्तर 150 किमी/घंटा की स्पीड से गेंद डालने वाला है तो इसमें दोस्ती कहां है?” पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सौरव गांगुली के वीडियो कहा, ”दादा आप शानदार हो। भारतीय क्रिकेट आपके बिना अधूरा है।” (पढ़ें पूरी खबर)

6) एक्ट्रेस रिप्लाई नहीं करेंगी तो…पाकिस्तानी क्रिकेटर्स पर मैसेज करने का इल्जाम, शादाब ने दिया अजीब जवाब

क्रिकेटर्स और एक्ट्रेस के बीच लव स्टोरी या अफेयर की अटकलें लंबे समय से चर्चा का विषय रही हैं। कुछ लव स्टोरी परवान चढ़ती हैं तो कुछ अधूरी रह जाती हैं। पाकिस्तान में भी खिलाड़ियों और अभिनेत्रियों का अफेयर सुर्खियां बटोरता है। हालांकि, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स पर कई बार इल्जाम लगा है कि वे एक्ट्रेस को मैसेज करते हैं। पाकिस्तान के 26 वर्षीय ऑलराउंडर शादाब खान ने इस तरह के इल्जाम और दावों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने अजीब जवाब दिया है। शादाब ने हाल ही में कहा कि अगर एक्ट्रेस रिप्लाई नहीं करेंगी तो मैसेज भी नहीं आएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

7) “यह मेरे लिए सम्मान की बात है”- दिल्ली के कप्तान ने बताया, रणजी मैच में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे विराट

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 30 जनवरी से शुरू हो रहे रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में अपनी घरेलू टीम दिल्ली के लिए खेलेंगे। जब से उनके इस रणजी मैच में खेलने की खबरें सामने आई है तब से इस मैच को लेकर फैंस के बीच उत्साह अलग स्तर पर है। इसी बीच अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि, इस मैच में विराट कोहली किस नंबर पर बैटिंग करते हुए दिखेंगे। दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने बताया है कि विराट कोहली  रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिखेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

8) रैना की हैरतअंगेज भविष्यवाणी, चैंपियंस ट्रॉफी में ये खिलाड़ी बनेगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट; रोहित या विराट नहीं

रैना का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनेंगे। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ”अगर शुभमन गिल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन जाएं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।” बता दें कि गिल वनडे फॉर्मेट में आयोजित होने वाले आगामी टूर्नामेंट में रोहित के साथ पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने 2019 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। गिल ने अभी तक 47 वनडे मैचों में 58.20 की औसत और 101.74 के स्ट्राइक रेट से 2328 रन बनाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9) एक बार फिर से Kohli ने दिखाया अपना “Virat” दिल, Hair Stylist को दिए कुछ यादगार गिफ्ट

इन दिनों Virat Kohli काफी ज्यादा खबरों में बने हुए हैं, जिसका कारण है उनका रणजी क्रिकेट खेलना। जहां कोहली 30 जनवरी से रेलवे टीम के खिलाफ रणजी मैच खेलते हुए नजर आएंगे, वहीं अभ्यास सत्र से उनके कई सारे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इस बीच कोहली का एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनका एक खास जेस्चर दिखाया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) Tilak Varma को लेकर आया बड़ा बयान, युवा बल्लेबाज के लिए काफी कुछ बोल गए क्रिकेट के भगवान

Star Sports ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एंकर ने Sachin Tendulkar से Tilak Varma से जुड़ा सवाल किया था। जिसपर सचिन ने कहा कि- तिलक काफी ज्यादा ही कड़ी मेहनत करते हैं और वो चीजों को तेजी से सीखते हैं, वो हर बार मैदान पर जाकर खुद को साबित करने के लिए तैयार रहते हैं। आगे सचिन ने कहा कि- तिलक के पास अलग-अलग शॉट्स हैं, तिलक तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी कर लेते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

‘विराट कोहली शतक लगाएंगे, भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज ड्रॉ रहेगी’ पहले वनडे से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से भारतीय...

कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

Ishan Kishan and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। वनडे...

WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित

WTC 2025–27: How India Can Still Qualify for the Final with Seven Tests Remaining (image via X) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए...

‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill Gives Fitness Update on Hardik Pandya Ahead of New Zealand ODIs (image via X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को...