

1. न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में भारत की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना, कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान आया सामने
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले आयोजित प्री मैच क्राॅन्फ्रेंस में गिल ने कहा ‘भारत बल्लेबाजी मिडिल ऑर्डर में एक लचीला (फ्लेक्सिबल) तरीका अपनाएगा, जिसमें अक्षर पटेल, जो टॉप 6 में इकलौते बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। मैच की स्थिति के हिसाब से जिम्मेदारियां संभालेंगे।
मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा, “नंबर 5 और नंबर 6 के लिए हमारी रणनीति लचीली रहेगी। हमारे टॉप 4 बल्लेबाज तय हैं, और वे सभी दाएं हाथ के हैं। इसलिए, अगर बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत पड़ी, तो अक्षर भाई जाएंगे, और मैच की स्थिति के हिसाब से केएल भाई भी जा सकते हैं। तो, यह काफी लचीला रहेगा।”
2. NZ vs IND 1st ODI, Weather Report: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मुकाबला? जानिए वेदर रिपोर्ट
NZ vs IND 1st ODI, मौसम रिपोर्ट
भारतीय खिलाड़ियों को ठंड का सामना करना पड़ेगा; मैच की शुरुआत में तापमान लगभग 19°C रहेगा, जो रात तक गिरकर 17°C हो जाएगा। ‘एक्यूवेदर’ के अनुसार, सुबह बारिश होने की 56 प्रतिशत संभावना है, जबकि दोपहर और शाम का मौसम साफ रहने की उम्मीद है। अगर बारिश की वजह से मैच में रुकावट आती है, तो ग्राउंड स्टाफ को प्लेइंग सरफेस और आउटफील्ड को फिर से तैयार करने के लिए तेजी से काम करना पड़ सकता है। दोनों टीमें यही चाहेंगी कि बारिश कम समय के लिए हो, ताकि फैंस पूरे 50 ओवर का मुकाबला देख सकें।
3. IPL 2027: हार्दिक पांड्या की PBKS में एंट्री तय? अर्शदीप सिंह के साथ ट्रेड पर MI से बातचीत अंतिम चरण में
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में यह खिलाड़ियों के सबसे बड़े और चौंकाने वाले ट्रेड में से एक हो सकता है; खबरों के अनुसार, मुंबई इंडियंस (एमआई) अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को पंजाब किंग्स को सौंपने की तैयारी में है, और इसके बदले में वे पंजाब के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।
पांच बार की चैंपियन टीम के साथ पांड्या के भविष्य को लेकर, एक निराशाजनक सीजन के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बातचीत काफी तेज हो गई है, और दोनों फ्रेंचाइजी का सीनियर मैनेजमेंट प्रोपोस्ड फ्रेमवर्क पर सहमत हो गया है।
4. NZ vs IND: न्यूजीलैंड की फिर बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पहले वनडे से ये खिलाड़ी हुआ बाहर
भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें अब इंजरी के कारण न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज डेवाॅन काॅन्वे (Devon Conway) भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच से बाहर हो गए हैं।गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर, बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। लेकिन, इस मैच से एक दिन पहले मैदान पर आयोजित प्रैक्टिस सेशन के दौरान डेवाॅन काॅन्वे फील्डिंग के दौरान खुद को चोटिल कर बैठे।
5. क्या IPL 2027 के ऑक्शन में उतरेंगे ब्रिटिश नागरिक मोहम्मद आमिर? तेज गेंदबाज ने खुद दी सफाई
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने उन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि वह आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसी खबरें सामने आई थीं कि 34 वर्षीय यह बाएं हाथ का तेज गेंदबाज ब्रिटिश नागरिक के तौर पर ऑक्शन प्रोसेस में शामिल हो सकता है, जिससे वह इस लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लंबे समय से लगी पाबंदियों को दरकिनार कर सकता है।
6. ‘द बिग शो’ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा! ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट्स से ऑफिशियल तौर पर संन्यास की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही नेशनल टीम के साथ उनका 14 साल का शानदार सफर समाप्त हो गया है। ‘द बिग शो’ के नाम से मशहूर 38 वर्षीय इस बेहतरीन क्रिकेटर ने ‘द फाइनल वर्ड’ पॉडकास्ट पर अपने फैसले की पुष्टि की। उन्होंने यह भी बताया कि वह विक्टोरिया के लिए घरेलू रेड-बॉल (फर्स्ट-क्लास) और 50 ओवर के क्रिकेट से भी संन्यास ले रहे हैं।
7. 14 गेंदों में ठोकी फिफ्टी! प्रेमा रावत ने महिला टी20 का सबसे तेज अर्धशतक जड़कर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
सोमवार, 2 नवंबर को भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऑलराउंडर प्रेमा रावत (Prema Rawat) ने महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। पुणे के एमसीए स्टेडियम में सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के दौरान हैदराबाद के खिलाफ उत्तराखंड की ओर से खेलते हुए, रावत ने सिर्फ 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 15 गेंदों के पिछले विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
8. Women’s ODI Rankings: स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, स्मृति और हरमन टॉप-10 में बरकरार
आईसीसी की ओर से मंगलवार को जारी ताजा महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग भारत की स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर टॉप-10 में बरकरार है, वहीं जेमिमा रोड्रिग्स एक स्थान लुढ़क 16वें नंबर पर पहुंच गई हैं। स्मृति मंधाना जहां दूसरे नंबर पर काबिज है, वही पूर्व भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 8वें नंबर पर अपना स्थान बचाए रखने में सफल रही हैं। साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं। वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज तीसरे नंबर बनी हुई है।
कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर
WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित
‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान
NZ vs IND 1st ODI, Weather Report: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मुकाबला? जानिए वेदर रिपोर्ट

