Skip to main content

ताजा खबर

3 धुआंधार खिलाड़ी जिन्हें IPL 2025 में PBKS की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है

Punjab Kings (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आगामी सीजन में सभी फ्रेंचाइजियों को धुआंधार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। पंजाब किंग्स उन कुछ टीमों में से एक है जिन्होंने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को एक बार भी अपने नाम नहीं किया है।

हालांकि आगामी सीजन में उन्हें धुआंधार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2025 की ट्रॉफी को अपने नाम करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि, पंजाब किंग्स ने आगामी नीलामी से पहले सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। यह दो खिलाड़ी है शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह। पंजाब किंग्स के पास अपनी टीम पूरी करने के लिए पर्स में 110.50 करोड़ रुपए बचें हुए हैं।

पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी शिखर धवन ने की थी और उनके चोटिल होने के बाद यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सैम करन ने संभाली थी। हालांकि शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में किसी नए खिलाड़ी को पंजाब किंग्स की ओर से आगामी सीजन में यह जिम्मेदारी निभाते हुए देखा जा सकता है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में जो आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर सकते हैं।

1- एडन मार्करम

Aiden Markram. (Photo Source: Twitter/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी एडन मार्करम ने की थी। हालांकि उनकी कप्तानी काफी खराब रही थी और सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही थी। फ्रेंचाइजी ने 14 मैच में सिर्फ चार में जीत दर्ज की थी जबकि 10 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

एडन मार्करम का कप्तानी का रिकॉर्ड पिछले कुछ समय से शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने SA20 के 2023 और 2024 सीजन को अपने नाम किया। यही नहीं शानदार बल्लेबाज की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की की। पंजाब किंग्स की ओर से उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है और फ्रेंचाइजी की निगाहें एडन मार्करम को कप्तान बनने पर जरूर होगी।

2- ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2016 से ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स टीम की ओर से खेलते हुए देखा गया है। यही नहीं उन्होंने आईपीएल 2021, 2022 और 2024 सीजन में दिल्ली टीम की कप्तानी भी की थी। बता दें कि, ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी 43 मैच में की है जिसमें टीम ने 23 बार जीत दर्ज की है।

ऋषभ पंत का कप्तान के रूप में आईपीएल में जीत प्रतिशत 53.49 का रहा है। यही नहीं ऋषभ पंत के पास आईपीएल में खेलने का भी काफी अनुभव है। उन्होंने 111 मैच में 35 के ऊपर के औसत और 148.93 के स्ट्राइक रेट से 3284 रन बनाए हैं जिसमें 18 अर्धशतक और एक शतक शामिल है।

3- श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer (Image Credit- IPL/X)

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। उन्होंने इस पूरे सीजन कप्तानी भी जबरदस्त की थी और बल्लेबाजी भी शानदार की थी। पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं। स्पिनर्स के खिलाफ श्रेयस अय्यर को हमेशा ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है। उन्होंने अभी तक 115 आईपीएल मैच में 127 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 3127 रन बनाए हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स टीम की ओर से भी खेल चुके हैं। उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। श्रेयस ने आईपीएल में 70 मैच में कप्तानी की है जिसमें 38 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 29 में अनुभवी खिलाड़ी को हार झेलनी पड़ी है।

 

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...