

1. Women’s T20 World Cup 2026: मैं सभी पोजीशन पर बल्लेबाजी पर सकती हूं – जेमिमा रोड्रिग्स
हाल में ही जेमिमा रोड्रिग्स ने आईसीसी के हवाले से कहा- “मुझे लगता है कि मैं सभी पोजीशन पर बल्लेबाजी करने पर सहज महसूस करती हूं। इसलिए मेरे लिए स्पष्ट होना महत्वपूर्ण है। और जब मुझे किसी विशेष भूमिका के बारे में स्पष्टता होती है, तो मुझे पता होता है कि मैं मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। अब हमारे पास कुछ और मैच हैं जिनमें हम यह प्रयोग कर सकते हैं कि टीम के लिए सबसे अच्छा संयोजन कौन सा है।”
2. ‘वैभव सूर्यवंशी में दिखती है 16 साल के सचिन की झलक’ – अतुल वासन का बड़ा बयान
आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव सूर्यवंशी की तारीफों का सिलसिला लगातार जारी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने युवा बल्लेबाज की तुलना सचिन तेंदुलकर के शुरुआती दिनों से करते हुए उन्हें असाधारण प्रतिभा का धनी बताया है। महज 15 साल की उम्र में वैभव ने आईपीएल 2026 में 16 पारियों में 776 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया।
अतुल वासन का मानना है कि वैभव में वही आत्मविश्वास और साहस दिखाई देता है, जो उन्होंने 1989 में पाकिस्तान दौरे पर युवा सचिन तेंदुलकर में देखा था। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ जिस तरह वैभव ने बल्लेबाजी की, वह बेहद दुर्लभ है।
3. IND vs AFG 2026: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले भारतीय टीम में बैकअप गेंदबाज के तौर पर शामिल हुए आकिब नबी
अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में एक नया चेहरा जुड़ने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम के साथ, बैकअप खिलाड़ी के रूप में शामिल किए जाने की खबर है। हालांकि, उन्हें अभी अंतिम प्लेइंग स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बनाया गया है, लेकिन भारतीय टीम के माहौल में अनुभव दिलाने और भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
4. PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दूसरे वनडे में 41 रनों से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 2 जून को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम के खिलाफ 41 रनों से जीत दर्ज की और वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 231 रन बनाए, जबाव में पाकिस्तान 190 रन ही बना पाई।
5. IPL 2026: RCB की सफलता का सबसे बड़ा राज विराट कोहली हैं – वेंकटेश अय्यर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर, लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
मैच के बाद RCB के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने विराट कोहली की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कोहली की मौजूदगी ही टीम को एक अलग तरह का आत्मविश्वास देती है और खिलाड़ी दबाव की स्थिति में भी शांत रहते हैं।
6. गौतम गंभीर की टीम में हुई दिग्गज की एंट्री, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
भारत-अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट से पहले गौतम गंभीर के हेड कोच वाले सपोर्ट स्टाफ में पूर्व लेगस्पिनर साईराज बहुतुले की एंट्री हुई है। बता दें बहुतुले को भारतीय टीम का स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। 53 साल के साईराज व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भारत के स्पिनरों के साथ भी काम करेंगे। साईराज हाल ही में पंजाब किंग्स के सेटअप का हिस्सा थे। पंजाब के लिए भी उन्होंने स्पिन बॉलिंग कोच के तौर पर काम किया था।
7. वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए मिलेगा मौका? पूर्व सेलेक्टर का ने दिया चौंकाने वाला बयान
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने एक न्यूज एजेंसी को एक इंटरव्यू में कहा,”वह सिर्फ एक प्रोडिजी या सुपर टैलेंट नहीं है। वह पहले से ही टी20 क्रिकेट में दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक है। उसे तुरंत भारतीय टीम में शामिल कर लेना चाहिए। उसे आयरलैंड सीरीज के लिए चुना जाना चाहिए, जो श्रीलंका में इंडिया ए ट्राई सीरीज के बाद होगी।”
8. ENG W vs IND W, 3rd T20I: इंग्लैंड में सबसे सफल रन चेज का बना रिकॉर्ड, 2-1 से नाम की सीरीज
भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टाउंटन में खेले मुकाबले में इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत हासिल की। तीसरे टी20 में जीत के साथ इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया। तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने अपनी जीत की स्क्रिप्ट रिकॉर्ड बनाते हुए लिखी। उसने अपनी जमीन पर खेले टी20 में अब तक का सबसे सफल रन चेज किया। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 में 181 रन का टारगेट चेज किया।
NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के बंपर दौरे का किया ऐलान, 7 साल में पहली बार होगा ऐसा
‘वैभव सूर्यवंशी में दिखती है 16 साल के सचिन की झलक’ पूर्व भारतीय ने दिया बड़ा बयान
2 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027 की तैयारी में जुटी दिल्ली कैपिटल्स, इन 3 बदलावों पर होगी नजर

