Skip to main content

ताजा खबर

3 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

3 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. ‘सचमुच ऐसा लगा जैसे मैं सपना देख रहा हूं’ – भारतीय टीम में चुने जाने के पल को हर्ष दुबे ने किया याद

दुबे ने जिओस्टार से कहा, “हम एयरपोर्ट पहुंच चुके थे और हमें पता चला कि हमारी फ्लाइट एक घंटे लेट है। मुझे क्रिकेट का एक सोशल मीडिया पेज चलाने वाले किसी व्यक्ति का फोन आया, जिसने पूछा कि वनडे सीरीज में अपना नाम देखकर मुझे कैसा लग रहा है। लाउंज में शोर और नेटवर्क की दिक्कतों की वजह से, मुझे लगा कि वह श्रीलंका ‘ए’ वनडे ट्राई-सीरीज (जिसमें बाद में उनकी जगह अनुकूल रॉय को लिया गया था) के बारे में बात कर रहे हैं, इसलिए मैंने कहा कि यह मेरे सपने के एक कदम और करीब पहुंचने जैसा लग रहा है और मेरा पूरा ध्यान अभी भी आईपीएल पर है।”

2. IPL 2026: CSK ने इन 3 खिलाड़ियों का सही से नहीं किया इस्तेमाल, साबित हो सकते थे बड़े मैच विनर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए IPL 2026 का सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा। पांच बार की चैंपियन टीम ने 14 मैचों में छह जीत हासिल कर 12 अंक जुटाए और अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही। चोटों और लगातार टीम में बदलाव के कारण CSK पूरे सीजन में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन तय नहीं कर सकी। हालांकि, कई खिलाड़ियों को मौके मिले, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिन्हें उनकी क्षमता के मुताबिक पर्याप्त अवसर नहीं दिए गए। आइए जानते हैं उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें CSK ने IPL 2026 में पूरी तरह इस्तेमाल नहीं किया। 3. उर्विल पटेल, 2. अकील हुसैन, 3. प्रशांत वीर

3. IPL 2026 ने बदल दी मुकुल चौधरी की जिंदगी, बोले ‘अब परिवार के सारे कर्ज उतर जाएंगे’

IPL 2026 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकुल को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। टूर्नामेंट के बाद मुकुल ने बताया कि अब वह अपने परिवार का पुराना बैंक लोन चुका सकेंगे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया। उनके पिता पहले शिक्षक थे। परिवार ने एक समय अपना घर भी बेच दिया था। दादा ने आर्थिक मदद की और रिश्तेदारों से भी उधार लेना पड़ा।

बाद में परिवार ने जमीन खरीदकर उस पर होटल बनाया, लेकिन लंबे समय तक उन्हें किराए के घरों में रहना पड़ा। मुकुल ने भावुक होकर कहा, ‘अब सब लोन चुक जाएगा। मुझे खुशी है कि मैं अपने परिवार की मदद कर पा रहा हूं। इसके लिए मैं IPL और LSG का शुक्रगुजार हूं।’

4. IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में सिराज के खेलने पर संदेह, आकिब नबी कर सकते हैं रिप्लेस

आईपीएल के खत्म होने के बाद, अब भारतीय टीम के सुपरस्टार 6 जून से शुरू हो रहे अफगानिस्तान के भारत दौरे में खेलते हुए नजर आएंगे। अफगानिस्तान के भारत दौरे की शुरुआत 6 जून को न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। हालांकि, एकमात्र टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले भारतीय टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खेलने पर संदेह नजर आ रहा है।

5. साई सुदर्शन से लेकर विराट कोहली तक, IPL 2026 में सर्वाधिक चौके जड़ने वाले टाॅप 5 क्रिकेटर

2 महीने के घमासान के बाद आईपीएल 2026 की समाप्ति हो चुकी है। 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर, लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया।

तो वहीं, इस पूरे टूर्नामेंट में ना सिर्फ आरसीबी और गुजरात टाइटंस बल्कि अन्य टीमों के खिलाड़ी भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आए। खैर, आज इस खबर में हम आपको आईपीएल 2026 के दौरान सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं: 5. ईशान किशन 60 (सनराइजर्स हैदराबाद), 4. वैभव सूर्यवंशी 63 (राजस्थान राॅयल्स), 3. विराट कोहली 73 (आसीबी), 2. शुभमन गिल 74 (गुजरात टाइटंस), 1. साई सुदर्शन 75 (गुजरात टाइटंस)

6. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के बंपर दौरे का किया ऐलान, 7 साल में पहली बार होगा ऐसा

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 2026 में भारतीय टीम के दौरे की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया इस बार अक्टूबर से नवंबर महीने के बीच न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरान वह पांच मैचों की टी20आई, पांच मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज सहित कुल 12 मैच खेलती हुई नजर आएगी। यह पहली बार होगा जब भारत मल्टीफाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर होगी।

साथ ही यह पिछले 7 सालों में पहली बार होगा, जब भारतीय क्रिकेट टीम किसी टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर होगी। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2019 में टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा किया था। तो वहीं, साल 2022 के बाद यह भारत का पहला व्हाइट बाॅल टूर होगा।

7. ‘वैभव सूर्यवंशी में दिखती है 16 साल के सचिन की झलक’ पूर्व भारतीय ने दिया बड़ा बयान

अतुल वासन का मानना है कि वैभव में वही आत्मविश्वास और साहस दिखाई देता है, जो उन्होंने 1989 में पाकिस्तान दौरे पर युवा सचिन तेंदुलकर में देखा था। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ जिस तरह वैभव ने बल्लेबाजी की, वह बेहद दुर्लभ है। वासन के अनुसार, वैभव केवल एक अच्छे खिलाड़ी नहीं बल्कि ऐसी प्रतिभा हैं जो कई वर्षों में एक बार देखने को मिलती है। उनकी बल्लेबाजी में प्राकृतिक ताकत और खास एक्स-फैक्टर नजर आता है।

8. IND vs AFG: वनडे सीरीज से पहले बेंगलुरु बुलाए गए रोहित-हार्दिक, फिटनेस टेस्ट के बाद ही मिलेगा ग्रीन सिग्नल

भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज होने जा रही है। लेकिन इस दौरे का एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा, जबकि वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होगा। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दोनों ही सीरीज के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस वनडे टीम में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को शामिल तो किया गया है, लेकिन वे मैच खेलेंगे या नहीं, यह पूरी तरह उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही उन्हें मैदान पर उतरने की हरी झंडी मिलेगी। इस टेस्ट को लेकर दोनों ही खिलाड़ी बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच चुके हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 27 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज पांचवें दिन का खेल जारी है। मुकाबले...

चेतेश्वर पुजारा ने चुने भारत के ऑल-टाइम टॉप 5 टेस्ट तेज गेंदबाज; मोहम्मद सिराज को टॉप 10 में दी जगह

Cheteshwar Pujara Picks India’s Top 5 All-Time Test Fast Bowlers (Image Credit- Twitter X) Cheteshwar Pujara top 5 Indian fast bowlers: भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने, जिन्होंने अपने...

एशिया कप ट्रॉफी और एशियन गेम्स में गोल्ड: हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में दोहरे खिताब की तलाश में भारतीय महिला टीम

Harmanpreet Kaur Targets Double Glory in Packed September Schedule (image via X) अनुभवी कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम सितंबर में एक मुश्किल अभियान...

SL vs IND: “तेंदुलकर की तरह दिख रहे हैं” – BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की सोनल दिनुशा की जमकर तारीफ

Sonal Dinusha Draws High Praise from BCCI Vice-President (image via getty) Rajeev Shukla on Sonal Dinusha: कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा...