Skip to main content

ताजा खबर

3 खिलाड़ी जिन्होंने पहले ही प्रयास में IPL और T20 World Cup दोनों ट्रॉफी जीती

3 players who won both IPL and T20 World Cup trophies: रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 7 रन की रोमांचक जीत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया।

टी20 विश्व कप और आईपीएल दुनिया के दो सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट हैं। यह आधुनिक युग के हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह आईपीएल ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप दोनों की ट्रॉफी एक बार अपने हाथ से उठाए।

हालाँकि, सभी खिलाड़ी ये मुकाम हासिल नहीं कर पाए हैं। एक से एक महान खिलाड़ियों को भी डबल ट्रॉफी को उठाने के लिए कई प्रयास करने पड़े। उदाहरण के लिए, रोहित शर्मा ने अपने पहले प्रयास में टी20 विश्व कप जीता लेकिन आईपीएल जीतने के लिए उन्हें दो सीजन लगे। वहीं, एमएस धोनी ने अपने पहले प्रयास में टी20 विश्व कप जीता लेकिन आईपीएल ट्रॉफी उठाने के लिए तीन सीजन का इंतजार किया।

हालाँकि, हम आज उन 3 क्रिकेटरों की बात करेंगे जिन्होंने पहले ही बार में यह दोनों ट्रॉफी अपने नाम की है। यानी अपने पहले ही प्रयास में आईपीएल के साथ-साथ टी20 विश्व कप की ट्रॉफी भी हासिल की।

1. संजू सैमसन

3 खिलाड़ी जिन्होंने पहले ही प्रयास में IPL और T20 World Cup दोनों ट्रॉफी जीती
Sanju Samson

उसके 12 साल बाद साल 2024 में संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती। सबसे खास बात यह है कि सैमसन पहली बार टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लिए सिलेक्ट हुए थे और उन्होंने अपने पहले ही टूर्नामेंट में ट्रॉफी उठाई। हालांकि, उन्हें इस टूर्नामेंट में फिर वार्म अप मैच में खेलने का मौका मिला था।

2. यूसुफ पठान

3 खिलाड़ी जिन्होंने पहले ही प्रयास में IPL और T20 World Cup दोनों ट्रॉफी जीती

Yusuf Pathan celebrates with Irfan Pathan. (Photo by LAKRUWAN WANNIARACHCHI/AFP via Getty Images)

 

3 players who won both IPL and T20 World Cup trophies: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ T20 WC फाइनल में किया था। उन्होंने उसी साल भारतीय क्रिकेट टीम के साथ आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।

उसके एक साल बाद, जब बीसीसीआई ने आईपीएल लॉन्च किया, तो पठान ने उस टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स की चैंपियनशिप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने उस मैच में 56 रन बनाए और 3 विकेट लिए थे।

3. सुनील नारायण

3 खिलाड़ी जिन्होंने पहले ही प्रयास में IPL और T20 World Cup दोनों ट्रॉफी जीती

Sunil Narine (Photo Source: BCCI/IPL)

 

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑल राउंडर सुनील नारायण भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने साल 2012 में टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में डेब्यू किया था, और उसी साल अपनी टीम वेस्टइंडीज के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2012 की ट्रॉफी जीती थी।

उसके बाद सुनील नारायण को आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। KKR ने ऑक्शन में उन्हें खरीदने के लिए पूरी जोर लगा दी थी। सुनील नारायण ने भी निराश नहीं किया और उस सीजन में 24 विकेट लिए। बता दें कि KKR ने साल 2012 का आईपीएल जीता था और इस प्रकार वह भी अपने पहले ही मौके पर आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी बने।

আরো ताजा खबर

IND W vs ZIM W 2026, 3rd ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, भारत ने किए 3 बदलाव; देखें प्लेइंग XI

IND W vs ZIM W 2026, 3rd ODI: Zimbabwe opted to bat first (image via X) 28 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम...

‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’ – जब स्टेडियम में वैभव से टकराईं ‘बलिया वाली दीदी’, देखें वायरल वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi sweet video goes viral after fan from Ballia offers him motherly advice at stadium (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारत के युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव...

SA vs AUS: स्टार्क के 6 विकेटों के दम पर ऑस्ट्रेलिया की वापसी, उतार-चढ़ाव भरा रहा तीसरे टेस्ट का पहला दिन

SA vs AUS: Mitchell Starc Six-Wicket Haul Triggers South Africa Collapse on Day 1 (image via getty) मंगलवार, 27 अक्टूबर को केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच...

ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 वनडे बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग

Laura Wolvaardt Reclaims No. 1 Women’s ODI Batting Spot as Smriti Mandhana Slips (image via getty) वड़ोदरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज की धीमी शुरुआत के बाद, भारत की...