Skip to main content

ताजा खबर

3 कारण जिसकी वजह से अर्शदीप सिंह को चैंपियंस ट्राॅफी के लिए भारतीय टीम में चुना जाना चाहिए 

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी शुरू होने में अब सिर्फ महीने भर से भी कम का समय बचा है। गौरतलब है कि इस बार 8 देशों के बीच खेले जाने वाला टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू हो रहा है।

टूर्नामेंट इस बार पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा। पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, तो वहीं भारत अपने विजयी अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में होने वाले मैच से करेगा।

दूसरी ओर, इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कई पूर्व क्रिकेटर और जानकार टीम इंडिया के संभावित दल को चुनते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 3 बड़े कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को भारतीय टीम में चुना जाना चाहिए। तो आइए इन कारणों के बारे में जानते हैं:

3 कारण जिसकी वजह से अर्शदीप का सेलेक्शन टीम इंडिया में होना चाहिए

1. विजय हजारे में गेंदबाजी से किया प्रभावित 

3 कारण जिसकी वजह से अर्शदीप सिंह को चैंपियंस ट्राॅफी के लिए भारतीय टीम में चुना जाना चाहिए 
Arshdeep Singh

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

बता दें कि 25 वर्षीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जारी विजय हजारे ट्राॅफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और खबर लिखे जाने तक वह टूर्नामेंट में इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पंजाब के लिए अर्शदीप ने खेले गए 7 मैचों में 18.25 की औसत और 5.62 की इकाॅनमी रेट से कुल 20 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान अर्शदीप ने 1 बार पांच विकेट हाल अपने नाम किया।

2. अर्शदीप की गेंदबाजी में वैरिएशन 

3 कारण जिसकी वजह से अर्शदीप सिंह को चैंपियंस ट्राॅफी के लिए भारतीय टीम में चुना जाना चाहिए 
Arshdeep Singh

Arshdeep Singh (Photo Source: Getty Images)

फिलहाल भारतीय टीम के रेगुलर तेज गेंदबाज फिर चाहे वह जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी क्यों ना हो, ये सभी दाएं हाथ के गेंदबाज हैं, लेकिन अर्शदीप एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। साथ ही उनके पास गेंदबाजी में काफी वैरिएशन भी है।

अगर भारतीय सेलेक्टर्स अर्शदीप को बाएं हाथ के एक तेज गेंदबाज के रूप में टीम इंडिया में शामिल करते हैं, तो युवा खिलाड़ी के आने से पेस अटैक में वैरिएशन देखने को मिल सकता है, जो चैंपियंस ट्राॅफी जिताने में टीम इंडिया के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।

3. बुमराह की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाजी की अगुवाई करने की क्षमता 

3 कारण जिसकी वजह से अर्शदीप सिंह को चैंपियंस ट्राॅफी के लिए भारतीय टीम में चुना जाना चाहिए 
Arshdeep Singh

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

गौरतलब है कि बीजीटी सीरीज के दौरान जसप्रीत बुमराह 5वें टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। बुमराह को बैक इंजरी की समस्या थी, जिसकी वजह से वह उस मैच की चौथी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। साथ ही ऐसी कुछ रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि बुमराह चैंपियंस ट्राॅफी में खेलने से चूक सकते हैं।

अगर ऐसा होता है तो अर्शदीप सिंह भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी की अगुवाई कर सकती है। युवा गेंदबाज को पावरप्ले में विकेट लेने की क्षमता और डेथ ओवर्स में वैरिएशन के जरिए कैसे बल्लेबाज को परेशान करना है, बखूबी आता है। इन दोनों ही काबिलियत की झलक अर्शदीप सिंह आईपीएल 2024 में दिखा चुके हैं।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

Devon Conway (Pic SOurce-Twitter) भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें...

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...