
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
1. IPL 2026: आईपीएल में आज चेन्नई का सामना पंजाब से
आईपीएल के जारी सीजन में आज 3 अप्रैल को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से होने वाला है। बता दें दोनों टीमों के बीच यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। घरेलू दर्शकों के सामने चेन्नई जीत हासिल करना चाहेगी।
2. युवराज सिंह ने पिता योगराज के बयानों पर धोनी-कपिल देव से मांगी माफी
भारत के वर्ल्ड कप विनिंग ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने पिता योगराज सिंह द्वारा बार-बार दिए गए विवादित बयानों के बाद, भारत के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी और कपिल देव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। एक पॉडकास्ट के हाल ही में जारी टीजर में, युवराज ने यह साफ कर दिया कि वह अपने पिता के विचारों का समर्थन नहीं करते। स्पोर्ट तक को दिए एक खास वीडियो में, इस लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे पर बात करते हुए युवराज ने कहा, “मैं कपिल देव और धोनी से माफी मांगना चाहूंगा।”
3. IPL 2026: CSK vs PBKS मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें
आईपीएल 2026 के जारी धमाकेदार सीजन में अब 7वां मैच पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 3 अप्रैल, शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा। मुकाबले में पंजाब किंग्स का पलड़ा होम टीम पर थोड़ा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि पिछले मैच में पंजाब को जीत और चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं, आईपीएल में अगर हेड टू हेड की बात करें, तो दोनों ही टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 16-16 जीत हासिल की है।
हालांकि, पिछले 8 मैचों में से 7 में पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की है। खैर, इस मुकाबले में क्रिकेट फैंस की निगाहें इन 3 खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं: 1. संजू सैमसन (सीएसके), 2. कूपर काॅनली (पंजाब किंग्स), 3. नूर अहमद (सीएसके)
4. IPL 2026, CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स या पंजाब किंग्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?
CSK vs PBKS: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले हमेशा से ही रोमांचक और ड्रामा से भरपूर रहे हैं। आईपीएल में ये दोनों टीमें 32 बार एक-दूसरे के आमने-सामने आई हैं, जिसमें दोनों ही टीमों ने 16-16 बार जीत हासिल की है। इस राइवलरी में चेन्नई का सर्वाधिक स्कोर 240 है, जबकि पंजाब किंग्स का सर्वाधिक स्कोर 231 है।
| मैच खेले | 32 |
| चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते | 16 |
| पंजाब किंग्स ने जीते | 16 |
| टाइ/नो रिजल्ट | 0 |
5. IPL 2026, CSK vs PBKS: चेन्नई और पंजाब की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं
पिच रिपोर्ट
चेन्नई की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है, यहां खूब रन बनते हैं और बाउंड्री भी छोटी हैं। ओस की वजह से टीमें अक्सर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं; यहां स्कोर 175 से ऊपर भी जा सकता है।
शुरुआत में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान हो जाता है। मौसम गर्म रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। चेन्नई का एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है; दूसरी पारी में ओस के कारण गेंदबाजों को ज्यादा परेशानी हो सकती है, इसलिए अगर कोई टीम टॉस जीतती है, तो वह पहले गेंदबाजी करना ही चुनेगी।
संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी।
इम्पैक्ट प्लेयर: सरफराज खान/राहुल चाहर
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्य/हरप्रीत बराड़
6. IPL 2026: ‘वो मेरी सफलता से जलते हैं’ अजिंक्य रहाणे ने किसको लेकर दिया ऐसा बड़ा बयान
आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच छठा मैच मुकाबला खेला गया। बता दें इस मुकाबले में होम टीम केकेआर को 65 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान रहाणे का बल्ला इस मैच में नहीं चला और वह 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए। आलोचकों ने रहाणे के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए जिसका जवाब उन्होंने मैच के बाद दिया। केकेआर कैप्टन ने कहा, “मेरा स्ट्राइक रेट 2023 से अब तक सबसे अच्छा है। जो लोग बात कर रहे हैं, वे शायद मैच नहीं देख रहे हैं या मेरे खिलाफ उनका कोई खास एजेंडा है। उन्हें मेरा खेलना पसंद नहीं है। मुझे खेलते हुए देखना पसंद नहीं है। मुझे जितनी सफलता मिली है, मुझे लगता है कि वे उससे जलते हैं।”
7. IPL 2026: पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अजिंक्य रहाणे की इस रणनीति पर उठाए सवाल
जारी आईपीएल में केकेआर की एसआरएच के खिलाफ 65 रनों की हार को लेकर, पूर्व ऑलराउंडर व कमेंटेटर इरफान पठान ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को लेकर ईएसपीएन क्रिकइंफो पर कहा- रहाणे को आउट-ऑफ-फॉर्म वरुण से पावरप्ले में गेंदबाजी नहीं करानी चाहिए थी। यह गलत फैसला था। एक गेंदबाज के तौर पर आपका आत्मविश्वास बढ़ाने में कप्तान का बड़ा रोल होता है। अगर वह उस समय आपका साथ नहीं देता जब आपको लगता है कि आप बेहतर कर सकते हैं और आपके पास मोमेंटम है, तो यहीं पर नेतृत्व की जरूरत होती है, इसलिए उसे पावरप्ले में गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए थी।”
8. PSL 2026: जारी पीएसएल में डेविड वाॅर्नर और मोईन अली के बीच देखने को मिली झड़प
जारी पाकिस्तान सुपर लीग का सीजन अपनी शुरुआत से ही विवादों से घिरा हुआ है। कभी बाॅल टेंपरिंग तो कभी खिलाड़ियों की सुरक्षा में चूक को लेकर खबरें सामने आई हैं। ताजा मामला ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और इंग्लैंड के मोइन अली से जुड़ा है। हाल ही में इन दोनों खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच किसी चीज को लेकर झड़प हो रही है। ऐसा लग रहा है कि वॉर्नर वीडियो में मोइन अली को आगे जाने को कह रहे हैं।
5 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 5 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026: RCB vs CSK मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें
IPL 2026, RCB vs CSK: बेंगलुरु और चेन्नई की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

