Skip to main content

ताजा खबर

29 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

29 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज से बाहर हुए जोस बटलर, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी मंडराया खतरा

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को अगले महीने पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज के शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। बता दें हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। गौरतलब है कि खिलाड़ी को यह चोट 26 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ हेंडिग्ली में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान लगी थी।

2. “यही अटैकिंग रिस्ट स्पिनर की असली ताकत है”: कुलदीप यादव के 4 विकेट लेने पर बोले पार्थिव पटेल

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में मैच जिताऊ प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव की पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने जमकर तारीफ की। पटेल ने मिडिल ओवरों में आक्रामक रिस्ट-स्पिनर के होने के खास असर पर जोर दिया और बताया कि वे कितनी तेजी से मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर पटेल ने कहा कि हालांकि कई गेंदबाज विकेट लेते हैं, लेकिन कुलदीप जैसे खिलाड़ी मुकाबले को पूरी तरह से बदल देते हैं।

3. SA vs AUS: पहले टेस्ट के लिए प्रोटियाज की 18 सदस्यीय संभावित स्क्वॉड का ऐलान; रबाडा और नॉर्किया की वापसी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी हाई-प्रोफाइल घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजी अटैक को बड़ी मजबूती मिल सकती है, क्योंकि तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया को सोमवार, 28 सितंबर को प्रोटियाज की 18-सदस्यीय शुरुआती टीम में चौंकाने वाली वापसी मिली है। दक्षिण अफ्रीका प्रिलिमिनरी स्क्वाड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी, टोनी डी जोरजी, साइमन हार्मर, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नॉर्टजे, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रायन रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने

4. बांग्लादेश की टीम भी बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची, लगातार 6 मैच रद्द होने से बिगड़ गया क्वार्टरफाइनल का खेल

एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल भी बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है, जिससे मलेशिया का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है, तो वहीं बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब उसका सामना पाकिस्तान से होगा। बांग्लादेश पिछली बार का ब्रॉन्ज मेडलिस्ट है, तो वहीं पाकिस्तान को पिछली बार खाली हाथ लौटना पड़ा था। लेकिन अब वह बांग्लादेश को हराकर कम से कम सिल्वर मेडल अपना सुनिश्चित कर सकता है।

5. Asian Games 2026: अफगानिस्‍तान को हराने के बाद अब बड़ा उलटफेर कर सकती है नेपाल, क्‍या लंकाई टीम होगी अगला शिकार?

एशियन गेम्‍स 2026 में नॉकआउट दौर के मुकाबले शुरू हो गए हैं। 28 सितंबर को खेला जाने वाला पहला क्‍वार्टर फाइनल पाकिस्‍तान और हांगकांग के बीच और दूसरा क्‍वार्टर फाइनल भारत और अफगानिस्‍तान के बीच बारिश की वजह रद्द हो गया। अब तीसरा क्‍वार्टर फाइनल मुकाबला 29 सितंबर को श्रीलंका और नेपाल के बीच खेला जाना है। अगर यह मुकाबला बारिश की भेंट नहीं चढ़ता है, तो माना जा रहा है कि नेपाल की टीम मंगलवार को बड़ा उलटफेर कर सकती है।

6. विराट कोहली ने चुने दुनिया के 5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए कोहली ने अपने पसंद के 5 बल्लेबाजों का चुनाव किया है. कोहली ने स्ट्रेट ड्राइव मारने में नंबर 1 सचिन तेंदुलकर को करार दिया है। इसके बाद कोहली ने कवर ड्राइव मारने में नंबर 1 श्रीलंका के कुमार संगकारा का नाम लिया है। साथ ही कोहली ने फ्लिक शॉट के लिए राहुल द्रविड़ का नाम लिया है, यानी कोहली को द्रविड़ का फ्लिक शॉट काफी पसंद है। वहीं, किंग कोहली ने कट शॉट के लिए सहवाग का नाम लिया है। कोहली को वीरेंद्र सहवाग का कट शॉट काफी पसंद है। इसके अलावा कोहली को मैथ्यू हेडन ऐसे बल्लेबाज लगते हैं जो स्वीप शॉट काफी बढ़िया खेलते हैं। वहीं, छक्के मारने में नंबर 1 बल्लेबाज के तौर पर कोहली ने क्रिस गेल का चुनाव किया है।

7. आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 का इंतजार खत्म! जानिए कब आएगा फुल शेड्यूल

आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 के आगाज में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। लेकिन आईसीसी की तरफ से अबतक शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में हर किसी का सवाल है कि आखिर बोर्ड की तरफ से कब तक टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान किया जाएगा? अगर आपका भी यही सवाल है तो करीब-करीब उसका जवाब सामने आ गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी की तरफ से कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल अगले महीने की पहली तारीख यानी कि एक अक्टूबर 2026 को घोषित किया जा सकता है।

8. पूर्व गेंदबाज गेंदबाज प्रवीण कुमार की BCCI में एंट्री की तैयारी? सेलेक्शन कमिटी के लिए किया आवेदन

भारत के पूर्व गेंदबाज प्रवीण कुमार ने BCCI की जूनियर सिलेक्शन कमिटी में एक पद के लिए अप्लाई किया है। बता दें BCCI देश भर में ग्रासरूट लेवल से उभरते हुए टैलेंट को खोजने और उन्हें तैयार करने के लिए एक खास पैनल बनाने की तैयारी कर रहा है। प्रवीण कुमार ने इस पैनल में जगह पाने के लिए बोर्ड को अप्लाई किया है। पूर्व क्रिकेटर ने खुद ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बात करते हुए अपने एप्लीकेशन की पुष्टि की। उत्तर प्रदेश के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्होंने आने वाले पैनल का सदस्य बनने के लिए अप्लाई किया है, क्योंकि वह देश के क्रिकेट इकोसिस्टम में योगदान देना चाहते हैं।

আরো ताजा खबर

ODI World Cup 2027: एक नहीं, दो बार भिड़ेंगे भारत-पाक! ग्रुप स्टेज के बाद सुपर 7 में भी आमने-सामने होंगी दोनों टीम्स

India vs Pakistan Locked in for Two Clashes at World Cup 2027 (image via getty) IND vs PAK ODI World Cup 2027: दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए एक...

IND vs WI 2026, 3rd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs WI 2026 3rd ODI: match preview (image via getty) 3 अक्टूबर को भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेलेगी। यह मैच न्यू...

ILT20 Auction: अफगान पेसर फारूकी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, MI एमिरेट्स ने लगाई 380,000 डॉलर की रिकॉर्ड बोली

Fazalhaq Farooqi becomes most expensive player in ILT20 history after $380,000 MI Emirates deal (image via getty) अफगानिस्तान के प्रमुख बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने दुबई में...

2 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. AUS W vs NZ W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने चार खिलाड़ियों की वापसी कराई न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया...