Skip to main content

ताजा खबर

29 सितंबर को बेंगलुरु में होगी BCCI की AGM मीटिंग, क्या होगा नए सेक्रेटरी का चुनाव..?

Jay Shah (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 93वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 19 सितंबर को बेंगलुरु के फोर सीजन्स होटल में होने वाली है। स्टेट एसोसिएशन को नोटिस के माध्यम से गुरुवार, 5 सितंबर को AGM मीटिंग के बारे में सूचित कर दिया गया है। मीटिंग बेंगलुरु में बहुचर्चित हाई परफॉरमेंस सेंटर के उद्घाटन के साथ शुरू होगा।

AGM मीटिंग में नहीं होगा BCCI सेक्रेटरी का चुनाव

जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद कौन नया BCCI सेक्रेटरी बनेगा, इसकी चर्चा जोरों पर चल रही है। अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली के बीसीसीआई सेक्रेटरी बनने की खबरें सामने आ रही है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि AGM में बीसीसीआई सेक्रेटरी का चुनाव किया जाएगा। हालांकि, 29 सितंबर को AGM मीटिंग में बोर्ड के नए सचिव का चुनाव होने की कोई संभावना नहीं है।

वार्षिक आम बैठक (AGM) प्लान के अनुसार होती है, तो बीसीसीआई को नए सेक्रेटरी का चुनाव करने के लिए स्पेशल आम बैठक ((SGM) का आयोजन करना होगा, जो कि 1 दिसंबर को आईसीसी चेयरमैन के रूप में जय शाह का कार्यकाल शुरू होने से पहले होगा।

रोजर बिन्नी चुने जा सकते हैं बीसीसीआई प्रतिनिधि

18-पॉइंट एजेंडों में अन्य महत्वपूर्ण बिंदु आईसीसी मीटिंग में BCCI के प्रतिनिधि की नियुक्ति है, क्योंकि शाह अब उस भूमिका के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। बोर्ड को किसी ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करना होगा जो सारी चीजें अच्छे से जानता हो। जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी को आईसीसी में BCCI प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने की संभावना है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, एंजेंडे में शामिल कुछ अन्य बातें हैं- आईपीएल की गर्वनिंग काउंसिल में जनरल बॉडी के दो प्रतिनिधियों का चुनाव और उन्हें शामिल करना, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन से एक प्रतिनिधि को शामिल करना, वार्षिक बजट, लोकपाल और नैतिकता अधिकारी नियुक्ति करना। क्रिकेट कमिटी और स्टैंडिंग कमिटी की नियुक्ति करना और एक अंपायर समिति का भी गठन किया जाना है।

আরো ताजा खबर

SMAT 2026: दिल्ली ने की स्क्वाॅड की घोषणा, हर्षित राणा और मयंक यादव को मिली जगह

Harshit Rana and Mayank Yadav (Image Credit- Twitter X) दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने आगामी घरेलू टी20 टूर्नामेंट, सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के लिए 16 सदस्यीय टीम की...

‘मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ज्यादा मिस नहीं करेगी’ पूर्व भारतीय ने किया बड़ा दावा

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) इन दिनों आईपीएल क्रिकेट जगत में मुंबई इंडियंस के कप्तान व अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ट्रेड की खबरों ने जोर पकड़ा...

IPL 2027 Trade: गुजरात टाइटन्स छोड़ दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहनेंगे प्रसिद्ध कृष्णा? रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा!

Gujarat Titans Pacer Prasidh Krishna Likely to Join Delhi Capitals for IPL 2027: Reports (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा...

IPL 2027: 3 बड़े कारण, क्यों अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री दिला सकती है इस टीम को छठी ट्रॉफी!

3 reasons why Arshdeep Singh joining Mumbai Indians could help them win IPL 2027 (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस के लिए पिछले दो आईपीएल सीजन काफी मुश्किल रहे; आईपीएल...