Skip to main content

ताजा खबर

29 साल के महाआर्यमन सिंधिया बने MPCA के सबसे युवा अध्यक्ष, पढ़ें बड़ी खबर 

29 साल के महाआर्यमन सिंधिया बने MPCA के सबसे युवा अध्यक्ष, पढ़ें बड़ी खबर 

Mahanaryaman Scindia (Image Credit- Twitter X)

बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे व ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया को बिना किसी विरोध के मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) का आज 1 सितंबर को अध्यक्ष चुन लिया गया है। साथ ही ग्वालियर राजघराने के 29 वर्षीय सदस्य, अब एमपीसीए के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं।

गौरतलब है कि एमपीसीए की स्थापना 1957 में सिंधिया राजघराने ने की थी, जिसके बाद अब इस राॅयल फैमिली की तीसरी पीढ़ी क्रिकेट बोर्ड की अध्यक्षता करती हुई नजर आएगी। एमपीसीए के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रोहित पंडित ने पुष्टि की कि चुनावों में सभी पद निर्विरोध भरे गए।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी मंगलवार को एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक के दौरान औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेगी, जिसके बाद पदाधिकारी कार्यभार संभालेंगे। साथ ही बता दें, इससे पहले महाआर्यमन के पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी एमपीसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं।

साथ ही एमपीसीए में चुने गए नवनिर्वाचित सदस्यों की बात करें तो इसमें विनीत सेठिया को उपाध्यक्ष, सुधीर असनानी को सचिव, अरुंधति खेरकिरे को संयुक्त सचिव और संजीव दुआ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ, संध्या अग्रवाल, प्रसून कनमदिकर, राजीव रिसोड़कर और विजेश राणा को समिति के सदस्य के रूप में चुना गया है, जबकि क्रिकेट समिति में प्रदीप बनर्जी, रमणिक पटेल और अभय लघाटे शामिल हैं।

तो वहीं, एमपीसीए के पूर्व अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने एनडीटीवी स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- पिछले छह वर्षों में, एमपीसीए ने कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। मुझे उम्मीद है कि महाआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एसोसिएशन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।

क्रिकेट से शुरू से ही जुड़े रहे हैं महाआर्यमन सिंधिया

गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षों में क्रिकेट प्रशासन में महानआर्यमन की भागीदारी काफी बढ़ी है। उन्हें जीडीसीए का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया और 2022 में वे एमपीसीए के आजीवन सदस्य बन गए। वे 2024 में ग्वालियर में शुरू होने वाली मध्य प्रदेश टी20 लीग (एमपीएल) के अध्यक्ष भी हैं। खैर, देखने लायक बात होगी कि युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में एमपीसीए कैसा काम करता हुआ नजर आता है?

আরো ताजा खबर

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...

NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

NZ vs CAN, T20 WC 2026: Glenn Philips (image via getty) युवराज समरा की सेंचुरी बेकार गई और न्यूजीलैंड ने चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में कनाडा...

IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IND vs NED, T20 WC 2026: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में भारत का सामना नीदरलैंड से अहमदाबाद के...