Skip to main content

ताजा खबर

29 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: आज आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सामना केकेआर से

जारी आईपीएल 2026 का धमाकेदार सीजन की शुरुआत हो चुकी है। तो वहीं, इसी क्रम में आज 29 मार्च को आईपीएल का दूसरा मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का यह टूर्नामेंट का पहला मैच है, जिसमें वे जीत हासिल करना चाहेंगी।

2. ‘खिलाड़ियों की पत्नियां बनती हैं रिटायरमेंट की वजह’ पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने फिर दिया बोल्ड बयान

योगराज सिंह ने इनसाइड स्पोर्ट्स के हवाले से कहा कि खिलाड़ियों के करियर में महिलाओं को बीच में नहीं आना चाहिए। उनका मानना है कि जब खिलाड़ी एक उम्र पार कर लेते हैं, तो परिवार और खासकर पत्नियां उन्हें रिटायर होने के लिए कहने लगती हैं। उनके मुताबिक, इससे खिलाड़ियों का करियर समय से पहले खत्म हो जाता है।

3. IPL 2026 में बनेंगे बड़े रिकॉर्ड, विराट-अर्शदीप समेत कई स्टार्स के पास इतिहास रचने का मौका

 विराट कोहली इस सीजन में सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उन्हें IPL में 9000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 339 रन की जरूरत है। अगर वह यह आंकड़ा छूते हैं, तो वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके अलावा, कोहली को 300 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 9 छक्कों की जरूरत है। अभी तक यह उपलब्धि सिर्फ क्रिस गेल और रोहित शर्मा ने हासिल की है।

संजू सैमसन को 5000 रन पूरे करने के लिए 296 रन चाहिए। तो वहीं, सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरे करने से 293 रन दूर हैं। वहीं शुभमन गिल को 4000 रन तक पहुंचने के लिए 134 रन चाहिए।

4. IPL 2026: मुंबई बनाम कोलकाता भिड़ंत से पहले जानें वानखेड़े स्टेडियम के स्टैट और रिकाॅर्ड्स

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के आंकड़े और रिकॉर्ड

खेले गए मैच 125
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच 56
दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए जीते गए मैच 68
बिना किसी नतीजे वाले मैच 0
मैच टाई 1
पहली पारी का औसत स्कोर 173
टीम का सर्वाधिक कुल स्कोर 235
सफलतापूर्वक पीछा किया गया सर्वाधिक कुल स्कोर 213

5. IPL 2026: MI vs KKR मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए पहले मैच हो चुकी है। तो वहीं, इसी क्रम में टूर्नामेंट का दूसरा मैच दो चैंपियन टीमों के बीच होने वाला है। बता दें कि आईपीएल 2026 का दूसरा मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।

दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला मुबंई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह टूर्नामेंट का पहला मैच है, जिसमें वे जीत हासिल कर, 10 टीमों के बीच खेले जा रहे टूर्नामेंट का शानदार तरीके से आगाज करना चाहेंगी। खैर, इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की ओर से इन 3 खिलाड़ियों पर विशेष तौर पर नजर रहने वाली है: 1. हार्दिक पांड्या, 2. जसप्रीत बुमराह, 3. वरुण चक्रवर्ती

6. IPL 2026: केकेआर मैच से पहले जसप्रीत बुमराह की वापसी से मुंबई इंडियंस हुई और मजबूत

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब स्क्वाॅड से जुड़ गए हैं। वह टीम के पहले मुकाबले से पहले शामिल हुए, जहां मुंबई का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स  से होने वाला है।

बुमराह हाल ही में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में थे। वहां उन्होंने अपने वर्कलोड को मैनेज करने और फिटनेस पर काम किया। T20 वर्ल्ड कप के बाद उनकी फिटनेस पर खास ध्यान दिया जा रहा था, ताकि वह आने वाले बड़े मैचों के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

7. IPL 2026, 2nd Match: MI vs KKR मैच से पहले दोनों टीम्स के हेड टू हेड आंकड़ों पर डालें नजर

MI बनाम KKR, हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 35 बार मुकाबला हुआ है, जिसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है – मुंबई इंडियंस ने 24 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11।

8. IPL 2026, 2nd Match: MI vs KKR की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में यहांं जानें

MI vs KKR वानखेड़े स्टेडियम, पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए शीर्ष टी20 मैदानों में से एक माना जाता है। यहां की पिच सपाट है, और छोटी बाउंड्रीज होने के कारण बल्लेबाजों के लिए इस सतह पर अपने शॉट्स खेलना आसान हो जाता है। यहां की पिच बैटिंग के लिए अच्छी है, जहां खूब रन बनते हैं और बाउंड्री भी मीडियम साइज की हैं। ओस की वजह से टीमें अक्सर चेज करना पसंद करती हैं; स्कोर 175 से ऊपर भी जा सकता है।

एमआई बनाम केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस – हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह

कोलकाता नाइट राइडर्स – अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, अनुकुल रॉय

9. IPL 2026: एमएस धोनी के फैंस को बड़ा झटका, 3 नहीं बल्कि इतने मैचों तक रहेंगे बाहर

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा। टीम के अनुभवी खिलाड़ी और और पूर्व कप्तान एमएस धोनी पिंडली की चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं। फ्रैंचाइजी के आधिकारिक बयान के मुताबिक, धोनी रिहैब से गुजर रहे हैं और पहले दो हफ्तों तक मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। इस हिसाब से एमएस धोनी कम से कम 3 मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।  लेकिन धोनी की चोट पर अब एक और अपडेट सामने आया है, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएस धोनी की रिकवरी में दो नहीं बल्कि कम से कम करीब तीन हफ्ते का समय लग सकता है, जिसके चलते वह अप्रैल के अंत तक बाहर रह सकते हैं।

আরো ताजा खबर

Sunil Narine ने किया अनोखा कारनामा! कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़ बनाया ये रिकॉर्ड, पढ़ें यहां

IPL: Sunil Narine (image via getty) सुनील नरेन ने रविवार (29 मार्च) को आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया; उन्होंने कायरन...

300 मैच खेलने वाली पहली T20 फ्रेंचाइजी बन गई है पांच बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस!

IPL: Mumbai Indians (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग की पांच बार की चैंपियन टीम, मुंबई इंडियंस ने 300 मैच खेलने वाली पहली टी20 फ्रेंचाइजी बनकर इतिहास रच दिया है।...

IPL 2026: RR vs CSK मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

Riyan Parag (Photo Source: X) आईपीएल 2026 का तीसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें...

MI vs KKR, 2nd Match: मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है; दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर नजर डालें

IPL 2026, Match 2: MI vs KKR (image via JioHotstar) इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच, मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या...