Skip to main content

ताजा खबर

29 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Jasprit Bumrah & Wasim Akram (Photo Source: X)

1) जिम्बाब्वे की 99 रन से शर्मनाक हार, रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने एक और सीरीज पर किया कब्जा

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 28 नवंबर को क्विंस स्पोर्ट्स क्लब, बुलवायो में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 303 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में मेजबान टीम 40.1 ओवरों में 204 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान ने 99 रनों से शानदार जीत दर्ज कर 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया।

2) Siddarth Kaul ने किया संन्यास का ऐलान, कोहली की कप्तानी में किया था भारत के लिए डेब्यू

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने गुरुवार (28 नवंबर) को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने फैंस के साथ रिटायरमेंट की खबर साझा की। आपको बता दें, सउदी अरब में हुए आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कौल को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। सिद्धार्थ कौल (Siddarth Kaul) विराट कोहली की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2008 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने फिर 2018 में कोहली की कप्तानी में ही भारत के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया था।

3) डरबन में श्रीलंका ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, 42 पर ऑलआउट हुई टीम… Marco Jansen ने झटके 7 विकेट

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका (SA vs SL) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 27 नवंबर से डरबन में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम पहली पारी में 191 पर सिमट गई थी। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 117 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली थी। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 13.5 ओवरों में 42 रनों पर ऑलआउट हो गई, यह टेस्ट क्रिकेट में टीम का लोएस्ट टोटल है।

4) IPL 2025: मेगा ऑक्शन में जितेश शर्मा ने फीस बढ़ोत्तरी के मामले में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को पछाड़ा, पढ़ें बड़ी खबर

मेगा ऑक्शन में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने सैलरी बढ़ोत्तरी प्रतिशत के मामले में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि इस ऑक्शन में जितेश ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखा था, लेकिन आईपीएल 2024 सीजन में उनकी सैलरी 20 लाख रुपए थी और वह पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे।  जितेश को आईपीएल 2016 सीजन की उपविजेता राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) को 11 करोड़ की बड़ी राशि देकर अपने साथ जोड़ा। तो यह जितेश की आईपीएल सैलरी में 5500 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है।

5) जसप्रीत बुमराह आखिर क्यों है वर्ल्ड के नंबर-1 गेंदबाज? पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने गिनवाई खूबियां

वसीम अकरम का कहना है कि बुमराह की अनोखी गेंदबाजी टेक्निक, उनका असाधारण रिलीज पाइंट, जो पॉपिंग क्रीज से लगभग 34 सेंटीमीटर आगे हैं, एक महत्वपूर्ण फैक्टर है। उन्होंने बताया कि अधिकतर गेंदबाज आमतौर पर लाइन के 10 सेंटीमीटर के भीतर से रिलीज करते हैं। और बुमराह द्वारा अतिरिक्त 24 सेंटीमीटर एक एडवांटेज होता है, जिससे गेंद लगभग unpredictable तरीके से बल्लेबाज की ओर तेजी से आती हुई दिखाई देती है।

6) पिता पेशे से नाई, लेकिन बेटी ने भारतीय अंडर-19 महिला टीम में सेलेक्ट होने के बाद किया परिवार का नाम रौशन

भारत की अंडर- 19 महिला टीम ए में 18 साल की लेग स्पिनर चांदनी शर्मा (Chandni Sharma) पहली बार जगह बनाने में सफल रही हैं। वहीं अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह भारत अंडर- 19 महिला टीम बी और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज में मैच खेलती हुई नजर आ सकती है। बता दें कि युवा लेगी के पिता लखनऊ में नाई का काम करते हैं और उनका पूरा परिवार बंगला बाजार में रहता है। लेकिन इतनी कठिन परिस्थितियों के बावजूद चांदनी के पिता ने बेटी को क्रिकेट सिखाने के लिए एकेडमी भेजा।

7) ‘जरूर जाना चाहिए’, भारतीय टीम के पाकिस्तान जाकर चैंपियंस ट्राॅफी में क्रिकेट खेलने पर योगराज सिंह

हाल में ही योगराज सिंह का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में योगराज सिंब कहते हैं- जरूर जाना चाहिए। तो वहीं इस दौरान उनसे सवाल कर रहा प्रजेंटर कहता है कि सुरक्षा इसके पीछे वजह है तो योगराज कहते हैं- ये सब बकवास है। ये सब फिजूल राजनीतिक बातें हैं। पाकिस्तान का भारत अगर बाॅर्डर खोल दे, तो वे तुम्हें क्या कहेंगे। तुमने ही मारा है, जब भी उन्हें मारा है। लड़ाई तुमने ही की है। मैं वहां के लोग से मिला हूं, मेरे कुछ बड़े भी वहां हैं। जब हम भी ननकाना साहिब जाकर आते हैं, तो वहां लोग तुम्हें प्यार करते हैं, अपना बनाकर रखते हैं।

8) Trolling को लेकर फूट पड़ा Prithvi Shaw का दर्द, बल्लेबाज का बस रोना ही बाकी रह गया था

Prithvi Shaw की कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था, जिसके बाद उनका अलग सुपरस्टार बताया जा रहा था भारतीय क्रिकेट का। लेकिन शॉ के दिन ऐसे बदले कि, अब उनको IPL में किसी ने नहीं खरीदा। तो उनका बढ़ता वजन उनके करियर पर ग्रहण लगा रहा है। इस बीच शॉ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी Trolling को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

9) अब राजस्थान के रंग में रंग चुके हैं Nitish Rana, पहला मिशन होगा KKR के खिलाफ ही रन बनाना

Rajasthan Royals ने इस बार कई स्टालिश बल्लेबाज भी अपने टीम में शामिल किए हैं, जिसमें से एक नाम Nitish Rana का भी है। राणा जी अभी तक KKR टीम के लिए खेल रहे थे, लेकिन अब वो राहुल द्रविड़ की कोचिंग के अंडर RR टीम के लिए खेलेंगे। इस बीच राजस्थान टीम ने इस बल्लेबाज की एक खास तस्वीर शेयर की है।

10) खेलने का मौका मिले या ना मिले, ऑलराउंडर Ravindra Jadeja अपनी तैयारी पूरी रखते हैं

टीम इंडिया के ऑलराउंडर Ravindra Jadeja की फिटनेस गजब की है, साथ ही Fielding में उनकी तेजी के सभी कायल हैं। जिसके लिए जडेजा GYM में कड़ी मेहनत करते हैं, साथ ही इसका नजारा एक बार फिर से देखने को मिला है और इस खिलाड़ी ने खुद सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...