Skip to main content

ताजा खबर

29 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Nitish Kumar Reddy And Mohammed Siraj (Pic Source-X)

1) IND vs AUS: भारत की पहली पारी हुई समाप्त; टीम ने बनाया 369 का स्कोर, ऑस्ट्रेलिया को मिली 100 रन से ज्यादा की बढ़त

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के पहले तीन का खेल काफी जबरदस्त रहा और आज चौथा दिन है। हालांकि, आज ऑस्ट्रेलिया ने भारत का आखिरी विकेट लेने में ज्यादा देर नहीं की और टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 369 का स्कोर बनाकर ढेर हो गई। अंतिम विकेट के रूप में नितीश रेड्डी आउट हुए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को अपनी पहली पारी के आधार पर 105 रनों की बढ़त मिल गई है।

2) मोहम्मद सिराज के विकेट के लिए अंपायर्स से लड़े पैट कमिंस, थर्ड अंपायर के फैसले को करना चाहते थे चैलेंज- VIDEO

मेलबर्न टेस्ट मैच के चौथे दिन पैट कमिंस ने मोहम्मद सिराज को अपने जाल में फंसा लिया था। 119वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज दूसरी स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों पकड़े गए थे। हालांकि अंपायर्स यह तय नहीं कर पा रहे थे कि सिराज आउट हैं या नहीं, इस वजह से उन्होंने थर्ड अंपायर का साथ लिया। रिप्ले में थर्ड अंपायर ने पाया कि गेंद बंप हुई है जिस वजह से उन्होंने बिना देर किए सिराज को नॉट आउट करार दिया।

3) शतक लगाने वाले नीतीश कुमार रेड्डी को मिलेंगे 25 लाख रुपये, आंध्र क्रिकेट ने किया ऐलान

आंध्र क्रिकेट संघ ने अपने करियर का पहला शतक लगाकर भारत को वापसी दिलाने वाले युवा ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी को 25 लाख रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की। शनिवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय नीतीश राणा नाबाद 105 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनकी इस शानदार पारी की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 474 रन के जवाब में नौ विकेट पर 358 रन बनाए हैं।

4) श्रीलंका ने गंवाया जीता हुआ मैच, न्यूजीलैंड ने दमदार वापसी करके पहला मुकाबला किया अपने नाम

न्यूजीलैंड ने शनिवार को तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका पर आठ रन से जीत दर्ज की। श्रीलंका की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी मजबूत स्थिति में थी लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने दमदार गेंदबाजी करके कीवी टीम की मैच में वापसी कराई। अंतिम ओवरों में की गई शानदार गेंदबाजी ने भी मैच का नतीजा न्यूजीलैंड के पक्ष में मोड़ने में मदद की। न्यूजीलैंड के आठ विकेट पर 172 रन के स्कोर का पीछा करते हुए श्रीलंका का स्कोर बिना विकेट गंवाये 121 रन से आठ विकेट पर 164 रन हो गया।

5) शतक लगाने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने किए दो पोस्ट, जानिए मोहम्मद सिराज का क्यों किया जिक्र

भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी मैच में पहले टेस्ट शतक को अपने पिता को समर्पित किया। नीतीश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद दो पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें एक में उन्होंने अपने पिता के लिए खास मैसेज लिखा है, जबकि दूसरे पोस्ट में उन्होंने मोहम्मद सिराज का जिक्र किया है। क्योंकि सिराज के क्रीज पर टिकने से वह शतक लगाने में कामयाब हुए थे।

6) मेलबर्न में शतक के बाद परिवार से मिले नीतीश कुमार रेड्डी, वीडियो देख आप हो जाएंगे इमोशनल

मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन के बाद सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में नीतीश कुमार रेड्डी का परिवार उनके शतक के बाद होटल रूम के बाहर उनसे मिलते हुए नजर आए। नीतीश सबसे पहले अपनी मां से गले लगे, फिर वह अपनी बहन से मिले। नीतीश को गले लगाकर उनके पिता काफी ज्यादा इमोशनल हो गए। वीडियो में नीतीश के पिता ने कहा, “नीतीश ने आज बहुत ही अच्छा खेला, मैं बहुत ही गर्व महसूस कर रहा हूं। हमने बहुत स्ट्रगल किया है, हम भारतीय टीम के शुक्रगुजार हैं”।

7) मिचेल स्टार्क की इंजरी को लेकर स्कॉट बोलैंड ने दिया अपडेट, कहा- वह दर्द में भी गेंदबाजी कर सकता है

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शनिवार को भारतीय पारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खेमे की टेंशन बढ़ा दी थी। गेंदबाजी के दौरान मिचेल स्टार्क दर्द में दिखे लेकिन गेंदबाजी जारी रखी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद स्कॉट बोलैंड ने उनकी इंजरी को लेकर अपडेट दी है। बोलैंड का मानना है कि स्टार्क ठीक हैं। तीसरे मैच में स्टार्क गेंद से कमाल नहीं दिखा सके और तीसरे दिन तक मैच में एक भी विकेट नहीं ले सके हैं।

8) 2 साल बाद बाबर आजम के बल्ले से निकली फिफ्टी, SA के खिलाफ मैच में 20 पारियों के बाद गरजा बल्ला

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने शनिवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अर्धशतकीय पारी खेली। सेंचुरियन में खेले जा रहे मुकाबले में बाबर आजम ने 50 रन बनाए। उन्होंने करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अर्धशतक लगाया। उन्होंने सऊद शकील के साथ चौथे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी भी की। बाबर आजम ने 85 गेंद में नौ चौकों की मदद से 50 रन बनाए। इन दोनों की साझेदारी की बदौलत टीम अच्छी बढ़त हासिल करने में कामयाब रही।

9) वायरल तस्वीर! अनुष्का शर्मा के साथ स्पॉट हुई Nitish Kumar Reddy की Family

Nitish Kumar Reddy पहले ही बता चुके हैं कि वो विराट कोहली के फैन हैं, साथ ही उनका सपना पूरा हो गया है विराट के साथ खेलने का। इस बीच रेड्डी के परिवार की एक तस्वीर सामने आई है, जहां इस तस्वीर का कनेक्शन विराट कोहली से है। कुछ समय पहले ही टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, उस वीडियो में Nitish Kumar Reddy ने विराट कोहली को लेकर बयान दिया था।

10) नीतीश रेड्डी ने पहले ही मैच में सचिन तेंदुलकर को कर दिया था इम्प्रेस, वॉशिंगटन सुंदर की भी तारीफ की

नीतीश रेड्डी को लेकर सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, ”नीतीश द्वारा खेली गई पारी को यादगार रही। उसने मुझे पहले टेस्ट से ही प्रभावित किया है और उनका धैर्य और संयम पूरे समय देखने को मिला। आज इस सीरीज में एक महत्वपूर्ण पारी खेलकर वह अपने खेल को और ऊपर ले गए। वॉशिंगटन सुंदर ने भी उनका अच्छा साथ दिया। शानदार खेले।”

আরো ताजा खबर

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...