
(Photo Source: X)
1) T20 World Cup: ‘भारत के खिलाफ रन लीक करेंगे शम्सी’ IND vs SA फाइनल मैच से पहले राॅबिन उथप्पा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राॅबिन उथप्पा को लगता है कि भारत के खिलाफ बड़े फाइनल मैच में साउथ अफ्रीकी स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी रन लीक करने वाले हैं। राॅबिन उथप्पा ने कहा- जहां तक मेरा सवाल है, अगर तबरेज शम्सी खेलेंगे तो मुझे बहुत खुशी होगी, खासकर बारबाडोस में, और अगर बार्टमैन खेल रहा है, तो मुझे ऐसा लग रहा है कि हमें थोड़ा सावधान रहना होगा।
2) IND vs SA, Final: बुमराह-कुलदीप से निपटना है साउथ अफ्रीका की बड़ी चुनौती, पूर्व दिग्गज ने दिया कुछ ऐसा सुझाव
3) कोहली के फॉर्म से फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि…. पहली बार संजय मांजरेकर की बात लगेगी बिल्कुल सही
भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बयान दिया है किया कि उन्हें विराट कोहली के मौजूदा फॉर्म के बारे में कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि, “मुझे विराट कोहली के फॉर्म की कोई चिंता नहीं, क्योंकि पूरे टीम की फॉर्म ज्यादा जरूरी है। बेशक भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 की उठाएगा। भारत ने मॉडर्न तरीके से टी20 क्रिकेट खेला है और उसी का नतीजा है की वे फाइनल में हैं।”
4) IND vs SA फाइनल मैच से पहले क्यों गुस्सा हुए राहुल द्रविड़, बोले “…. वर्ल्ड कप जीतने की जरूरत नहीं “
सोशल मीडिया पर भी कोच द्रविड़ के लिए विश्व कप जीतने को लेकर कैंपेन चलाया जा रहा है। लेकिन द्रविड़ इस बात से भड़क गए हैं और कहा है कि उनके लिए वर्ल्ड कप जीतने की जरूरत नहीं उन्होंने कहा कि, “मैं जिस तरह का इंसान हूं, यह बिल्कुल उसके खिलाफ है। यह चीज पूरी तरह से मेरे उसूलों के खिलाफ है। मैं इस तरह की चीजों में यकीन नहीं रखता कि किसी के लिए कोई ट्रॉफी जीतो। मुझे किसी की कही बात याद आती है कि जब पूछा गया, आप एवरेस्ट क्यों चढ़ना चाहते हैं तो जवाब मिला। मुझे एवरेस्ट चढ़ना है क्योंकि वह वहीं है, तो हमें यह विश्व कप क्यों जीतना है, अरे हमें जीतना है क्योंकि यह हो रहा है। यह किसी इंसान के लिए नहीं जीतना है ना ही किसी की खातिर इसे हासिल करना है।”
5) IND-W vs SA-W: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, 90 साल की इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
भारतीय टीम ने महिला टेस्ट क्रिकेट के 90 साल के इतिहास में पहली बार एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। आपको बता दें कि, महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने 600 रनों का स्कोर एक पारी में बनाया है। वहीं टीम इंडिया के नाम अब महिला टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के नाम पर था।
SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा
भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात
‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान
‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

