Skip to main content

ताजा खबर

28 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत आज से, पहला मैच बेंगलुरू और हैदराबाद के बीच

आईपीएल 2026 की शुरुआत आज 28 मार्च, शनिवार से हो रहा है। पहला मैच गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी।

2. IPL 2026: CSK को बड़ा झटका! इंजरी के चलते शुरूआती 2 हफ्तों के लिए बाहर हुए ‘थाला’

एक बड़ी खबर के अनुसार, भारतीय दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती कुछ हफ्तों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। धोनी को काफ स्ट्रेन की समस्या है, जिसके चलते वह टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों से बाहर हो गए हैं।चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार (28 मार्च) सुबह-सवेरे धोनी की स्थिति की पुष्टि करते हुए बताया कि यह अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज सोमवार, 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले अपने सीजन के पहले मैच में मैदान पर नहीं उतरेंगे।

3. IPL 2026: आरसीबी बनाम एसआरएच मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को शाम 7:30 बजे बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच बैटिंग के लिए अच्छी है, जहां खूब रन बनते हैं और बाउंड्री भी छोटी हैं। ओस की वजह से टीमें अक्सर चेज करना पसंद करती हैं।

खैर, जहां सभी की निगाहें स्वाभाविक रूप से भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली की वापसी पर टिकी होंगी, वहीं हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाजों ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा को लेकर भी लोगों में लगभग उतना ही उत्साह है। आइए उन 3 खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं, जो इस शुरुआती मैच में अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

4. IPL 2026: RCB और SRH की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में यहांं जानें

RCB vs SRH चिन्नास्वामी स्टेडियम, पिच रिपोर्ट

दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरू के ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैदान की बाउंड्री काफी छोटी है। साथ ही चिन्नास्वामी की पिच का मिजाज देखा जाए, तो यह बल्लेबाजों के हक में ज्यादा रहता है। मैदान की आउटफील्ड भी तेज है तो इसलिए भी रन बनाना आसान होता है, जिसके चलते यहां पर चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है और स्कोर 180 से 200 तक आराम से जा सकता है। साथ ही दूसरी पारी में ओस का ध्यान रखते हुए, कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

RCB vs SRH की संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टन, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट

5. IPL 2026: RCB vs SRH सीजन ओपनर से पहले दोनों टीम्स के हेड टू हेड आंकड़ों पर डालें नजर

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन आरसीबी और एसआरएच के बीच एक रोमांचक मुकाबले से होगी। एक शानदार अभियान के बाद, चैलेंजर्स ने आईपीएल 2025 में अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी और वह इसी चीज को दोबारा दोहराना चाहेंगे। आईपीएल के इतिहास में आरसीबी और एसआरएच के बीच 25 बार मुकाबला हुआ है, जिसमें एसआरएच का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है – एसआरएच ने 13 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी ने 11 (एक मैच टाई रहा)।

6. IPL 2026: विराट कोहली वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाने के करीब, 9 छक्के लगाते ही रच देंगे इतिहास

कोहली ने RCB के लिए अबतक आईपीएल में 291 छक्के लगाए हैं। 9 छक्के लगाते ही कोहली एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। साथ ही कोहली एक ही फ्रेंचाइजी के लिए 300 छक्के लगाने वाले पहले IPL बल्लेबाज होंगे।

7. CM मरियम नवाज के खिलाफ ट्वीट करना नसीम शाह को पड़ा भारी, PCB ने लिया सख्त एक्शन

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत में ही एक बड़ा विवाद सामने आया है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। इसके चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नसीम शाह को नोटिस जारी कर दिया है। नसीम ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन किया है। बता दें कि कुछ समय पहले पीएसएल के ओपनिंग मैच में पंजाब प्रांत की पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने शिरकत की थी। इस घटना पर नसीम शाह ने PCB के एक आधिकारिक पोस्ट को कोट करते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने मरियम नवाज के स्टेडियम में मौजूद होने पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, उन्हें लॉर्ड्स की क्वीन की तरह क्यों ट्रीट किया जा रहा है?

8. IPL 2026: सरकार बदलते ही बांग्लादेश सरकार के तेवर नर्म, आईपीएल पर पुराना फैसला पलटा

भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में जब से नई सरकार बनी है, तब से ही वहां बड़े बदलाव हो रहे हैं। खास तौर पर भारत को लेकर जो कड़वाहट और अड़ियल रुख पिछले करीब डेढ़ साल से दिख रही थी, वो अब थमती दिख रही है। दोनों देशों के बीच रिश्तों में नर्मी लौटाने की कोशिश हो रही है और इसके लिए बांग्लादेश सरकार ‘क्रिकेट डिप्लोमेसी’ का सहारा ले रही है। भारत के साथ फिर से सीरीज आयोजन करने की मंशा जाहिर करने के बाद बांग्लादेश सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लेते हुए IPL 2026 के प्रसारण पर लगा बैन हटाने का किया है।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG, 2nd ODI: AFG ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, प्रिंस यादव का हुआ डेब्यू; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND vs AFG, 2nd ODI: AFG opted to bowl first (image via Getty) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच...

IND W vs NED W, Weather Report: आज के मैच में बारिश डाल सकती है खलल? पढ़ें मौसम रिपोर्ट

IND W vs NED W, Weather report (image via getty) भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज (17 जून) लीड्स के हेडिंग्ले में अपने दूसरे वर्ल्ड कप मैच में नीदरलैंड की महिला...

अर्शदीप सिंह के ‘अंधेरे’ वाले कमेंट पर छिड़ा था विवाद, PBKS के टीममेट ने बताया वायरल वीडियो का सच

PBKS Teammate Breaks Silence On Arshdeep Singh’s Controversial Remark To Tilak Varma (image via X) पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने अर्शदीप सिंह का बचाव किया है। अर्शदीप ने...

17 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. डेवोन कॉनवे 2026-27 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स की लिस्ट में लौटे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 2026-27 सीजन के...