Skip to main content

ताजा खबर

28 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

MS Dhoni, Mohsin Naqvi, Yuzvendra Chahal, & Kane Williamson (Photo Source: X)

1. लोग कह रहे हैं कि मैंने संन्यास ले लिया है लेकिन यह बिल्कुल भी सही नहीं है: रॉबिन उथप्पा

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने यह बात साफ कर दी है कि उन्होंने अभी तक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास नहीं लिया है। उथप्पा ने कहा कि उन्होंने अभी सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है, ताकि अनुभवी खिलाड़ी विदेशी लीग में भाग ले सकें। बता दें कि, रॉबिन उथप्पा ने सितंबर 2022 में भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रॉबिन उथप्पा का प्रदर्शन टीम इंडिया की ओर से अच्छा रहा है और कई लोगों ने उनकी बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा की है।

2. Baroda ने लगाई जीत की हैट्रिक, तो Hardik Pandya ने ‘स्पेशल’ सेल्फी शेयर कर टीम को बताया बेस्ट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में Hardik Pandya का बल्ला जमकर चल रहा है, जहां तमिलनाडु के खिलाफ उनकी शानदार पारी की मदद से टीम ने जीत की कहानी लिखने का काम किया। जिसके बाद हार्दिक ने Baroda टीम के साथ एक खास पोस्ट शेयर किया है और उसका कैप्शन काफी ज्यादा स्पेशल है। कैप्शन में हार्दिक ने टीम को Talented बताया और सभी की जमकर तारीफ की। साथ ही ऑलराउंडर ने स्टेडियम में आने वाले फैन्स का भी शुक्रिया भी अदा किया है।

3. DC के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने केएल राहुल को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया आखिर क्यों किया अपनी टीम में शामिल

दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। केएल राहुल का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनके पास इस लीग में खेलने का काफी अनुभव है। ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए पार्थ जिंदल ने कहा कि वो केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी को व्यक्तिगत रूप में काफी सालों से जानते हैं और वो उनके काफी अच्छे दोस्त हैं। पार्थ जिंदल ने यह भी कहा कि राहुल ने उनको यह बोला था कि वो आईपीएल दिल्ली के साथ ही जीतना चाहते हैं और उन्हें मैनेजमेंट और फैंस से प्यार और सम्मान चाहिए।

4. NZ vs ENG 1st Test, Day-1: दिन की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने बनाए 319 रन, पढ़ें पहले दिन के खेल का हाल?

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 28 नवंबर से हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च में शुरू हो चुका है। पहले दिन के खेल के बाद न्यूजीलैंड काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। इसके अलावा टीम के पूर्व कप्तान केन विलियसमन टेस्ट क्रिकेट में 33वां शतक लगाने से महज 7 रन दूर रह गए। पहले दिन के स्टंप के समय मेजबान न्यूजीलैंड ने 83 ओवर बाद 8 विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय ग्लेन फिलिप्स 41* और पूर्व कप्तान टिम साउदी 10* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

5. AUS vs IND: एडिलेड टेस्ट से पहले मिचेल मार्श के कवर के रूप में इस युवा खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया ने किया अपनी टीम में शामिल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 6 दिसंबर से एडिलेड में हो रही है। वहीं इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श के कवर के रूप में तस्मानिया के युवा ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें कि, मिचेल मार्श का दूसरे टेस्ट में गेंदबाजी करना बहुत ही मुश्किल लग रहा है और इसी वजह से ब्यू वेबस्टर को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है।

6. PCB चीफ ने फिर दिया बोल्ड बयान, कहा- ऐसा नहीं हो सकता है कि पाकिस्तान इंडिया जाके खेले और इंडिया यहां आके ना खेले

मोहसिन ने नकवी कहा- एक बार फिर मैं कह रहा हूं, बाकी आप खुद समझदार हैं। ये नहीं हो सकता कि पाकिस्तान इंडिया जाके खेले और इंडिया यहां आके ना खेले। तो जो भी होगा बराबरी पर होगा। मैं आपसे वादा करता हूं जो भी होगा, वो पाकिस्तान के लिए बेस्ट होगा।

7. Rajasthan Royals ने भारी मन से कहा Yuzvendra Chahal को अलविदा, भावुक वीडियो कर डाला शेयर

Yuzvendra Chahal ने RCB टीम के बाद Rajasthan Royals हाथ थामा था, ऐसे में इस टीम के लिए चहल ने शानदार प्रदर्शन भी किया IPL में। लेकिन उसके बाद भी टीम ने उनको रिटेन नहीं किया है, साथ ही मेगा ऑक्शन में भी फिर से नहीं खरीदा। जिसके बाद अब राजस्थान टीम ने इस खिलाड़ी के लिए स्पेशल वीडियो शेयर किया है और अलग अंदाज में अलविदा कहने की कोशिश की है।

8. ऋषभ पंत की महत्वाकांक्षा साफ है, वह भारत की कप्तानी करना चाहते हैं: पार्थ जिंदल

आईपीएल के 18वें सीजन के लिए खत्म हुए मेगा ऑक्शन के बाद, ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए पार्थ जिंदल ने कहा- हम बिल्कुल स्पष्ट थे कि हम उसकी (पंत) महत्वाकांक्षाओं को जानते हैं, हम जानते हैं कि वह कहां जाना चाहता है। उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनका सपना और इच्छा भारत की कप्तानी करना है, और इसकी शुरुआत आईपीएल टीम की कप्तानी से होती है।

9. एमएस धोनी को अपने म्यूजिक इवेंट में देख सलीम-सुलेमान हुए बेहद उत्साहित

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को मशहूर बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट और सुलेमान मर्चेंट के एक म्यूजिक इवेंट का जमकर लुफ्त उठाते हुए देखा गया। इसका वीडियो सलीम मर्चेंट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की है। सलीम मर्चेंट ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा है कि, ‘महेंद्र सिंह धोनी के साथ पिछली रात में काफी ज्यादा बातचीत हुई। चक दे परफॉर्म करते समय काफी मजा आया।’

10. अपने दिल पर पत्थर रखकर, Bhuvneshwar Kumar ने SRH के लिए ये वीडियो शेयर किया है

Bhuvneshwar Kumar ने SRH टीम से 11 साल IPL  खेला था, वहीं अब इस टीम से अलग होने के बाद वो थोड़े इमोशनल हो गए हैं। भुवी ने एक रील के जरिए SRH टीम के साथ अपना पूरा सफर दिखाया, साथ ही काफी लंबा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि- SRH के साथ 11 अविश्वसनीय सालों के बाद मैं इस टीम को अलविदा कहता हूं, मेरे पास बहुत सारी अविस्मरणीय और यादगार यादें हैं। आगे उन्होंने लिखा- अद्भुत जीतों के अलावा खिताब जीतने के साथ-साथ दो बार पर्पल कैप हासिल करना और भी बहुत कुछ। फैन्स का प्यार अविस्मरणीय रहा और समर्थन लगातार मिलता। मैं आज जो हूं उसे आकार देने के लिए ऑरेंज आर्मी को धन्यवाद, मैं इस प्यार और समर्थन को हमेशा अपने साथ रखूंगा।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...