Skip to main content

ताजा खबर

28 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

28 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
(Image Credit- Instagram)

1) Ranji Trophy 2024-25: मयंक अग्रवाल की कप्तानी में कर्नाटक ने की रणजी टीम की घोषणा, केएल राहुल को मिली टीम में जगह

आज 27 जनवरी, सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने 30 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी मैच के लिए कर्नाटक टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि टीम की कमान मयंक अग्रवाल को सौंपी गई है, जिनकी कप्तानी में हाल में ही कर्नाटक ने विजय हजारे टूर्नामेंट में जीत हासिल की थी। साथ ही इस मैच के लिए कर्नाटक रणजी टीम में अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को भी जगह मिली है।

मयंक अग्रवाल (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस गोपाल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, केवी अनीश, आर स्मरण, केएल श्रीजीत (विकेटकीपर), नवोन्वेषी मनोहर, होली राज, प्रसिद्ध कृष्णा, विद्वत कावेरप्पा, वासुकी कूप, अभिलाष डेवलपर, यशोवर्धन प्रांताप, निकिन जोस, सुजय सातेरी (विकेटकीपर) और मोहसिन खान। (पढ़ें पूरी खबर)

2) दिल्ली के रणजी स्क्वॉड में हुई Virat Kohli की एंट्री, 13 साल बाद खेलेंगे घरेलू टूर्नामेंट

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि, विराट कोहली के मंगलवार से दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास करने की उम्मीद है और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) इस सुपरस्टार की घर वापसी के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी कर रहा है। विराट कोहली को सोमवार को 30 जनवरी से अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ होने वाले अंतिम ग्रुप मैच के लिए आयुष बडोनी के नेतृत्व वाली दिल्ली टीम में नामित किया गया है।  (पढ़ें पूरी खबर)

3) जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बने पहले भारतीय गेंदबाज जिन्होंने जीता आईसीसी मेंस टेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर का अवाॅर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की गिनती इन दिनों वर्ल्ड के कुछ बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक में होती है। तेज गेंदबाज के तौर पर कोई भी गेंदबाज उनके पास नहीं है। दूसरी ओर, अब बुमराह ने आईसीसी अवाॅर्ड 2024 में इतिहास रच दिया है। बता दें कि अब वह भारतीय क्रिकेट टीम के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने आईसीसी टेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया। (पढ़ें पूरी खबर)

4) ICC Women’s U19 T20 World Cup 2025 के सेमीफाइनल में इंडिया समेत इन 4 टीमों ने बनाई जगह, पाकिस्तान बाहर

ICC Women’s U19 T20 World Cup 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों का ऐलान हो गया है। पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को टॉप 4 में जगह नहीं मिली है। टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने पहले ही सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया था, जबकि सोमवार 27 जनवरी को इंग्लैंड की टीम ने टॉप 4 के लिए क्वॉलिफाई किया। न्यूजीलैंड को अपने पिछले मुकाबले में इंग्लैंड ने हराया और सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि किस टीम को किससे भिड़ना है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) IND vs ENG: राजकोट टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI का ऐलान, दो मैचों का ‘जख्म’ भरने के लिए नहीं बदला प्लान

भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (28 जनवरी) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में आयोजित होगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है। इंग्लैंड के लिए तीसरा मैच निर्णायक है। इंग्लैंड ने सोमवार को राजकोट टी20 के लिए अपनी प्लेंइग इलेवन का ऐलान कर दिया। जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लैंड ने दो मैचों का ‘जख्म’ भरने के लिए पुराने प्लान पर टिके रहने का फैसला किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे बुमराह…कैफ ने क्यों किया हैरतअंगेज दावा? IPL वाले ‘दबाव’ का किया जिक्र

कैफ ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ”बुमराह चोटिल हैं। रिपोर्ट्स आ रही हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मैच तक शायद बुमराह फिट हो जाएं। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि बुमराह पूरी तरह फिट होने वाले हैं। जो बैक इंजरी होती है, उससे उबरने में समय लगता है। मैं, फिटनेस को लेकर बहुत काम करता हूं। मुझे पता है कि बैक इंजरी कैसी होती है? मैं अपनी बॉडी की देखभाल करता हूं। और मुझे लगता है कि बुमराह को फिट होने में कम से कम दो से तीन महीने लगेंगे। वह आईपीएल 2025 से पहले फिट होने की तैयारी करेंगे। बुमराह आईपीएल को जोखिम में नहीं डालेंगे। थोड़ा भी 19-20 रहा तो वह चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे।” (पढ़ें पूरी खबर)

7) “मैं उनसे बस एक बात कहना चाहता हूं”- स्पिनर से निपटने के लिए पूर्व भारतीय दिग्गज ने ब्रूक को दी अहम सलाह

अपने यूट्यूब चैनल पर आर अश्विन ने वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ ब्रूक के आउट होने के बारे में बात की। इंग्लैंड के उप-कप्तान को कुछ सलाह देते हुए अश्विन ने कहा, “चेन्नई में स्मॉग नहीं था। हैरी ब्रूक ने कहा था कि ईडन गार्डन्स में स्मॉग की वजह से वह आउट हो गए। मैं हैरी ब्रूक से बस एक बात कहना चाहता हूं, ‘हैरी ब्रूक, यह बात ध्यान में रखना कि वरुण चक्रवर्ती ज्यादा लेग स्पिन नहीं करते, उनकी मुख्य ताकत सिर्फ गुगली है।” (पढ़ें पूरी खबर)

8) Suresh Raina ने कहा-रोहित की बल्लेबाजी में है अलग बात, तो शुभमन गिल को बताया दूसरा विराट

Star Sports ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें Suresh Raina ने पहले रोहित को लेकर बयान था। रैना ने अपने बयान में कहा कि- रोहित शर्मा जब 20-25 ओवर खेलते हैं तो लगता है कि मैच कहीं नहीं जाने वाला, वो लय के साथ और टाइमिंग से बल्लेबाजी करते हैं। आगे रैना ने बोला कि-मुझे लगता है कि रोहित जब अपने जोन में आते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि उनसे बेस्ट बल्लेबाज कोई इस दुनिया में है। वहीं दूसरे वीडियो में Suresh Raina ने शुभमन गिल को लेकर बात की, इस दौरान उन्होंने युवा बल्लेबाज को लेकर बड़ा बयान दे दिया। रैना ने कहा कि- शुभमन गिल टीम इंडिया के अगले विराट कोहली हैं, कम उम्र में भी गिल में काफी समर्पण है और वो प्रेशर में चीजों संभाल लेते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Saurashtra टीम के नेट सेशन में पुजारा के साथ दिखे Ravindra Jadeja, अगले मैच की कर रहे हैं तैयारी

Ravindra Jadeja ने लंबे समय बाद Saurashtra टीम से रणजी ट्रॉफी का मैच खेला था, जहां दिल्ली के खिलाफ हुए इस मैच में जडेजा ने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा दिए थे। वहीं अब सर जडेजा अगले रणजी मैच की तैयारी कर रहे हैं, इसी से जुड़ी उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

महिला क्रिकेट को मिली नई ‘रन मशीन’, मिताली राज का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

Smriti Mandhana Smashes 124 to Shatter Mithali Raj’s All-Time International Run Record (image via X) 3 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचा गया, जब भारत की स्टार...

CPL 2026 में दासुन शनाका के बल्ले ने उगली आग! महज 39 गेंदों में ठोका टूर्नामेंट इतिहास का सबसे तेज शतक

Dasun Shanaka Smashes Fastest-Ever Century in CPL History off Just 39 Balls (image via X) 3 सितंबर, गुरुवार को श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में टूर्नामेंट के...

4 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह जारी महिला एशिया...

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और...