Skip to main content

ताजा खबर

27 साल का लंबा इंतजार श्रीलंका के लिए हुआ समाप्त, भारत को वनडे सीरीज में 2-0 से हराया

Srilanka Team (Pic Source-X)

7 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत को 110 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने तीन मैच की वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। यहीं नहीं श्रीलंका ने 27 साल बाद द्विपक्षीय वनडे सीरीज में भारत को मात दी है।

तीसरे वनडे में मेजबान टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर बोर्ड पर 248 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से आविष्का फर्नांडो ने शानदार बल्लेबाजी की और 102 गेंदों में 9 चौके व 2 छक्के की मदद से 96 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। इसके अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

पथुम निसांका ने 45 रनों का योगदान दिया, जबकि कमिन्दु मेंडिस ने 23* रन बनाए। भारत की ओर से रियान पराग ने दमदार गेंदबाज की और 9 ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

श्रीलंका ने 110 रनों के विशाल अंतर से हराया

इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 26.1 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 110 रनों से करारी शिकस्त मिली। कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की ओर से 20 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रनों की आक्रामक पारी खेली। उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 30 रनों का योगदान दिया। लेकिन कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। कोहली (20), रियान पराग (15) सस्ते में आउट हुए। इन चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

श्रीलंका की ओर से Dunith Wellalage ने 5.1 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि जेफ्री वेंडरसे और Maheesh Theekshana ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। एक विकेट असिथा फर्नांडो ने हासिल किया। इस तरह श्रीलंका ने 1997 के बाद पहली बार भारत को द्विपक्षीय सीरीज में हराया है

আরো ताजा खबर

श्रीलंका के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने काॅमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा को हराकर जीता गोल्ड मेडल 

Rumesh Pathirage (Image Credit- Twitter X) Glasgow Commonwealth Games 2026: स्काॅलैंड के ग्लासको शहर में जारी काॅमनवेल्थ गेम्स से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें श्रीलंका का...

One-Day Cup: कुलदीप यादव की फिरकी के जाल में फंसे बेन स्टोक्स, यॉर्कशायर के लिए चटकाए 2 विकेट

Kuldeep Yadav dismisses Ben Stokes in One-Day Cup clash against Durham (image via X) 31 जुलाई, शुक्रवार को यॉर्क के क्लिफ्टन पार्क ग्राउंड में खेले गए रोमांचक वन-डे कप ग्रुप...

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत, जसप्रीत बुमराह फिटनेस टेस्ट में हुए पास

SL vs IND: Jasprit Bumrah clears fitness test ahead of Sri Lanka Tests (image via getty) टीम इंडिया के लिए एक बड़ी अच्छी खबर है; स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह...

1 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता...