Skip to main content

ताजा खबर

27 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: आईपीएल एलिमिनेटर में आज हैदराबाद का सामना राजस्थान से

आईपीएल के जारी सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला आज 27 मई, बुधवार को शाम 7.30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम 29 मई को होने वाले क्वालिफायर 2 में जगह बनाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर आज खत्म हो जाएगा।

2. भारत दौरे पर वनडे और टेस्ट मैचों के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की टीम की घोषणा

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। हशमतुल्लाह शाहिदी दोनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करेंगे। स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान सिर्फ वनडे सीरीज में खेलेंगे; उन्होंने पीठ की गंभीर चोट से उबरने की प्रक्रिया के तहत रेड-बॉल क्रिकेट से बाहर रहने का फैसला किया है।

स्क्वाड्स पर डालें नजर

वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया उ रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी

रिजर्व: कैस अहमद, सलीम सफी, बशीर अहमद

एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी

रिजर्व: बशीर अहमद, बहिर शाह, इस्मत आलम

3. RCB के लगातार दूसरे IPL फाइनल में पहुंचने पर पूर्व मालिक विजय माल्या का जोशीला पोस्ट

आरसीबी को फाइनल के लिए क्वालिफाई करते देख, फ्रेंचाइजी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने सोशल मीडिया पर अपनी शुभकामनाएं दीं। विजय माल्या ने X पर लिखा, “आरसीबी – हमारे ‘नम्मा दोड्डा सिम्हागुलु’ (हमारे बड़े शेर) को आज रात धर्मशाला में शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। आप बेंगलुरु के शेरों की तरह जोर से दहाड़े और मौजूदा चैंपियन के तौर पर आईपीएल फाइनल में अपनी जगह बनाई।”

4. IPL 2026, Eliminator: SRH बनाम RR एलिमिनेटर मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकाॅर्ड

SRH vs RR हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  23
सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते 14
राजस्थान रॉयल्स ने जीते  09
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  27 अप्रैल, 2013 (राजस्थान रॉयल्स ने जीता)
हालिया मैच  25 अप्रैल, 2026 (सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता)

5. IPL 2026, Eliminator: SRH बनाम RR एलिमिनेटर मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट के बारे में

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर: पिच रिपोर्ट

इस मैदान पर आईपीएल 2026 के चार मैच खेले गए हैं, और ये सभी काफी ज्यादा स्कोर वाले मुकाबले रहे। आठ पारियों में से छह बार बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए, जिससे पता चलता है कि यह पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार है। इसी वजह से टीमें यहां लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगी।

6. अभिषेक-ईशान का चला बल्ला तो स्पेशल रिकॉर्ड बनाएगी सनराइजर्स हैदराबाद, आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है और इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड भी बन सकता है, जो आईपीएल इतिहास में कभी नहीं हुआ है। लेकिन, इसके लिए जरूरी है कि अभिषेक शर्मा 37 और ईशान किशन 31 रन बनाए। अगर बुधवार को अभिषेक ने 37 और ईशान ने 31 रन बना लिए तो आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब किसी टीम के तीन बल्लेबाज किसी एक सीजन में 600 रन बनााएंगे। आईपीएल इतिहास में आज तक कोई ऐसा नहीं कर पाया है। SRH के लिए हेनरिक क्लासेन पहले ही 600+ का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

7. SRH vs RR: ‘हमारे पास वैभव के लिए कई प्लान’ एलिमिनेटर मैच से पहले कप्तान पैट कमिंस का बड़ा बयान

राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच से पहले, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने वैभव सूर्यवंशी की चुनौती को लेकर जियोस्टार से बात करते हुए कहा, ‘एक गेंदबाज के तौर पर यह हमेशा एक संतुलन बनाने जैसा होता है कि आप यह समझें कि आप क्या अच्छा करते हैं और अपनी ताकत के हिसाब से कैसे गेंदबाजी करेंगे। लेकिन, जब हर टीम की प्लेइंग इलेवन में एक या दो ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो विरोधी टीम से मैच छीन सकते हैं, तो आप प्लान ‘बी’ या प्लान ‘सी’ पर काम करने में थोड़ा ज्यादा समय बिताते हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम उनके लिए योजना बनाएंगे। भले ही उन्होंने पिछली बार हमारे खिलाफ शतक बनाया था, लेकिन मुझे लगता है कि कुछ समय ऐसा भी था जब हमने उनके सामने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और उन्हें शांत रखा था’

8. ENG W vs IND W: भारतीय टीम ने की पानी के गुब्बारों से प्रैक्टिस, होगा ये जबरदस्त फायदा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड में है जहां उसे इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। पहला मैच 28 मई को खेला जाएगा और इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने अजीबोगरीब प्रैक्टिस की। टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने अपनी कैचिंग सुधारने के लिए गुब्बारों का सहारा लिया। बीसीसीआई वूमेन ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी पानी के गुब्बारों से प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। इसमें भारतीय कोच ने खिलाड़ियों की टीम बनाई और उनकी ओर पानी के गुब्बारे फेंके, जिससे उनकी कैचिंग की क्षमता में सुधार हो, क्योंकि गुब्बारों को पकड़ने के लिए हल्के हाथों का इस्तेमाल करना होता है।

আরো ताजा खबर

‘लोग पाकिस्तान क्रिकेट में दिलचस्पी खो देंगे’ पूर्व कप्तान ने लगाई PCB और सेलेक्शन पैनल की क्लास 

Moin Khan Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान (Moin Khan) ने हाल में वर्तमान पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन को लेकर अपने विचार रखे हैं। पाकिस्तान के...

WTC 2025-27: श्रीलंका बनाम भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्राॅ होने के बाद कुछ ऐसा है Points Table का हाल 

Team India (Image Credit- BCCI/X) WTC Updated Points Table After IND vs SL 2nd Test Match: श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा...

27 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. चेतेश्वर पुजारा ने चुने भारत के ऑल-टाइम टॉप 5 टेस्ट तेज गेंदबाज; मोहम्मद सिराज को टॉप 10 में दी जगह भारत के...

SL vs IND 2nd Test, Day 5: सोनल दिनुशा के आगे भारतीय टीम ने टेके घुटने, टेस्ट मैच हुआ ड्रा; सीरीज 1-0 से भारत के नाम

SL vs IND 2nd Test, Day 5 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन...