

1. IND W vs SL W: तीसरे टी20 में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 3-0 की अजेय बढ़त, शेफाली ने खेली तूफानी पारी
भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच जारी टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज 26 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में मेजबान भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल कर, पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की महिला टीम ने 113 रनों का आसान लक्ष्य भारतीय टीम के सामने जीत के लिए रखा। इसके बाद टीम इंडिया ने इस टारगेट को दो विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया।
2. दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, बनीं महिला टी20आई और वनडे क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज
भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज 26 दिसंबर, शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं, इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान के इस फैसले के बाद पूरी टीम ने कमाल की गेंदबाजी की, जिसमें अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने चार ओवरों में महज 18 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इन विकेट्स के साथ ही अब दीप्ति महिला टी20 इंटरनेशनल और वनडे क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं।
3. VHT: फील्डिंग करते समय चोटिल हुए अंगकृष रघुवंशी को अस्पताल कराया गया भर्ती, पढ़ें बड़ी खबर
आज 26 दिसंबर, शुक्रवार से विजय हजारे ट्राॅफी 2025-26 सीजन का राउंड टू शुरू हुआ है। हालांकि, मुंबई बनाम उत्तराखंड के बीच खेले गए एक मुकाबले से एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि इस मैच में मुंबई के 21 वर्षीय सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए हैं, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। फील्डिंग करते हुए समय रघुवंशी को कंधे और सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से स्टेडियम के बाहर ले जाया गया, और फिर जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
4. विदर्भ के ध्रुव शोरे ने लगाए लगातार 5 शतक, लिस्ट-ए में एन जगदीसन के रिकॉर्ड की बराबरी की
विदर्भ के ध्रुव शोरे ने लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में एन. जगदीशन के रिकॉर्ड की बराबरी करके अपना नाम दर्ज करा लिया है। शोरे ने यह कारनामा राजकोट में हुई विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ 77 गेंदों पर नाबाद 109 रन बनाकर किया।
यह उनका लगातार पांचवां लिस्ट ए शतक था, जो जगदीशन के 2022-23 सीजन में बनाए गए रिकॉर्ड के बराबर है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ 277 रन भी शामिल थे – जो आज तक लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
5. INDW vs SLW 3rd T20I: ‘मैं टीम के प्रदर्शन से खुश हूं’ श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद कप्तान हरमनप्रीत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को यहां तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका को हराकर पांच मैच की श्रृंखला अपने नाम करने के बाद कहा कि वह टीम के ‘ओवरऑल’ प्रदर्शन से खुश हैं। पोस्ट मैच में हरमन ने कहा- ‘यह हम सभी के लिए एक शानदार श्रृंखला रही। वनडे विश्व कप के बाद हमने इसी बारे में बात की थी कि हमें अपना स्तर बढ़ाना होगा और टी20 में ज्यादा आक्रामक होना होगा क्योंकि इस प्रारूप का विश्व कप आने वाला है। इसलिए अपने (बल्लेबाजी और गेंदबाजी के) ओवरऑल प्रदर्शन से बहुत खुश हूं।’
6. वैभव सूर्यवंशी विजय हजारे ट्रॉफी के बाकी मैच अब नहीं खेल पाएंगे? जानिए बड़ी वजह यहां
14 साल के वैभव सूर्यवंशी को हाल में ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राजधानी दिल्ली में इस पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया है। इस सेरेमनी के बाद, उम्मीद है कि यह लेफ्ट-हैंडर खिलाड़ी इंडिया U19 टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ जुड़ेगा और ज़िम्बाब्वे जाएगा, क्योंकि टीम आने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है, जो 15 जनवरी से शुरू होगा। इस वजह से सूर्यवंशी अब विजय हजारे के बचे हुए मैच नहीं खेल पाएंगे।
7. SA20 2025-26: T20 मैच में बने 400 से ज्यादा रन, रयान रिकल्टन ने ठोका तूफानी शतक, लेकिन फिर भी टीम को मिली हार
केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर SA20 लीग के चौथे सीजन की शानदार शुरुआत हुई। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन एमआई केप टाउन का सामना डरबन सुपर जायंट्स की टीम से हुआ, जहां डरबन की टीम ने एक रोमांचक जीत अपने नाम की। इस मैच में फैंस को खूब चौके-छक्के देखने को मिले और दोनों टीमों ने मिलकर मुकाबले में 449 रन बनाए, जो SA20 के किसी भी मैच में बनाए गए रनों का दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इस दौरान सीजन का पहला शतक एमआई केप टाउन के ओपनर रयान रिकल्टन के बल्ले से देखने को मिला, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
8. Ashes 2025-26: इंग्लैंड की टीम के साथ बड़ा ‘हादसा’, एक और गेंदबाज चोटिल होने की वजह से हुआ मैदान से बाहर
एशेज 2025-26 में इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वह लगातार तीन मैच हारकर सीरीज गंवा चुकी है और अब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी जूझती हुई नजर आ रही है। इसी बीच टीम का एक स्टार गेंदबाज चोटिल हो गया है। इस खिलाड़ी को बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत में चोट का सामना करना पड़ा, जिसके चलते वह मैदान छोड़कर भी चला गया। बता दें कि बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को चोट का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस किया और मैदान छोड़ना दिया, यह घटना सुबह के सेशन में देखने को मिली, जब एटकिंसन अपना पांचवां ओवर फेंक रहे थे।
WPL 2026: RCB महिला टीम की दूसरी खिताबी जीत से पहले विराट कोहली ने टीम को दिया था खास मैसेज
इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो
T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर
T20 WC 2026: इन 3 खिलाड़ियों के बलबूते टूर्नामेंट जीत सकती है पाकिस्तान

