Skip to main content

ताजा खबर

27 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Photo Source: X/Getty Images)

1) मेलबर्न में हाथ पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारतीय खिलाड़ी? वजह जानकर आप भी करेंगे सैल्यूट

गुरुवार 26 दिसंबर की रात को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया। इस महान अर्थशास्त्री और दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे इस दिग्गज राजनेता को हर कोई याद कर रहा है। 92 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। वहीं, जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एमसीजी में जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर उतरी तो सभी खिलाड़ियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधी हुई थी। इस तरह भारतीय टीम ने पूर्व प्रधानमंत्री को ट्रिब्यूट दिया है।

2) कोहली-कोंस्टास विवाद पर इरफान पठान का बड़ा रिएक्शन, कहा- आक्रामकता दिखाए, लेकिन किसी खिलाड़ी को टच नहीं कर सकते

विराट कोहली और सैम कोनस्टास के बीच हुए विवाद को लेकर इरफान पठान ने कहा कि, ‘कांटेक्ट से दूरी बनाए आप। आप किसी खिलाड़ी को छू नहीं सकते हैं। आप आक्रामकता दिखा सकते हैं और अपने खिलाड़ी को सपोर्ट कर सकते हैं। वो 19 साल के हैं। मैथ्यू हेडन, गिलक्रिस्ट सब काफी आवाज करते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी किसी भी खिलाड़ी को छुआ नहीं है। क्रिकेट फील्ड में आपको इससे दूरी बनानी चाहिए।

3) स्टीव स्मिथ ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ठोकी लगातार दूसरी सेंचुरी, भारत के खिलाफ बनाया ये अद्भुत रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लगातार दूसरी सेंचुरी ठोकी है। इसी के साथ उन्होंने भारत के खिलाफ एक अद्भुत रिकॉर्ड भी बना लिया है। वे भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 11 शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को पछाड़ा है। इन आंकड़ों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि स्टीव स्मिथ को भारत के खिलाफ खेलना पसंद है।

4) पूर्व क्रिकेटर ने जसप्रीत बुमराह के सेलिब्रेशन के बहाने सिराज पर साधा निशाना, कहा- युवा अपने रोल मॉडल सही तरीके से चुनें

जसप्रीत बुमराह के सेलिब्रेशन को लेकर पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जसप्रीत बुमराह ने कैसे ट्रेविस हेड के विकेट को सेलिब्रेट किया? उन्होंने ना तो ज्यादा सेलिब्रेशन किया और ना ही गुस्से में सेंड-ऑफ दिया। जसप्रीत बुमराह सिर्फ हंसे। बच्चों को यह चीज समझनी चाहिए और अपने रोल मॉडल को सही तरीके से चुनना चाहिए।’

5) चैंपियंस ट्राॅफी से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी! घरेलू 50 ओवर क्रिकेट में हुई हार्दिक पांड्या की वापसी

चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस और टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट से पहले दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की घरेलू 50 ओवर क्रिकेट में वापसी हो गई है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें 21 दिसंबर से जारी विजय हजारे ट्राॅफी टूर्नामेंट 2024-25 के लिए बड़ौदा टीम में शामिल कर लिया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह 28 दिसंबर को ग्रुप ई में शामिल बड़ौदा के लिए बंगाल के खिलाफ मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

6) बेटे जोरावर के बर्थडे पर इमोशनल हुए शिखर धवन, ना मिल पाने का दर्द छलका; शेयर की पुरानी तस्वीरें

भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपने बेटे जोरावर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट में शिखर धवन काफी इमोशनल बातें लिखी है। अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से अलग होने के कारण धवन पिछले दो सालों से अपने बेटे जोरावर से नहीं मिल पाए हैं। गुरुवार को जोरावर का 10वां जन्मदिन था और अपने बेटे से मुलाकात ना कर पाने का दर्द उनके पोस्ट में साफ दिख रहा।

7) ‘किसी ने भी बुमराह के साथ ऐसा व्यवहार..’, 19 वर्षीय डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

युवा खिलाड़ी सैम कोंस्टास को लेकर स्टार स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए रवि शास्त्री ने कहा- मुझे नहीं लगता कि खेल के किसी भी फाॅर्मेट में, लाल गेंद वाले क्रिकेट को तो छोड़ ही दें, किसी ने भी बुमराह के साथ ऐसा व्यवहार किया होगा। उसके लिए उस स्वैग के साथ वहां जाना और कुछ अपमानजनक शॉट्स खेलने का प्रयास करना, यह कुछ और ही था। उन्होंने उस MCG कोचिंग मैनुअल की धज्जियां उड़ा दीं। एक समय ऐसा लगा जैसे भारतीय टीम में विचारों का अभाव हो गया है। वे वास्तव में नहीं जानते थे कि उन पर क्या प्रभाव पड़ा।

8) मेलबर्न में 3 विकेट लेने के बाद जसप्रीत बुमराह ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह शानदार खेल दिखा रहे हैं। मेलबर्न टेस्ट मैच के पहले दिन 19 वर्षीय डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास ने उनके खिलाफ कुछ शानदार शॉट खेलकर उन्हें दबाव में जरूर डाला। लेकिन दिन के अंत तक बुमराह तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे। उन्होंने ट्रैविस हेड को डक और उस्मान ख्वाजा (57) और मिचेल मार्श (4) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसी के साथ जसप्रीत बुमराह दिग्गज खिलाड़ी ईशांत शर्मा को पीछे छोड़ इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांचवें तेज गेंदबाज बन गए हैं।

9) Krunal और Hardik रहते हैं अपनी ही मस्ती में मस्त, अपने बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया खास दिन

Hardik Pandya और उनके भाई Krunal अपने स्टाइलिश पोस्ट के लिए जाने जाते हैं. जहां सोशल मीडिया पर दोनों भाईयों की तस्वीरें काफी वायरल होती है। इसी कड़ी में क्रुणाल और हार्दिक की नई तस्वीरें सामने आई हैं, इन तस्वीरों में वो अपने परिवार के साथ खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए नजर आए।

10) IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 474 रन, भारतीय गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई; स्मिथ ने जड़ा शतक

मेलबर्न टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी समाप्त हो गई है। मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने काफी जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 197 गेंद पर 13 चौके और 3 छक्के की मदद से शानदार 140 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर ही कंगारू टीम बड़ा स्कोर करने में कामयाब रही। टीम इंडिया की तरफ से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए।

আরো ताजा खबर

12 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा पंजाब किंग्स...

‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

LizLaz and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) जर्मन माॅडल लिजलैज (LizLaz) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिजलैज ने हालिया एक मीडिया इंटरव्यू में बताया...

IPL 2026: ‘भुवनेश्वर कुमार की टैलेंट’ इरफान पठान ने MI के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी की जमकर तारीफ की

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीत दर्ज कर IPL 2026 में अपनी स्थिति मजबूत कर...

IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा 

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 55वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले...