Skip to main content

ताजा खबर

27 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. ‘वह बार-बार सस्ते में आउट हो रहा है’ आउट ऑफ फाॅर्म संजू सैमसन को लेकर पूर्व सलामी बल्लेबाज

हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से आकाश चोपड़ा ने कहा- तिलक वर्मा शायद इन दो मैचों के लिए उपलब्ध न हों, जिसका मतलब है कि वे विश्व कप से पहले टीम में शामिल होंगे, जो वास्तव में बहुत अच्छी बात है, क्योंकि संजू सैमसन को यहां दो और मौके मिलेंगे। अब आप संजू और ईशान किशन दोनों को खेलते हुए देखेंगे। इनमें से एक मैच संजू के घर पर है। यह तिरुवनंतपुरम में है।

अगर वह ओपनिंग करता रहता, तो या तो वह हीरो बन जाता या टूर्नामेंट से बाहर हो जाता। इसलिए संजू और उसके प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है कि अभी दो और मैच बाकी हैं। लेकिन बार-बार वह सस्ते में आउट होकर बच निकलता है, क्योंकि भारत वो मैच जीत जाता है।

2. ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, इस टी20 वर्ल्ड कप विनर ने की अचानक संन्यास की घोषणा

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने आज 27 जनवरी को प्रोफेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा कर, सभी को चौंका दिया है। रिचर्डसन सिर्फ 34 साल के थे और उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बचा हुआ था।

सोशल मीडिया के माध्यम से रिचर्डसन ने रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अपने प्रिय खेल को अपना सब कुछ देने के बाद अब संन्यास लेने का यह सही समय है। यह घोषणा सिडनी सिक्सर्स के साथ बिग बैश लीग के उनके हालिया सीजन के समापन के बाद आई है, जिसमें उन्होंने दो मैच खेले और उनकी टीम फाइनल में हार गई।

3. IND vs NZ: भारत को आउट ऑफ फाॅर्म संजू सैमसन को बैक करना चाहिए: अंजिक्य रहाणे

क्रिकबज के साथ एक इंटरव्यू में पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा मुझे पूरा यकीन है कि मैनेजमेंट और कप्तान संजू सैमसन का पूरा समर्थन करेंगे। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें बस खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। उनमें खेल की प्रतिभा है, उनमें क्षमता है।

एक बल्लेबाज के तौर पर मैंने इस फॉर्मेट में यह पाया है कि कभी-कभी आउट होने पर आपका प्रदर्शन खराब हो सकता है, और यह ठीक भी है। बात हमेशा आत्मविश्वास की होती है। बात मैदान पर उतरकर खुलकर खेलने और खुद पर भरोसा रखने की होती है।

4. BBL: खराब फाॅर्म के बावजूद ग्लेन मैक्सवेल के साथ मेलबर्न स्टार्स ने दो साल का काॅन्ट्रैक्ट किया

खराब प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को लेकर बिग बैश लीग टीम मेलबर्न स्टार्स से दो साल का काॅन्ट्रैक्ट मिला है। बता दें कि यह काॅन्ट्रैक्ट टीम ने काॅन्ट्रैक्ट शुरू होने के कुछ ही समय के भीतर हासिल किया, जो टीम द्वारा पहली बार बीबीएल खिताब जीतने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बता दें कि बिग बैश लीग इतिहास में मैक्सवेल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर है। हालांकि, 39 साल के होने के बावजूद उन्हें मेलबर्न स्टार्स से दो साल का काॅन्ट्रैक्ट मिला है। तो वहीं, टूर्नामेंट के शुरू से ही लगातार खेल रही मेलबर्न स्टार्स एक ऐसी टीम है, जिसने अभी तक एक बार भी बीबीएल ट्राॅफी नहीं जीती है।

5. T20 World Cup 2026: पीसीबी प्रमुख की प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पाकिस्तान ने टूर्नामेंट खेलने का अंतिम फैसला टाल दिया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चीफ मोहसिन नकवी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के बाद, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने को लेकर अपने फैसले को कुछ समय के लिए टाल दिया है। पीएम के साथ एक चर्चा के बाद, नकवी ने कहा कि मामला अभी भी विचाराधीन है, सभी विकल्प खुले हैं, और अंतिम निर्णय शुक्रवार या अगले सोमवार तक आने की उम्मीद है।

6. WPL 2026: आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात जायंट्स, प्लेऑफ के लिए होगी कांटे की टक्कर

महिला प्रीमियर लीग के जारी चौथे सीजन का 17वां मैच आज 27 जनवरी, मंगलवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए जीतना काफी महत्वपूर्ण है। दोनों ही टीमों के 6 मैच बाद 6-6 अंक हैं।

7. पाकिस्तान क्यों नहीं कर सकता है टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बायकाॅट? जाने बड़ी वजह

भारत में खेलने के इनकार के बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया है। इस बीच, ऐसी खबरें आई हैं कि पाकिस्तान बांग्लादेश का समर्थन करते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापिस ले सकता है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अलावा जमीनी हकीकत और ज्यादा पेचीदा है।

बता दें कि आईसीसी के हर बड़े टूर्नामेंट से पहले सभी फुल मेंबर बोर्ड एक टूर्नामेंट पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट (TPA) पर दस्तखत करते हैं। यह कोई औपचारिक कागज नहीं, बल्कि कानूनी रूप से बाध्यकारी काॅन्ट्रैक्ट होता है। अगर पाकिस्तान आखिरी समय पर टी20 वर्ल्ड कप खेलने से पीछे हटता है, तो इसे सीधा-सीधा कॉन्ट्रैक्ट तोड़ना माना जाएगा। परिणामस्वरूप आईसीसी पाकिस्तान का सालाना रेवेन्यू शेयर रोक सकता है, जो करीब 34–35 मिलियन डॉलर का है। इस वजह से पहले से आर्थिक संकट झेल रहे पीसीबी के लिए यह झटका बहुत बड़ा साबित हो सकता है।

8. विराट कोहली के साथ वर्ल्ड कप जीत चुका ये क्रिकेटर अब WPL में कर रहा है अंपायरिंग

क्रिकेट की चकाचौंध वाली दुनिया में हर खिलाड़ी सफल नहीं होता है। लाखों खिलाड़ियों में गिनती के कुछ ही खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में नाम बना पाते हैं, जैसे विराट कोहली। तो वहीं, विराट कोहली के साथ 2008 अंडर-19 जीत चुके खिलाड़ी अजितेश अर्गल ने क्रिकेट छोड़ अंपायरिंग में अपना भविष्य तलाशने की योजना बनाई है। वह जारी WPL 2026 में अंपायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

আরো ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल

Eshan Malinga (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज एशान मलिंगा...

T20 World Cup 2026: 5 प्लेयर बैटल, जिनपर रहेगी फैंस की नजर

T20 World Cup 2026 Top five player (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट भारत...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को खलेगी विराट-रोहित की कमी: अनिल कुंबले

India T20 World Cup 2024 (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी...

T20 WC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप-5 क्रिकेटर, किंग कोहली इस नंबर पर मौजूद

IND vs SA 2025: Virat Kohli (image via BCCI/X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार यह टूर्नामेंट...