Skip to main content

ताजा खबर

26 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

26 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 से पहले एक्शन में, फिटनेस पर है खास फोकस

आईपीएल 2026 से पहले जसप्रीत बुमराह ने अपनी तैयारी को और मजबूत करने के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) बेंगलुरु में रिपोर्ट किया है। यह कदम उन्होंने नए सीजन से पहले अपनी फिटनेस और स्ट्रेंथ पर काम करने के लिए उठाया है, ताकि वह पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर सकें। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह यहां खास तौर पर अपनी कंडीशनिंग और वर्कलोड मैनेजमेंट पर ध्यान दे रहे हैं।

2. आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ये 3 खिलाड़ी पूरे सीजन बैठ सकते हैं बाहर

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) एक बेहद मजबूत और संतुलित स्क्वॉड के साथ उतर रही है। पिछले सीजन में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग स्टेज में पहला स्थान हासिल किया था, लेकिन फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हारकर ट्रॉफी से चूक गई। इस बार फ्रेंचाइजी ने अपने कोर खिलाड़ियों को बनाए रखते हुए ऑक्शन में बेहतरीन बैकअप भी जोड़े हैं। हालांकि, टीम की यही गहराई कुछ खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है, जिन्हें पूरे सीजन में सीमित मौके मिल सकते हैं। 1) बेन ड्वार्शियस, 2) प्रवीण दुबे, 3) मुशीर खान

3. PSL 2026: कब और कहां देखे पीएसएल का आगामी सीजन, जानें यहां

यूनाइटेड किंगडम में एआरवाई डिजिटल, एआरवाई प्लस और टैपमैड पर मैचों का प्रसारण किया जाएगा। बांग्लादेश में टी स्पोर्ट्स और टैपमैड के जरिए दर्शक PSL का आनंद ले सकेंगे, जबकि श्रीलंका में डायलॉग टेलीविज़न पर इसका प्रसारण होगा। नेपाल और अन्य कई देशों में टैपमैड ऐप के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका (MENA) क्षेत्र में क्रिकबज को ब्रॉडकास्टिंग की जिम्मेदारी दी गई है। यहां दर्शक क्रिकबज टीवी के जरिए ELIFE, स्विच टीवी और स्टारप्ले जैसे प्लेटफॉर्म पर भी मैच देख सकेंगे। इस तरह PCB ने सुनिश्चित किया है कि दुनिया के लगभग हर कोने में PSL की पहुंच हो।

4. यूपी सरकार ने वर्ल्ड कप विजेता रिंकू सिंह को आरएसओ किया नियुक्त, साथ ही मिली बड़ी रकम

हाल ही में स्पोर्ट्स ऑफिसर की नौकरी हासिल करने वाले टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया है। एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने एक कार्यक्रम में रिंकू सिंह को रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (आरएसओ) पद पर नियुक्ति का ऐलान किया था। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपए की इनामी राशि भी दी।

5. IPL 2026: नवदीप सैनी ने ली केकेआर में चोटिल हर्षित राणा की जगह

भारतीय तेज गेदंबाज नवदीप सैनी को बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में हर्षित राणा की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। सैनी और राणा दोनों भारत के लिए खेल चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं। राणा ने पिछले महीने घुटने की सर्जरी कराई थी, जिसके कारण वे टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद, आईपीएल के 19वें सीजन से भी बाहर हो चुके हैं।

6. IPL 2026: आर अश्विन की शुभमन को बड़ी सलाह, कहा ‘प्राथमिकता पर ध्यान दें गुजरात कप्तान’

28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 के आगामी सीजन से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल के हवाले से कहा-  ‘इन दिनों अहमदाबाद में उन्हें आउट करना बेहद मुश्किल हो गया है, वह वहां लगभग एक डॉन जैसे बन गए हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि गिल को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है और अगर मैं उनकी जगह होता, तो खुद से यही कहता कि फिर से जाकर जमकर रन लूटने हैं। खुद को चयन की दौड़ में बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका ढेर सारे रन बनाना है। वह GT के लिए सबसे बेहतरीन बल्लेबाज होंगे।

7. PSL 2026 के दौरान खाली स्टेडियम को भरने के लिए बाबर आजम ने दिया ये खास आइडिया

पाकिस्तान में मौजूदा हालात को देखते हुए पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन को बंद स्टेडियम और बिना दर्शकों के आयोजित किया जा रहा है। इस बीच, पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा- स्टेडियम में दर्शक नहीं आ रहे ये एक बड़ी समस्या है। हमें दर्शकों को स्टेडियम तक लाने के लिए बेहतर से बेहतर क्रिकेट खेलने पर जोर देना होगा। हमें अपना बेस्ट देने की कोशिश करनी होगी, ताकि जब वो हमें घर में टीवी पर अच्छा खेलते देखें तो उससे उनके मन में स्टेडियम आकर मैच देखने का विचार आए।

8. पृथ्वी शाॅ करना चाहते हैं टीम इंडिया में वापसी, आईपीएल से पहले दे दिया ये बड़ा बयान

साल 2021 से भारतीय टीम से बाहर चले रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ, आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि वह इसके लिए पहले से तीन गुना ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। हाल में ही एक न्यूज एजेंसी बात करते हुए शाॅ ने कहा- “मुझे लगता है यही वजह है कि मैं खेल रहा हूं। इसमें कोई संदेह नहीं कि मुझे भारतीय टीम में वापसी करनी है। इसलिए मैं बहुत मेहनत कर रहा हूं। जितनी मेहनत मैं पहले करता था, आज मैं उसका तीन गुना कर रहा हूं।”

আরো ताजा खबर

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...