Skip to main content

ताजा खबर

26 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

26 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

SM Trends (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: CSK के लिए कौन करेगा ओपनिंग? कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने राज से उठा दिया पर्दा

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने IPL 2026 के लिए अपनी ओपनिंग जोड़ी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टीम में संजू सैमसन के आने के बाद से ही यह सवाल बना हुआ था कि CSK की ओपनिंग कौन करेगा। अब गायकवाड़ ने साफ कर दिया है कि वह खुद और सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।

2. बीसीसीआई स्किप कर सकती है IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, इस रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आईपीएल 2026 की पारंपरिक तौर पर की जाने वाली ओपनिंग सेरेमनी को स्किप करने का विचार कर रहा है। इसके पीछे बेंगलुरू भगदड़ की वजह से जिन लोगों ने जान गंवाई थी, उनका बीसीसीआई सम्मान करना चाहता है। इस वजह से इस बार ओपनिंग सेरेमनी को स्किप किया जा सकता है।

3. IPL 2026: ‘हार्दिक को खुद कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’ पूर्व ओपनर का मुंबई इंडियंस खेमे पर बोल्ड बयान

हाल में ही अपने यूट्यब चैनल के हवाले से श्रीकांत ने कहा- फ्रेंचाइजी मालिकों और टीम प्रबंधन को रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर फिर से एकजुट होना होगा और स्थिति को सुधारना होगा। उन्हें सूर्यकुमार यादव को इस साल कप्तानी सौंपकर देखना चाहिए कि क्या किस्मत बदलती है। वे सूर्यकुमार यादव को कभी भी कप्तान नियुक्त कर सकते हैं। अभी इसकी घोषणा करने की जरूरत नहीं है।

श्रीकांत ने आगे कहा- यह एक अजीब स्थिति है, क्योंकि हार्दिक ने रोहित और सूर्या की कप्तानी में खेलते हुए भारत को विश्व कप जिताया था। वरना, हार्दिक को खुद कप्तानी छोड़ देनी चाहिए और सूर्या को कप्तानी करने देनी चाहिए। अगर हार्दिक खुद प्रबंधन से यह बात कह दें, तो मामला सुलझ जाएगा। उन्हें कहना चाहिए, ‘सूर्या को कप्तानी करने दीजिए, मैं उनका साथ दूंगा।’ यह समस्या सुलझाने का एक तरीका है।

4. पृथ्वी शाॅ करना चाहते हैं टीम इंडिया में वापसी, आईपीएल से पहले दे दिया ये बड़ा बयान

आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले न्यूज एजेंसी से बात करते हुए शाॅ ने कहा- मुझे लगता है कि यही वजह है कि मैं खेल रहा हूं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मुझे टीम इंडिया में वापसी करनी है। इसलिए, मैं बहुत मेहनत कर रहा हूं। जितनी मेहनत मैं पहले कर रहा था, आज मैं उससे तीन गुना ज्यादा मेहनत कर रहा हूं।

5. IPL 2026: इरफान पठान ने चुनी LSG की प्लेइंग इलेवन, ऋषभ पंत को रखा इस नंबर पर

आईपीएल 2026 से पहले इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर LSG की प्लेइंग इलेवन का चनय किया। पठान ने टीम में एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद/एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश राठी को चुना।

इसके अलावा उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मयंक यादव, एनरिक नाॅर्खिया, मोहसिन खान, नमन तिवारी और प्रिंस यादव को चुना। साथ ही पठान ने कहा आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी ज्यादातर निकोलस पूरन पर निर्भर रहेगी, जिन्होंने पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन किया था।

6. क्या रिकाॅर्ड बोली में बिकने के बाद आरसीबी के नाम में होगा बदलाव? जानें अनन्या बिड़ला ने क्या कहा

टी20 क्रिकेट जगत की सबसे मशहूर टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बिकने के बाद, उसके नाम में बदलाव होगा या टीम उसी नाम के साथ आगे बढ़ेगी? जब से आरसीबी को 16,700 करोड़ रुपए में बेचा गया है, तब से हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि क्या उसके नाम में कोई बदलाव होगा। हालांकि, कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला ने आरसीबी की मालिकाना हक मिलने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को रीपोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि टीम का नाम नहीं बदला जाएगा। अनन्या द्वारा शेयर की गई पोस्ट से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिलहाल आरसीबी के नाम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

7. IPL 2026: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कब तक मैच खेल पाएंगे पैट कमिंस, यहां जानें

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला मैच गत चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स  हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। हालांकि, टीम के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस उपलब्ध नहीं है, जिस वजह से ईशान किशन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। तो वहीं, अब कमिंस ने आईपीएल में खेलने को लेकर अपडेट साझा किया है। 32 वर्षीय कप्तान ने हाल ही में बिजनेस ऑफ स्पोर्ट पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं अभी भी पीठ की चोट से उबर रहा हूं, लेकिन सब ठीक है. मैंने नेट में गेंदबाजी का अभ्यास करना शुरु कर दिया है। आईपीएल का जल्द ही आगाज होने वाला है, जिसके शुरुआती मुकाबलों में तो मैं नहीं खेल पाऊंगा, लेकिन मुझे मैदान पर वापस खेलते हुए देखने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।’

8. IPL 2026 से ठीक पहले BCCI ने टीम इंडिया की इन 6 सीरीज का किया ऐलान

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले दो दिन पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया की 6 घरेलू सीरीज का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम सितंबर में वेस्टइंडीज, दिसंबर में श्रीलंका, जनवरी में जिम्बाब्वे और फिर जनवरी-फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी। बीसीसीआई की ओर से जारी शेड्यूल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज, जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज, श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज और वेस्टइंडीज से टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है।

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान: टेस्ट टीम में बदलाव से नाराज मिस्बाह-उल-हक का चयन समिति से इस्तीफा

Misbah-ul-Haq (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद...

AFG vs IND: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: संजू सैमसन की वापसी, बुमराह की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर

AFG vs IND: India Unveil Squad for Afghanistan T20Is (image via getty) 1 सितंबर को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई...

1 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए: अक्टूबर-नवंबर 2026 के लिए तीन चार दिवसीय मैचों का शेड्यूल घोषित न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पुष्टि की है कि...

चोट के कारण एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज नाहिद राणा; अफगानिस्तान सीरीज से करेंगे वापसी

Nahid Rana (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा (Nahid Rana) चोट के कारण सितंबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।...