Skip to main content

ताजा खबर

26 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

1) पर्थ टेस्ट मैच में जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में 161 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इसी पारी के साथ उन्होंने एक इतिहास रच दिया। वे दुनिया के दूसरे ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने पहले चार शतक डैडी हंड्रेड (150+) के तौर पर बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल ने अब तक जितनी भी बार तीन अंकों का स्कोर हासिल किया है तो वे हर बार 150+ रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल के अलावा एक और बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा किया है। वो बल्लेबाज भारत, इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया का नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ हैं।

2) “शायद…शायद…के चक्कर में उसको बहुत मौके मिले, लेकिन”- पृथ्वी शॉ के अनसोल्ड रहने पर DC कोच का बड़ा बयान

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने कहा कि पृथ्वी शॉ को खुद पर शर्मिंदा होना चाहिए कि मेगा-ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. कैफ ने दिल्ली कैपिटल्स में अपने कोचिंग के दिनों के दौरान शॉ के साथ अपने अनुभव को सुनाया और कहा कि शॉ एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो प्लेइंग इलेवन में मौके न मिलने के बारे में शिकायत नहीं कर सकते।

3) टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, हेड कोच गंभीर ने बीच में छोड़ा ऑस्ट्रेलिया का दौरा, बड़ी वजह आई सामने

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ‘फैमली इमरजेंसी’ के कारण ऑस्ट्रेलिया से वापस भारत लॉयट आ गए हैं। हालांकि, गंभीर 6 दिसंबर से शुरू होने वाले पिंक बॉल टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया में टीम में फिर से शामिल होंगे। टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत दमदार अंदाज में की और पर्थ में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीत लिया।

4) IPL 2025 मेगा ऑक्शन हुआ खत्म, 10 टीमों ने खर्च किए 639.15 करोड़; पंत और अय्यर ने लूटी महफिल

दो दिवसीय आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का समापन हो गया है। रविवार (24 नवंबर) और सोमवार (25 नवंबर) को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में नीलामी का आयोजन हुआ। नीलामी में 10 टीमों ने कुल 182 प्लेयर खरीदे, जिसमें 639.15 करोड़ रुपये खर्च हुए। ऑक्शन में 68 विदेशी खिलाड़ी बिके। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड तैयार किया। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने महफिल लूटी। पंत आईपीएल इतिहास के महंगे प्लेयर बन गए हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा। उनके बाद सबसे बड़ी बोली श्रेयस अय्यर पर लगी, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रुपये में लिया। 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भी इतिहास रचा। वह आईपीएल में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 1 करोड़ 10 लाख रुपय में खरीदा।

5) दो महान खिलाड़ियों के नाम पर पड़ा NZ vs Eng टेस्ट सीरीज का नाम, ट्रॉफी में हुआ है बल्लों का इस्तेमाल

जैसे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का नाम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी दो महान क्रिकेटरों के नाम पर पड़ा है। वैसे ही अब न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का नाम भी बदल गया है। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर ये फैसला किया है कि अब से दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज को खेल के दो महान शख्ससियतों के नाम पर जाना जाएगा। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने दिवंगत मार्टिन क्रो और ग्राहम थोर्प के सम्मान में अपनी टेस्ट सीरीज का नाम क्रो-थोर्प ट्रॉफी रखा है। इस बात का आधिकारिक ऐलान संयुक्त तौर पर किया गया है।

6) पंजाब में जन्म, तमिलनाडु में चमके; कौन हैं गुरजपनीत जिन पर CSK ने खेला दांव

गुरजपनीत सिंह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। उनका जन्म लुधियाना में हुआ और वह पले-बढ़े अंबाला में। बाद में 17 साल की उम्र में क्रिकेट की बेहतर संभावनाओं की तलाश में वह चेन्नई पहुंच गए। इसके सात साल बाद उन्होंने तमिलनाडु टीम के लिए रणजी डेब्यू किया और पूर्व चैंपियन सौराष्ट्र के खिलाफ 22 रन देकर छह विकेट हासिल किए। यह साल 2005-06 के बाद से प्रथम श्रेणी मैच में तमिलनाडु के किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। यह भी बता दें कि इस दौरान गुरजपनीत ने चेतेश्वर पुजारा को शून्य पर आउट किया था।  गुरपजनीत की बेस प्राइस 30 लाख रुपए थी और उन्हें CSK ने खरीदा।

7) विराट कोहली बोला- मैं अपनी गर्लफ्रेंड को साथ ले आऊं? रवि शास्त्री ने बदला था BCCI का नियम

रवि शास्त्री ने पर्थ टेस्ट के चौथे दिन कहा, ‘मुझे याद है जब मैं 2015 में कोच, विराट कोहली की तब शादी नहीं हुई थी, वह अनुष्का को तब डेट कर रहे थे। तब वह मेरे पास आए थे और कहा था कि सिर्फ बीवियों को साथ ले जाना अलाउड है, क्या मैं अपनी गर्लफ्रेंड को साथ ला सकता हूं? मैंने उनसे कहा, हां क्यों नहीं। तो उन्होंने मुझसे कहा कि बोर्ड इसकी इजाजत नहीं दे रहा है। मैंने फिर फैसला लिया और वह (अनुष्का) साथ आईं और वह विराट कोहली से जुड़ीं और पहले ही मैच में, जो बॉक्सिंग डे टेस्ट था, उसमें विराट ने 160 रन बनाए और तब ऐसा ही कुछ हुआ था, उसने बैट से फ्लाइंग किस दिया था। तो अनुष्का जो हैं, वह विराट के लिए बहुत अच्छा सपोर्ट रही हैं।’

8) Delhi Capitals को लेकर भावुक हुए Rishabh Pant, रील के जरिए शेयर किया अपना सफर

इस बार के IPL मेगा ऑक्शन में Rishabh Pant की सबसे बड़ी लॉटरी लगी है, जहां इस स्टार खिलाड़ी को 27 करोड़ की रकम में LSG टीम ने अपने नाम किया। वहीं पंत का सालों से चला आ रहा दिल्ली टीम के साथ का रिश्ता भी टूट गया है, जिसके बाद इस खिलाड़ी ने DC टीम के लिए खास पोस्ट शेयर किया है सोशल मीडिया पर।

9) पर्थ में मिली जीत के बाद Jasprit Bumrah ने दिया बड़ा बयान, जिसे सुन मेजबान टीम के खड़े हुए कान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में Jasprit Bumrah ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी, वहीं उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने जीत की कहानी लिखी। साथ ही इस दौरान बुमराह ने गजब की गेंदबाजी भी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की नाक में दम कर दिया, वहीं टेस्ट मैच खत्म होन के बाद इस खिलाड़ी ने ऐसा बयान दे डाला है जिसने हर जगह खलबली मचा दी है।

10) अभी से बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं RCB वाले Krunal Pandya, हो क्या गया है उनको?

IPL में एक बार फिर से Krunal Pandya अपने भाई हार्दिक पांड्या के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे, जहां क्रुणाल को इस बार RCB टीम ने अपने नाम किया है। वहीं इस टीम से जुड़ने के बाद क्रुणाल का पहला रिएक्शन सामने आया है और उनकी टीम ने एक स्पेशल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...