
Rishabh Pant and David Warner (Image Credit- Twitter X)
1) पहले दिन 72 खिलाड़ी बिके; पंत-अय्यर के लिए फ्रेंचाइजी ने पैसे लुटाए; कुल 467.95 करोड़ हुए खर्च
आईपीएल 2025 के लिए रविवार को खिलाड़ियों की नीलामी में फ्रेंचाइजी ने मार्की खिलाड़ियों पर जमकर पैसे लुटाए। भारतीय खिलाड़ियों को इस नीलामी में सबसे ज्यादा पैसे मिले हैं। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत केकेआर के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर को पछाड़कर इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मेगा नीलामी में 27 करोड़ रूपये में खरीदा। कोलकाता नाइट राइडर्स को इस साल आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर 26 करोड़ 75 लाख रुपये में पंजाब किंग्स से जुड़े।
2) IPL 2025: मैं शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं: जोस बटलर
जोस बटलर का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। जैसे ही इंग्लिश खिलाड़ी को गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल किया उन्होंने शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया। जोस बटलर ने कहा कि, ‘शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने के लिए मैं बहुत ही उत्साहित हूं। वो इस खेल के सुपरस्टार है और उनके साथ गुजरात टाइटंस में बल्लेबाजी करने के लिए मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’
7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी
NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

