Skip to main content

ताजा खबर

25 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Matthew Hayden and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

1) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शेड्यूल का इंतजार हुआ खत्म, ICC ने किया ऐलान; इस देश में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

ICC ने ने मंगलवार (24 दिसंबर) को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान की मेजबानी वाले टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में होगा। टूर्नामेंट का आगाज अगले साल 19 फरवरी को होगा और फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा। भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में खेलेगी। वनडे फॉर्मेट में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है।

2) मोहम्मद रिजवान और PCB चेयरमैन ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल की सराहना की, जय शाह भी हैं उत्साहित

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और पाकिस्तान की व्हाइट बॉल टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करने के फैसले को देश के लिए एक ‘महत्वपूर्ण मील का पत्थर’ करार दिया। इसके अलावा खुद आईसीसी चेयरमैन जय शाह इस टूर्नामेंट के लिए उत्साहित हैं। पाकिस्तान 28 साल बाद किसी आईसीसी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। यहां आयोजित पिछला वैश्विक टूर्नामेंट 1996 का विश्व कप था।

3) हरलीन की शतकीय पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को 115 रनों रौंदा

हरलीन देओल की शतकीय पारी और फिर गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 115 रनों शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला कर पांच विकेट पर 358 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज को 46.2 ओवर में 243 रन पर आउट कर दिया। भारत ने वनडे में अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की।

4) भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल के घर आया नन्हा मेहमान, वाइफ मेहा ने बेटे को दिया जन्म

भारतीय टीम के स्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। उनकी वाइफ मेहा ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेटर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए फैन्स के बीच यह खुशखबरी साझा की है। अक्षर पटेल, जो इस समय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा नहीं है, ने अपने पिता बनने की जानकारी साझा की।

5) MCG में जमकर बोलेगा विराट कोहली का बल्ला, मैथ्यू हेडन को है पूरा विश्वास, तारीफ करते हुए दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच जारी BGT सीरीज का चौथा बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन का बड़ा बयान सामने आया है। हेडन को विश्वास है कि मेलबर्न में विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला जमकर प्रदर्शन करता हुआ नजर आएगा।

6) AUS vs IND: बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले आउट साइड ऑफ स्टंप गेंदों पर प्रैक्टिस करते हुए देखे गए विराट कोहली, देखें वीडियो

बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्हें गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा को ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने के लिए भी कहते हुए सुना गया। इसको लेकर कोहली की एक वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

7) विराट कोहली और स्टीव स्मिथ BGT के बाकी दो मैचों में क्यों होंगे खतरनाक? रवि शास्त्री ने बताई वजह

भारत के पूर्व ऑलराउंडर और टीम इंडिया के मुख्य कोच रहे रवि शास्त्री का मानना है कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और स्टीव स्मिथ भले ही अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हो, लेकिन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी दो टेस्ट मैचों में ये दोनों दिग्गज खतरनाक रूप अपना सकते हैं और दोनों रन बनाने के लिए आतुर होंगे। विराट कोहली और स्टीव स्मिथ प्रसिद्ध ‘फैब फोर’ का हिस्सा है, जिसमें जो रूट और केन विलियमसन भी शामिल हैं।

8) स्टेडियम में फैंस की मौजूदगी से नाखुश हुए रोहित शर्मा-विराट कोहली, जानें बड़ी वजह-

RevSportz की रिपोर्ट के मुताबिक प्रैक्टिस सेशन के दौरान क्रिकेटर्स फैंस की लगातार डिमांड से काफी ज्यादा परेशान हो गए। फैंस जिस तरह से कुछ खास शॉट खेलने की मांग कर रहे थे, उससे रोहित शर्मा और विराट कोहली नाखुश हुए, जिससे नेट्स पर प्रैक्टिस करते समय उन्हें मुश्किलें हो रही थी। आपको बता दें, पर्थ टेस्ट के बाद प्रैक्टिस सेशन के दौरान स्टेडियम में फैंस के आने पर रोक लगा दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ फैंस ने भारतीय खिलाड़ियों को गालियां दी थी और कटाक्ष किया था।

9) मेलबर्न के लिए चोट को भी नजरअंदाज कर रहे हैं भारतीय बल्लेबाज, शुभमन गिल भी प्रैक्टिस में हुए चोटिल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीमों के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ट्रैविस हेड और केएल राहुल को छोड़ दें तो अन्य बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। मेलबर्न में होने वाले चौथे मैच से पहले भारतीय बल्लेबाज जमकर अभ्यास कर रहे हैं। विराट कोहली, शुभमन गिल और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज लगातार अपनी कमजोरियों पर काम करते हुए नजर आए हैं। मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान शुभमन गिल को हाथ में चोट भी लगी लेकिन उन्होंने नेट नहीं छोड़ा और फिर बल्लेबाजी करते दिखे।

10) ऑस्ट्रेलिया को भी डर बैठ गया है…बासित अली ने WTC फाइनल की रेस में भारत को बताया आगे

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली का मानना है कि मेलबर्न में भारत के पास बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को रिटेन करने और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तरफ कदम बढ़ाने का सुनहरा मौका है। बासित अली ने कहा है कि पर्थ, एडिलेड और ब्रिसबेन की तुलना में मेलबर्न और सिडनी की पिचें भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा परेशान नहीं करेंगी। चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे पर मेलबर्न में शुरू होगा और पांच मैचों की सीरीज का अंतिम मैच 3 जनवरी 2025 से सिडनी में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...