

1. ‘पता नहीं अब उसे और क्या करना है’ यशस्वी जायसवाल के टी20 वर्ल्ड कप टीम में चयन न होने पर पूर्व सेलेक्टर
टी20 वर्ल्ड कप में यशस्वी जायसवाल के चयन न होने को लेकर वेंगसकर ने हाल में ही न्यूज 18 के हवाले से कहा- “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यशस्वी को बिना किसी गलती के बार-बार टीम से बाहर किया जा रहा है। वह खेल के सभी प्रारूपों में शानदार फॉर्म में हैं, और मुझे नहीं पता कि टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें और क्या करना होगा। कोई भी मैच विनर खिलाड़ी को टीम से बाहर नहीं कर सकता है।”
2. विराट कोहली के बचपन के कोच का बड़ा बयान, कहा ‘वह वर्ल्ड कप 2027 के लिए तैयार हैं और उनसे बड़ा मैच विनर कोई नहीं’
कोहली की विजय हजारे ट्राॅफी में शानदार शतकीय पारी के बाद, राजकुमार शर्मा ने एक न्यूज एंजेसी से बात करते हुए कहा- शानदार, बहुत अच्छा है। वह अपनी फाॅर्म को जारी रख रहा है। जैसा उन्होंने भारत के लिए दो शतक लगाए थे, उन्होंने उसी लय में शानदार बल्लेबाजी की, और आज भी दिल्ली को मैच जिताया। काफी समय बाद वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। कोहली ने शानदार पारी खेली। देखिए वो इस समय शानदार फाॅर्म में है। उसने भारत के लिए खेले गए अपने पिछले मैचों में दो शतक जड़े हैं। वह इस समय बेहतरीन फाॅर्म में है। वह ऐसा खिलाड़ी है, जो लगातार प्रदर्शन कर रहा है।
3. झारखंड को SMAT चैंपियन बनाने में MS Dhoni ने निभाई थी अहम भूमिका, पर्दे के पीछे कर रहे थे अहम काम
झारखंड की पहली स्मैट खिताब जीत के बाद, शाहबाज नदीम ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- “जब हमने सीजन शुरू किया, कोचिंग स्टाफ की नियुक्ति से लेकर, हमने हमेशा उनकी सलाह और सुझाव लिए हैं। उन्होंने पूरे एसएमएटी टूर्नामेंट को देखा, खिलाड़ियों की सभी खूबियों और कमियों को नोट किया और हमारे साथ चर्चा की। उन्हें झारखंड के प्रत्येक घरेलू खिलाड़ी के आंकड़े और प्रदर्शन की जानकारी है। वे झारखंड क्रिकेट को आगे बढ़ाने में बहुत रुचि रखते हैं।”
4. इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज का बड़ा सुझाव, कहा ‘रवि शास्त्री को इंग्लैंड का अगला हेड कोच बनना चाहिए’
हाल में ही पत्रकार रवि बिष्ट के यूट्यूब चैनल के हवाले से मोंटी पनेसर ने कहा- आपको थोड़ा सोचना होगा, ऑस्ट्रेलिया को हराने का सही तरीका कौन जानता है? ऑस्ट्रेलिया की मानसिक, शारीरिक और रणनीतिक कमजोरियों का फायदा कैसे उठाया जाए? मुझे लगता है कि रवि शास्त्री को इंग्लैंड का अगला मुख्य कोच बनना चाहिए।
5. आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल की बढ़ी मुश्किलें, जयपुर के पोक्सो कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत
आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज यश दयाल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। बता दें कि जयपुर की पोक्सो अदालत ने क्रिकेटर द्वारा दायर की गई अग्रिम जमानत की याजिका को खारिज कर दिया है। अदालत के फैसले के बाद क्रिकेटर को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है। विशेष पोक्सो अदालत संख्या 3 की न्यायाधीश अलका बंसल ने कहा कि पीड़िता के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और मामले की समग्र परिस्थितियों को देखते हुए, अग्रिम जमानत देना अनुचित होगा।
6. विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित-कोहली अगला मैच कब खेलेंगे? जानें मैच स्ट्रीमिंग डिटेल्स
विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अपने पहले मैच में शतकीय पारी खेलकर फैन्स का दिल जीत लिया। कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच में 131 रन की पारी खेली तो वहीं, रोहित ने सिक्किम के खिलाफ मैच में 155 रन बनाए।
खैर, अब फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनके पसंदीदा सुपरस्टार VHT में अगला मैच कब खेलेंगे, अब वे दूसरे राउंड के मैचों में भी खेलने वाले हैं, जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि दूसरे राउंड के मैच 26 दिसंबर, शुक्रवार को खेले जाएंगे, दिल्ली ग्रुप D में है, जबकि मुंबई ग्रुप C में है। दोनों टीमें अभी अपने-अपने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। फैंस के लिए दुर्भाग्य की बात यह है कि एक बार फिर, आप उन्हें लाइव खेलते हुए नहीं देख पाएंगे क्योंकि BCCI ने मुंबई और दिल्ली के दूसरे VHT मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए कोई तैयारी नहीं की है।
7. AUS vs ENG, 4th Test: बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की की 12 सदस्यीय टीम की घोषणा
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पैट कमिंस के बाहर होने की वजह से स्टीव स्मिथ कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
चौथे टेस्ट मैच के लिए 12 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, मिचेल स्टार्क, झाय रिचर्डसन, स्कॉट बोलैंड, माइकल नीसर और ब्रैंडन डॉगेट
8. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी अल्टरनेट 11, इसमें भी नहीं मिली शुभमन गिल को जगह
आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर व जाने-माने क्रिकेटर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अल्टरनेट 11 का चयन किया है, लेकिन इस टीम में भी उन्होंने शुभमन गिल को जगह नहीं दी है। इस टीम की कमान उन्होंने श्रेयस अय्यर को सौंपी है।
आकाश चोपड़ा की वैकल्पिक 11: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, जितेश शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और भुवनेश्वर कुमार।
WPL 2026: RCB महिला टीम की दूसरी खिताबी जीत से पहले विराट कोहली ने टीम को दिया था खास मैसेज
इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो
T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर
T20 WC 2026: इन 3 खिलाड़ियों के बलबूते टूर्नामेंट जीत सकती है पाकिस्तान

