Skip to main content

ताजा खबर

24 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

24 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

R Ashwin, Mohammed Shami, Rohit Sharma & Kuldeep Yadav (Photo Source: X)

1. कुलदीप यादव का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना संदिग्ध, इंग्लैंड सीरीज में भी शामिल होने पर मंडराया खतरा

हाल में घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान कमर की चोट के कारण कुलदीप क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। उन्होंने सर्जरी करवाई और फिलहाल वह रिकवर हो रहे हैं। हालांकि, द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के एक सूत्र ने पुष्टि की है कि कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी मल्टी फॉर्मेट सीरीज में शामिल नहीं किए जाने की संभावना है। (पढ़ें पूरी खबर)

2. फेयरवेल मैच नहीं खेलने को लेकर अश्विन का बड़ा बयान, बोले- “मैं लोगों के जश्न मनाने में विश्वास नहीं…”

SKY Sports क्रिकेट पॉडकॉस्ट पर नासिर हुसैन और माइकल एथरटन के साथ बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि, “मैं हमेशा से ही चीजों को जितना हो सके उतनी बेपरवाही से पीछे छोड़ना चाहता था क्योंकि मैं लोगों द्वारा मेरा जश्न मनाने में विश्वास नहीं करता। मैं भारत में कभी-कभी मिलने वाले अटेंशन पर विश्वास नहीं करता। यह खेल ही है जो हमेशा मेरे आगे रहता है, हर समय।” (पढ़ें पूरी खबर)

3. भारतीय फैंस के लिए गुड न्यूज..! रोहित शर्मा नहीं हैं चोटिल… कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट

रोहित शर्मा ने अपने चोटिल होने की खबरों को खारिज कर दिया है, उन्होंने बताया कि उनका घुटना बिल्कुल ठीक है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित ने कहा, “घुटना ठीक है। पिछली बार जब मैंने बात की थी, तब से कुछ भी नहीं बदला है। हमारे पास दो सेशन थे, क्या बदल सकता है? मुझे लगता है कि जिन पिचों पर हमने प्रैक्टिस किया है, वे इस्तेमाल की गई पिचें हैं। आज ही एकमात्र दिन है जब हमें ताजा विकेट मिलेंगे। जाकर देखेंगे कि यह कैसा है, उसी के अनुसार ट्रेनिंग लेंगे।” (पढ़ें पूरी खबर)

4. पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) को खराब स्वास्थ्य के चलते थाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कांबली वित्तीय और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। तो वहीं पूर्व क्रिकेटर की हालत को लेकर अगर इंडिया टीवी हिंदी की रिपोर्ट्स की मानें, तो इस समय डाॅक्टरों की एक टीम कांबली की देखभाल कर रही है। कांबली के खराब स्वास्थ्य के पीछे वजहों को जानने के लिए, फिलहाल कई तरह के टेस्ट किए जा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5. BGT सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे मोहम्मद शमी, BCCI ने जारी की खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर विस्तृत रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जारी बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के बचे हुए दो मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे। बता दें कि अनुभवी खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर आज 23 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार शमी अपनी ऐड़ी की चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं, लेकिन वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बचे हुए दो टेस्ट मैचों कि लिए मैच फिटनेस के नजरिए से पूरी तरह से फिट नहीं हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6. BCCI को मिला अश्विन का रिप्लेसमेंट, BGT के बचे दो मैचों के लिए इस अनकैप्ड को किया भारतीय टीम में शामिल!

BCCI ने रविचंद्रन अश्विन की जगह भारतीय दल में मुंबई के ऑलराउंडर तनुष कोटियन (Tanush Kotian) को शामिल करने का फैसला किया है। बता दें कि हाल के समय में तनुष कोटियन ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए गेंद और बल्ले से बहुमूल्य योगदान दिया है, जिसकी वजह से खिलाड़ी को पहली बार नेशनल टीम से काॅल आया है। हालांकि, अभी तक कोटियन को भारतीय टीम में शामिल करने की जानकारी बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर नहीं दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. मैं विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को SA20 में खेलते देखना पसंद करूंगा: एलन डोनाल्ड

SA20 के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व अफ्रीकी तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड (Allan Donald) ना सिर्फ कार्तिक के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर खुशी व्यक्त की है, बल्कि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को भी टूर्नामेंट में खेलते हुए देखना चाहते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8. श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, हसरंगा की हुई वापसी

देखें श्रीलंका का स्क्वॉड- चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, निशान मदुशंका, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, जनिथ लियानागे, नुवांदु फर्नांडो, दुनिथ वेलाग्ले, वानिंदु हसरंगा, महिथ तीक्षणा, जेफरी वेंडरसे, चामिंदु विक्रमसिंधे, असिथा फर्नांडो, मोहम्म्द शिराज, लाहिरू कुमारा, ईशान मलिंगा (पढ़ें पूरी खबर)

9. पाकिस्तान के खिलाफ जनवरी में होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया स्क्वॉड का ऐलान

देखें वेस्टइंडीज का स्क्वॉड- क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), जोशुआ डी सिल्वा (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, कीसी कार्टी, जस्टिन ग्रीव्स, केवल हॉज, टेविन इमलेच, आमिर जैंगू, मिकायले लुईस, गुडाकेश मोती, एंडरसन फिलिप, केमार रोच, केविन सिनक्लेयर, जेडन सील्स, जोमल वैरिकन (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...