
Shardul Thakur & Ajit Agarakar (Photo Source: X)
1) ICC ने चुनी 2024 की ODI टीम ऑफ द ईयर, इस वजह से कोई भारतीय नहीं हुआ शामिल
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) अवॉर्ड्स 2024 के ऐलान से पहले आईसीसी ने साल 2024 की बेस्ट वनडे इंटरनेशनल टीम का ऐलान किया है। 2024 में वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर साल की बेस्ट टीम चुनी जाती है। इस बार की चुनी गई टीम में श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के क्रिकेटरों का बोलबाला है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीमों से एक भी क्रिकेटर इसमें जगह नहीं बना पाया है। साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था, इस वजह से ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैच खेले ही नहीं गए।
2) हरभजन सिंह ने चुने चैंपियंस ट्रॉफी के 4 सेमीफाइनलिस्ट, भारत-ऑस्ट्रेलिया के साथ इन टीमों को दी जगह
चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां संस्करण 19 फरवरी से शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहला बड़ा 50 ओवर का टूर्नामेंट है। यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा, जिसमें भारत के मैच यूएई में खेले जाएंगे, वहीं बाकी के मैच पाकिस्तान में होंगे। हरभजन सिंह ने हाल ही में इस टूर्नामेंट के लिए अपने चार संभावित सेमीफाइनलिस्ट टीमों को चुना। ऑस्ट्रेलिया और भारत के अलावा, हरभजन ने न्यूजीलैंड और गत चैंपियन पाकिस्तान को टॉप-4 टीमों को चुना है।
3) IND vs ENG: चेन्नई में खेले जाने वाले दूसरे टी20 के लिए काफी उत्साहित हैं वरुण चक्रवर्ती, यहां जाने क्या है पूरा मामला?
वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए उत्साहित है। वो पहली बार टीम इंडिया की ओर से इस वेन्यू में अपने परिवार वालों के सामने खेलते हुए नजर आएंगे। बीसीसीआई ने एक वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है जिसमें वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि, ‘हम लोग चेन्नई जा रहे हैं और इस वेन्यू में टीम इंडिया की ओर से यह मेरा पहला मैच है। मैं इसलिए उत्साहित हूं क्योंकि मेरे परिवार वाले भी इस मैच को देखने के लिए आएंगे। उनके सामने मैं अच्छा प्रदर्शन करने को देखूंगा।’
4) “ये लोग तुमसे जलते हैं, तू…”- संजू सैमसन को कॉल कर राहुल द्रविड़ ने क्या बोला कि बच गया खत्म होता करियर
संजू सैमसन के पिता ने बताया कि उनका बेटा आज जहां भी है, उसके लिए वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच राहुल द्रविड़ का आभारी है। उन्होंने कहा, “मैं आपको राहुल द्रविड़ के बारे में एक घटना बताऊंगा। जब KCA ने संजू को नजरअंदाज कर उनके करियर को बर्बाद करने की कोशिश की थी, तब द्रविड़ जी ने मामले में हस्तक्षेप किया था। संजू आज जिस भी मुकाम पर हैं, उसका श्रेय राहुल द्रविड़ को जाता है। मैं उन लोगों को नहीं भूला हूं जिन्होंने हमारी मदद की है।”
5) रणजी ट्रॉफी में भी फुस हुए रोहित शर्मा, गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर हुए आउट; आबिद ने पकड़ा सुपरमैन कैच
मुंबई और जम्मू एंड कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में हर किसी की निगाहें आउट ऑफ फॉर्म भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर थी। रोहित शर्मा का बल्ला पिछले कुछ समय से शांत है। बीसीसीआई द्वारा जारी निर्देश के बाद वह घरेलू मुकाबला खेलने उतरे, हालांकि यहां भी वह कुछ कमाल नहीं कर पाए। पहली पारी में 3 रन पर आउट होने के बाद वह दूसरी पारी में महज 28 ही रन बना पाए। दूसरी पारी में हिटमैन को अच्छी शुरुआत तो मिली थी, मगर वह गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर हुए आउट। वहीं j&k के आबिद मुश्ताक ने सुपरमैन कैच पकड़ा।
6) “अगले मैच में 40 पर 6 विकेट गिरा देंगे…” जोफ्रा आर्चर ने IND vs ENG 2nd T20I से पहले दी बड़ी चेतावनी
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चेन्नई में होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले भारतीय बल्लेबाजों को चेतावनी दी है। आर्चर ने कहा कि, “मुझे लगता है कि अन्य गेंदबाजों की तुलना में परिस्थितियाँ मेरे लिए थोड़ी ज्यादा अनुकूल थीं। अन्य गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बल्लेबाज बहुत भाग्यशाली रहे। कुछ गेंदें, बल्कि बहुत सारी गेंदें, हवा में उछलीं, लेकिन हाथ में नहीं आईं, और शायद अगले गेम में वे सभी हाथ में आ जाएँ और उनका (टीम इंडिया) स्कोर 40/6 हो।”
7) उनके पास एकमात्र विकल्प….एबी डी विलियर्स ने RCB के कप्तान को लेकर कर दी भविष्यवाणी
आईपीएल 2025 में आरसीबी का कप्तान कौन होगा ये सबसे बड़ा सवाल है। अधिकतर टीमों ने अपने-अपने कप्तानों का नाम साफ कर दिया है, हालांकि कुछ टीमें ऐसी है जिन्हें अभी अपना कप्तान का ऐलान करना बाकी है, जिसमें एक टीम आरसीबी की भी है। टीम के पूर्व प्लेयर एबी डी विलियर्स का मानना है कि आरसीबी के पास विराट कोहली को कप्तान बनाने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है क्योंकि टीम में और कोई लीडर इस समय नजर नहीं आ रहा है।
8) AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए खुशखबरी, मैथ्यू कुहनेमैन को मिली श्रीलंका दौरे के लिए मंजूरी
ऑस्ट्रेलिया को अब श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 29 जनवरी से हो रही है। हाल ही में स्टीव स्मिथ चोटिल हो गए थे लेकिन मेडिकल टीम द्वारा उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज के लिए फिट करार दिया गया है। हाल ही में युवा स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन ने भी फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। बता दें कि, मैथ्यू कुहनेमैन इस समय खेले जा रहे बिग बैश लीग 2024-25 में चोटिल हो गए थे। उनके अंगूठे में चोट लग गई थी इसके बाद युवा स्पिनर को सर्जरी से गुजरना पड़ा था।
9) “मैं अपनी क्वालिटी के बारे में क्या कह सकता हूं”- टीम इंडिया से नजरअंदाज किए जाने पर शार्दुल ठाकुर ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना
जम्मू कश्मीर के खिलाफ जारी रणजी मैच के पहले दिन के खेल खत्म होने के बाद शार्दुल ने अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी को भी कड़ा संदेश दिया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं पाने वाले ठाकुर ने कहा कि अगर खिलाड़ियों में ‘क्वालिटी’ है तो चयन के लिए उनके नाम पर विचार किया जाना चाहिए। शार्दुल ने कहा, मैं अपनी क्वालिटी के बारे में क्या कह सकता हूं? दूसरों को इसके बारे में बात करनी चाहिए। उन्हें देखना चाहिए कि अगर किसी में क्वालिटी है, तो उसे अधिक मौके दिए जाने चाहिए।
10) MS Dhoni के डोले-शोले देख युवा खिलाड़ी भी हो जाएंगे हैरान, IPL 2025 से पहले किया फिटनेस पर काम
जैसे-जैसे MS Dhoni की उम्र बढ़ रही है, वैसे-वैसे उनकी फिटनेस भी कमाल की होती जा रही है। ऐसे में फिर से IPL 2025 का आगाज होने जा रहा है, जिसे लेकर धोनी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें माही की बॉडी देखकर एक बार के लिए आप हैरान हो जाएंगे और वो वीडियो फैन्स के बीच इस समय सुपर वायरल हो रहा है।
T20 World Cup 2026, Super 8: वेस्टइंडीज ने एकतरफा मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया
ZIM vs WI, Super 8: शिमरोन हेटमायर को उनकी रिकॉर्ड-तोड़ हाफ-सेंचुरी के लिए मिला POTM अवार्ड
T20 WC 2026, Super 8: जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर, ग्रुप 1 की पाॅइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंची वेस्टइंडीज
T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

